LIVE Dhubri Loksabha Election Result 2024 Vote Counting News Updates: देश में लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती चल रही है। असम की हाई प्रोफाइल सीट धुबरी पर कौन बाजी मारेगा? इसे लेकर मतदाताओं ने ईवीएम में उम्मीदवारों की किस्मत कैद कर दी। वोटों की गिनती जारी है और लोकसभा चुनाव रिजल्ट के रुझान धीरे-धीरे आ रहे हैं, जानें काउंटिंग का लेटेस्ट अपडेट-
इन प्रत्याशियों के बीच चुनावी मुकाबला
असम की धुबरी लोकसभा सीट से ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार रकीबुल हुसैन और एनडीए से प्रत्याशी जावेद इस्लाम से है। इस सीट पर तीनों उम्मीदवारों के बीच दिलचस्प चुनावी मुकाबला देखने को मिला।
यह भी पढ़ें : सट्टा बाजार में किसकी बनी सरकार? देखें News24 की स्पेशल रिपोर्ट
धुबरी में 86% हुई वोटिंग
धुबरी सीट पर तीसरे चरण में 7 मई को वोट डाले गए थे। असम में इस चरण में सबसे ज्यादा मतदान इसी सीट पर हुआ। चुनाव आयोग के अनुसार, धुबरी में 86.80 प्रतिशत वोटिंग हुई।
2019 लोकसभा चुनाव में कौन मारा था बाजी
अगर पिछले लोकसभा चुनाव 2019 की बात करें तो एआईयूडीएफ के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने बाजी मारी थी, जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी अबू ताहिर थे। बदरुद्दीन अजमल ने अबू ताहिर को 2 लाख से अधिक वोटों के अंतर से हराया था। अजमल को 718764 मत प्राप्त हुए थे तो वहीं अबू ताहिर को 492506 वोट मिले थे। इस सीट पर अजमल का 2009 से दबदबा कायम है।
यह भी पढ़ें : Exit Poll पर भरोसा नहीं…एग्जिट पोल पर क्या कहता है पाकिस्तानी और विदेशी मीडिया?
धुबरी सीट का इतिहास
साल 1951 में धुबरी सीट अस्तित्व में आई थी, जहां से पहला चुनाव सोशलिस्ट पार्टी ने जीता था। इस सीट पर पहली बार कांग्रेस को 1962 में जीत मिली थी और यह सिलसिला 1971-1977 लोकसभा चुनावों में जारी रहा। 1985 में हार के बाद कांग्रेस ने 1991 के चुनाव में वापसी की और 2004 तक कब्जा रहा। इसके बाद AIUDF ने इस सीट पर कब्जा कर लिया और अजमल 2009, 2014 और 2019 चुनावों में इस सीट से सांसद बने।
संबंधित खबरें
ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
12 mins agoअमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश, भारत की सख्त प्रतिक्रिया
47 mins ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
1 hr ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
1 hr agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
4 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
4 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
4 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
4 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
5 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines