---विज्ञापन---

देश angle-right

Exit Poll पर भरोसा नहीं…एग्जिट पोल पर क्या कहता है पाकिस्तानी और विदेशी मीडिया?

Reactions on Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल पर पाकिस्तानी और विदेशी मीडिया का रिएक्शन सामने आया है। पूरी दुनिया की नजर एग्जिट पोल पर रही, जिनके अनुसार देश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बन रही है। PM मोदी की वापसी हो रही है।

---खबर नीचे जारी है---

World Media Reaction on Indian Election Exit Poll: लोकसभा चुनाव 2024 कौन जीता रहा है? भारत में किस पार्टी की सरकार बन रही है? इसे लेकर एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं, जिनके मुताबिक देश में PM मोदी की वापसी हो रही है। तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। राज्यों में NDA और INDIA अलायंस के आंकड़ों में ऐसे फेरबदल हुए हैं कि पूरा देश चौंक गया। वहीं देश में एग्जिट पोल के आंकड़ों पर पूरी दुनिया की नजर रही। पाकिस्तानी मीडिया, न्यूयॉर्क टाइम्स और बीबीसी ने भारत के एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। आइए जानते हैं कि विदेशी और पाकिस्तानी मीडिया भारत के एग्जिट पोल को लेकर क्या कहता है?

यह भी पढ़ें:Exit Poll Review: किस-किस राज्य में NDA और INDIA अलायंस के आंकड़ों ने चौंकाया, 5 पॉइंट में जानें

---खबर नीचे जारी है---

पाकिस्तानी मीडिया को एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं

भारत के एग्जिट पोल 2024 के अनुमानों पर पाकिस्तानी मीडिया को भरोसा नहीं हुआ। पाकिस्तानी न्यूज पेपर डॉन ने भारत के एग्जिट पोल पर एक रिपोर्ट पब्लिश की। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा और नरेंद्र मोदी की जीत का अनुमान लगाया है। यह आंकड़े सही नहीं हो सकते। एग्जिट पोल के आंकड़े गलत हैं। एग्जिट पोल के नतीजे अकसर गलत साबित होते हैं।

पाकिस्तान के जियो टीवी चैनल ने दिखाया कि वोटिंग खत्म होने के बाद ही भाजपा और मोदी ने अपनी जीत का दावा कर दिया था, जबकि एग्जिट पोल आना अभी बाकी था। अपने ट्वीट में भी नरेंद्र मोदी ने BJP-NDA की सरकार बनने का दावा किया। एग्जिट पोल के आंकड़े सही नहीं लगते। भारत देश में बेरोजगारी और महंगाई ज्यादा होने के मुद्दे पिछले कई सालों से हावी हैं।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें:News24 Today’s Chanakya Exit Poll: कांग्रेस-AAP को झटका, BJP के लिए गुड न्यूज; देखें क्या कहता एग्जिट पोल?

विदेशी मीडिया का रिएक्शन?

भारत में लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल पर न्यूयॉर्क टाइम्स ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि भाजपा हिंदू और राष्ट्रवादी है। विपक्षी दलों ने टीम बनाकर भाजपा के खिलाफ लड़ाई की, फिर भी ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने के लिए संघर्ष कर रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

BBC ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि एग्जिट पोल जैसे सर्वे हमेशा सही नहीं होते। मतगणना में ही पता चलेगा कि भाजपा की सरकार बनेगी या नहीं?

रायटर्स ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में अकेले भाजपा ने 300 से ज्यादा सीटें जीती थीं। एक बार फिर भाजपा 300 से ज्यादा सीटें जीत रही है। 2019 में 5 में से 3 एग्जिट पोल में भाजपा के बहुमत मिला था। इस बार 6 एग्जिट पोल भाजपा को बहुमत दे रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें:Haryana Exit Poll 2024 LIVE: हरियाणा में BJP को बहुमत, कांग्रेस-AAP-JJP को झटका

First published on: Jun 02, 2024 10:38 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola