असम के कैबिनेट मंत्री रानोज पेगु ने मतदान कर दिया है। वोटिंग के बाद उन्होंने कहा कि धेमाजी विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले पश्चिम गोगामुख एमई स्कूल में वोट डाला है। लोकतंत्र का पर्व मनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आइए हम सभी आगे बढ़ें, इसमें हिस्सा लें और एक मजबूत, समृद्ध असम का निर्माण करें।
Assam Assembly Election Voting 2026 LIVE Updates: पूर्वोत्तर राज्य असम में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए आज वोटिंग होगी, जो ठीक 7 बजे शुरू हो जाएगी और शाम 5 बजे तक चलेगी। प्रदेश की 126 विधानसभा सीटों के लिए 722 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग गोयल ने बताया कि चुनाव जीतकर सरकार बनाने के लिए 64 सीटों का बहुमत चाहिए, जिसके लिए 4 मई को मतगणना होगी। वहीं इस बार के चुनावी रण में हिमंत बिस्वा सरमा और गौरव गोगोई के बीच कांटे की टक्कर है। वहीं एग्जिट पोल के नतीजे 29 अप्रैल को आएंगे।
अपना नाम वोटर लिस्ट में कैसे चेक करें?
भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने 10 फरवरी 2026 को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी की थी, जिसमें वोटरों की संख्या 2,49,58,139 थी। वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए वेबसाइट ceoassam.nic.in पर जाएं, जहां या तो EPIC नंबर से सर्च का ऑप्शन चुनें या नाम, जन्मतिथि, जिला, विधानसभा क्षेत्र डालकर सर्च करने का ऑप्शन चुनें। मांगी गई डिटेल्स भरने के बाद सर्च पर क्लिक करें। स्क्रीन पर डिटेल डिस्प्ले होगी, जिसे या तो डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिंट ले सकते हैं।
EVM मशीन और VVPAT क्या होता है?
असम विधानसभा चुनाव में पहली बार वोट करने वालों को इलेक्ट्रॉनिंग वोटिंग मशीन (EVM) और वोटर वेरिफियेबिल पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) के बारे में और इनमें अंतर पता होना चाहिए। EVM बैटरी से चलने वाली मशीन है, जो वोट रिकॉर्ड करती है और उनकी गिनती भी करती है। इसमें 3 पार्ट होते हैं। एक कंट्रोल यूनिट, दूसरा बैलेटिंग यूनिट और तीसरा VVPAT। कंट्रोल और बैलेटिंग यूनिट 5 मीटर लंबी तार से एक दूसरे से कनेक्ट होती हैं।
बैलेटिंग यूनिट में 16 उम्मीदवारों के नाम दर्ज हो सकते हैं। वहीं कंट्रोल यूनिट में करीब 2000 वोट दर्ज हो सकते हैं। VVPAT एक सिस्टम है, जिससे वोटर चेक करता है कि उसका वोट सही डला है या नहीं। VVPAT में उम्मीदवार के नाम, सीरियर नंबर और चुनाव चिह्न वाली एक पर्ची छपती है, जो 7 सेकंड के लिए VVPAT मशीन में नजर आती है और फिर सीलबंद बक्से में गिर जाती है। इन पर्चियों से वोटों का मिलान किया जाता है।
आज असम विधानसभा चुनाव 2026 की वोटिंग से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें NEWS 24 के साथ…
असम की दिसपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रद्युत बोरदोलोई ने वोट डाला। उन्होंने कहा कि मैंने अभी अपना वोट डाला है। जब मैंने दिसपुर से भाजपा उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करने का फैसला किया था, तब मैं अपने मतदान अधिकार को स्थानांतरित नहीं कर सका था। चूंकि यह स्थानांतरित नहीं हुआ, इसलिए मैंने अभी अपना वोट डाला है।
#watch | Nagaon, Assam: BJP candidate from Dispur assembly constituency, Pradyut Bordoloi, says, "I have just cast my vote. I couldn't transfer my voting rights when I decided to file my nomination as a BJP candidate from Dispur. Since it did not get transferred, I have just cast… https://t.co/56sjJThJrI pic.twitter.com/lYTN9zQWGM
— ANI (@ANI) April 9, 2026
असम में कांग्रेस ने सबसे अधिक 99 उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि भाजपा ने 90 सीट पर चुनाव लड़ रही है। AIUDF 30 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि राजग की सहयोगी असम गण परिषद (अगप) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) क्रमशः 26 और 11 सीटों पर चुनाव मैदान में हैं। विपक्षी खेमे में राइजोर दल 13 सीटों पर, असम जातीय परिषद 10 सीटों पर, माकपा तीन सीटों पर और एपीएचएलसी दो सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। अन्य दलों में आप 18 सीटों पर, यूपीपीएल (18), तृणमूल कांग्रेस (22), झामुमो 16 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि 258 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है कि असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान शुरू होने के साथ ही, मैं असम की जनता से अपील करता हूं कि वे बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
PM Narendra Modi tweets, "As polling begins for the Assam Assembly elections 2026, I appeal to the people of Assam to exercise their franchise in large numbers..." pic.twitter.com/8Hrec3S5nf
— ANI (@ANI) April 9, 2026
असम में पिछले 10 साल से बीजेपी की सरकार है। हिमंत बिस्वा सरमा बीजेपी के सबसे बड़े चेहरों में शुमार हैं और इस बार उनकी कोशिश हैट्रिक लगाने की है। जबकि गौरव गोगोई अपने पिता की विरासत को बचाने और कांग्रेस को सत्ता में वापस लाने के लिए कमर कसे हुए हैं। हिमंता के नेतृत्व में एनडीए लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के इरादे से मैदान में हैं। कांग्रेस अपने प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई के नेतृत्व में छह दलों के गठबंधन के साथ वापसी की कोशिश कर रही है। इसमें अखिल गोगोई का रायजोर दल और असम जातीय परिषद जैसे क्षेत्रीय दल शामिल हैं।
असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। 126 सीटों पर नए विधायक चुने जाने हैं, जिसके लिए 722 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। 29 अप्रैल को एग्जिट पोल के नतीजे आएंगे और 4 मई को मतगणना होगी। वहीं वोटिंग शुरू होने से पहले ही पोलिंग बूथों के बाहर लंबी लाइनें लग गई थीं।
#watch | Assam Elections 2026 | Long queues formed outside polling stations 115 and 116 as voters await their turn to cast a vote. Polling begins at 7 am. pic.twitter.com/jJsm24usvj
— ANI (@ANI) April 9, 2026
असम विधानसभा चुनाव के रण में कुल 722 उम्मीदवार हैं, जिनमें मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई, नेता प्रतिपक्ष देबब्रत सैकिया, एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल, राइजोर दल के नेता अखिल गोगोई और असम जातीय परिषद (एजेपी) अध्यक्ष लुरिंज्योति गोगोई शामिल हैं। वहीं हिमंत बिस्वा सरमा और गौरव गोगोई के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।
असम में जलुकबारी, जोरहाट, शिवसागर, शिवसागर, दिसपुर, धुबरी, नगांव, मरियानी, करीमगंज, गुवाहाटी सेंट्रल हॉट विधानसभा सीटें हैं। जोरहाट, तिताबोर और मरियानी विधानसभा सीटों पर कड़ी चुनावी टक्कर होगी। जोरहाट की जिला कमिश्नर जय शिवानी ने बताया कि जोरहाट में 3 विधानसभा क्षेत्रों में 886 पोलिंग बूथ बने हैं, जिनमें से 90 'पिंक वोटिंग सेंटर' हैं। पिंक वोटिंग बूथ महिलाओं के लिए हैं और इन पर महिला मतदान कर्मचारी तैनात हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग गोयल ने बताया कि असम में विधानसभा चुनाव के लिए 35 जिलों में 31,940 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर माइक्रो-ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं। 1.5 लाख से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। मतदान कर्मी बुधवार शाम को ही मतदान केंद्रों पर पहुंच गए थे। वहीं प्रदेश के दूरदराज के इलाकों में तैनात मतदान कर्मी मंगलवार को ही पहुंच गए थे।
असम में कुल 2.50 करोड़ मतदाता हैं। इनमें 1.25 करोड़ पुरुष मतदाता और 1.25 करोड़ महिला मतदाता हैं। 6.42 लाख लोग पहली बार मतदान करेंगे। 80 साल से ज्यादा उम्र के 2.50 लाख मतदाता हैं, जिसमें 2466 लोगों की उम्र 100 साल से ज्यादा है। 2.05 लाख दिव्यांग मतदाता हैं। 318 थर्ड जेंडर वोटर भी हैं। यह सभी मतदाता आज 9 अप्रैल 2026 को असम विधानसभा की 126 सीटों पर नए विधायक चुनने के लिए मतदान करेंगे।










