Assam-Arunachal Pradesh Border Disputes: बीते 50 सालों से असम और अरुणाचल प्रदेश सरकार के बीच चल रही टकराहट गुरुवार को खत्म हो गई। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और अरुणाचल प्रदेश में उनके समकक्ष प्रेमा खंडू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में एमओयू पर साइन किए। इसके बाद 123 गांवों को लेकर चल रही लड़ाई खत्म हो गई है। दोनों मुख्यमंत्रियों ने आज के दिन को ऐतिहासिक बताया है।
यह समझौता दिल्ली में हुआ है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 1972 से आज तक इस सीमा विवाद को सुलझाया नहीं जा सका था। लोकल कमिशन की रिपोर्ट 1972 से अब तक अलग-अलग सरकारों में अदालतों में विवाद से ग्रस्त रही। उस रिपोर्ट को दोनों राज्य की सरकारों ने स्वीकार कर लगभग 800 किलोमीटर की असम अरुणाचल सीमा विवाद आज समाप्त कर लिया है।
पिछले साल 15 जुलाई को हुई थी सकारात्मक पहल
बता दें कि हिमंत बिस्वा सरमा और प्रेमा खांडू पिछले साल 15 जुलाई को नामसाई घोषणा पर हस्ताक्षर करने के साथ दोनों राज्य के बीच सीमा विवाद को हल करने के लिए प्रयास कर रहे थे। दोनों मुख्यमंत्रियों ने जल्द विवाद खत्म करने का संकल्प भी लिया था।
हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच 1972 से सीमा विवाद था। आज हमने सभी विवादों के बातचीत कर सुलझा लिया है। गृह मंत्री के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से ये विवाद सुलझ गया है, ये एक मील का पत्थर साबित होगा।
1972 में अरुणाचल प्रदेश की हुई थी स्थापना
बता दें कि अरुणाचल प्रदेश को 1972 में एक केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था। प्रदेश सरकार का आरोप था कि तमाम पहाड़ी इलाके एकतरफा फैसले के लिए असम में ट्रांसफर कर दिए गए थे। विवाद 132 गांवों को लेकर था। 1987 में जब अरुणाचल प्रदेश को राज्य का दर्जा मिला तो एक त्रिपक्षीय समिति नियुक्त की गई। जिसने सिफारिश की कि कुछ क्षेत्रों को असम से अरुणाचल प्रदेश में स्थानांतरित किया जाए। असम ने इसका विरोध किया और मामला लंबे समय तक सुप्रीम कोर्ट में रहा।
यह भी पढ़ें: Jammu-Kashmir: पुंछ-जम्मू नेशनल हाइवे पर सेना के ट्रक में लगी आग, पांच जवान शहीद, एक झुलसकर घायल
संबंधित खबरें
'तिरंगा मार्च में शामिल न हों', दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 लोगों को दी इजाजत
3 hrs agoइंटरनेट बंद पर गृह मंत्रालय ने SC को दिया जवाब, सचिव ने मांगी माफी?
4 hrs agoSIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
6 hrs ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
7 hrs agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
8 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
8 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
9 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
9 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
10 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines