NDA को नहीं मिलेगी 220 से ज्‍यादा सीटें, केजरीवाल का दावा- केंद्र में बनेगी इंड‍िया गठबंधन की सरकार

Arvind kejriwal News: 50 दिन बाद अंतरिम जमानत पर रिहा हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में एनडीए को सिर्फ 220 से 230 सीटें ही मिलेंगी।

Arvind Kejriwal
विज्ञापन

Arvind Kejriwal big claim: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल से रिहाई के बाद शनिवार को पार्टी दफ्तर में एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी से लेकर अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 50 दिन के बाद आपके बीच आकर अच्छा लग रहा है। हमारी पार्टी को कुचलने, खत्म करने में प्रधानमंत्री ने कोई कसर नहीं छोड़ी। एक साथ पार्टी के चार टॉप के नेता को जेल भेज दिया गया। यह एक पार्टी नहीं एक सोच हैं, जितना यह खत्म करेंगे उतनी यह पार्टी बढ़ेगी। केजरीवाल ने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की 220 से ज्यादा सीटें नहीं आएगी.

विज्ञापन

NDA को लेकर केजरीवाल का बड़ा दावा

दिल्ली के सीएम ने कहा कि 4 जून के बाद एनडीए सरकार दिखाई नहीं देगी। हरियाणा, राजस्थान, बिहार, यूपी, दिल्ली, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और झारखंड हर जगह उनकी सीटें घट रही हैं. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि उन्हें 220-230 सीटें ही मिलेंगी. केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है और आम आदमी पार्टी उसमें शामिल होगी। केजरीवाल ने कहा कि हम दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देंगे और दिल्ली वालों का एलजी दिल्ली ले होगा।

विज्ञापन

25 मई को दिल्ली में चुनाव

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था। 25 मई को होने वाले दिल्ली के आम चुनावों से पहले केजरीवाल को कोर्ट से शुक्रवार को बड़ी राहत मिली। गिरफ्तारी के 50 दिन बाद सुप्रीम कोर्ट से 1 जून तक अंतरिम जमानत मिल गईॉ। हालांकि, उन्हें 2 जून को आत्मसमर्पण करना होगा और वापस तिहाड़ जाना होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kumar

Amit Kumar

जर्नल‍िज्‍म में 18 साल से ज्‍यादा का अनुभव। दैन‍िक ह‍िंदुस्‍तान, दैन‍िक जागरण, अमर उजाला, दैन‍िक भास्‍कर, जनसत्ता, नई दुन‍िया जैसे देश के प्रत‍िष्‍ठ‍ित अखबारों से होते हुए कारवां 2019 में अमर उजाला के ड‍िज‍िटल के प्‍लेटफॉर्म पर पहुंचा। टीवी9 में देश-व‍िदेश की खबरों के साथ होम पेज की ज‍िम्‍मेदारी न‍िभाते हुए फ‍िलहाल न्‍यूज24 के साथ जुड़ा हुआ हूं। द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से ह‍िंदी में एम.ए. करने के बाद माखन लाल चतुर्वेदी यून‍िवर्स‍िटी से पत्रकार‍िता में पीजी ड‍िप्‍लोमा हास‍िल क‍िया। लंबे समय तक खेल जगत में पत्रकार‍िता करने के साथ देश-व‍िदेश की खबरों में खासी रुच‍ि।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ