Assembly Elections: UP-पंजाब समेत 5 राज्यों में नवंबर-दिसंबर में हो सकते हैं चुनाव? जानें क्यों और क्या है केंद्र-EC का प्लान

Assembly Elections 2027 Update: केंद्र सरकार फरवरी 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव इस साल के आखिर में कराने पर विचार कर रही है। BJP ने इस संबंध में चुनावी राज्यों में अपनी इकाइयों को निर्देश दे दिए हैं। वहीं जानकारी सामने आने के बाद विपक्षी दलों में खलबली मची हुई है।

Assembly Elections 2026

केंद्र सरकार की ओर से विधानसभा चुनाव को लेकर नया अपडेट आया है।

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर, गोवा में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव इसी साल 2026 में ही कराए जा सकते हैं। ऐसी जानकारी केंद्र सरकार के सूत्रों के हवाले से सामने आई है। सियासी गलियारों में चर्चा गर्म है कि केंद्र सरकार फरवरी 2027 में प्रस्तावित 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव नवंबर-दिसंबर 2026 में करा सकती है। वहीं जल्द चुनाव होने की संभावनाओं से चलते विपक्ष दलों में खलबली मची हुई है। INDIA ब्लॉक की बैठक में इस पर चर्चा भी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव आयोग की क्या है प्रतिक्रिया?

हालांकि चुनाव आयोग के सूत्रों ने इस तरह की जानकारी होने से इनकार किया है। चुनाव आयोग के सूत्र कहते हैं कि अभी तक केंद्र सरकार की ओर से ऐसी कोई सूचना नहीं दी गई है। हां अगर नवंबर में चुनाव होते हैं तो SIR और वोटर लिस्ट की प्रॉब्लम नहीं होगी, क्योंकि चुनावी राज्यों में SIR अंतिम चरण में पहुंच गया है। अगर जरूरत पड़ी तो जनवरी में जारी होने वाली फाइनल वोटर लिस्ट को तय समय से 3 महीने पहले भी अंतिम रूप दिया जा सकता है, लेकिन सरकार के आदेश का इंतजार है।

नवंबर-दिसंबर में क्यों कराने हैं चुनाव?

सूत्रों के अनुसार, फरवरी 2027 में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया और 9 से 28 फरवरी तक जनगणना के दूसरे चरण में टकराव हो रहा है। एक दूसरे के कारण दोनों प्रक्रियाएं प्रभावित होंगी, क्योंकि चुनाव कराने के लिए भी सरकारी कर्मचारियों की जरूरत होगी और जनगणना के लिए भी सरकारी कर्मचारियों की जरूरत है। उत्तर प्रदेश में चुनाव के लिए करीब 5.5 लाख, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा में 50-50 हजार, पंजाब में 2 लाख सरकारी कर्मचारियों की जरूरत पड़ेगी, जो पूरी नहीं हो पाएगी।

विज्ञापन

प्रदेश इकाई ने की जल्द चुनाव की पुष्टि

सूत्रों के अनुसार, उत्तराखंड में निर्धारित समय पर चुनाव कराए जा सकते हैं, क्योंकि इस राज्य के पहाड़ी इलाकों में दूसरे चरण की जनगणना सितंबर 2026 में ही हो जाएगी। ऐसे में इस राज्य में विधानसभा चुनाव फरवरी 2027 में ही कराए जा सकते है। लेकिन उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड तीनों राज्यों में भाजपा के प्रदेश इकाईयों ने नवंबर-दिसंबर में चुनाव कराने की चर्चा की पुष्टि कर दी है और यह भी बताया है कि राज्यों में भाजपा ने चुनाव की तैयारियां फाइनल करनी शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, BJP ने पांचों चुनावी राज्यों में अपने नेताओं, प्रभारियों और अधिकारियों को चुनाव की तैयारी को इसी महीने फाइनल करने का आदेश दे दिया है। पार्टी हाईकमान ने नवंबर-दिसंबर 2026 में विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने, बूथ कमेटियों को अंतिम रूप देने और संगठन की नियुक्तियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। चुनावी तैयारियों को भी जुलाई के पहले सप्ताह में फाइनल करना है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ