---विज्ञापन---

चोर उचक्के से लेकर मंगलसूत्र तक…Arvind Kejriwal के 8 बड़े बयान

Arvind Kejriwal Speech Highlights: अरविंद केजरीवाल ने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए आक्रामक तेवर दिखाए और भाजपा-मोदी के खिलाफ बड़े बयान दिए। प्रधानमंत्री मोदी को उनके बयानों को लेकर आड़े हाथों लिया और गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा।

Arvind Kejriwal Speech Highlights: दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल एक्शन मोड में आ गए हैं। 50 दिन बाद तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने तीखे तेवर दिखाए। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार वे CM ऑफिस और सचिवालय नहीं जा सकते, लेकिन आम आदमी पार्टी हेड ऑफिस से प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आक्रामक बयान दिए। उन्होंने सीधे भाजपा और PM मोदी को निशाने पर लिया। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने भाजपा और PM मोदी को चोर उचक्के बताया। भाजपा के दिग्गज नेताओं के राजनीतिक करियर को खत्म कराने वाला बताया। वन नेशन वन लीडर का ताना मारते हुए PM मोदी को मंगलसूत्र वाले बयान पर आड़े हाथों लिया।

---विज्ञापन---

अरविंद केजरीवाल के 10 आक्रामक बयान…

  • अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को चोर-उचक्कों की पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देशभर के चोर-उचक्कों, डकैतों और बदमाशों को पार्टी का हिस्सा बना लिया। करोड़ों के घोटाले करने वालों को CM, डिप्टी CM और मंत्री बना देते हैं। उनके सारे ED-CBI के केस खत्म करा देते हैं। यह असली भाजपा है।
  • केजरीवाल ने कहा कि भाजपा का एक ही मिशन है, वन नेशन वन लीडर और तानाशाह सिर्फ एक है, जिसे बचाने के लिए इतना कुछ किया जा रहा है। भाजपा-मोदी का मकसद आम आदमी पार्टी को खत्म करना है, लेकिन आम आदमी पार्टी एक विचारधारा है। केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकते हैं, विचारधारा कैसे खत्म करेंगे?
  • मोदी तानाशाह से कम नहीं है। वे लोकशाही खत्म करना चाहते हैं। आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, सुमित्रा महाजन की राजनीति खत्म कर दी। इस बार भाजपा की सरकार बनी तो योगी आदित्यनाथ को निपटा दिया जाएगा। उनकी राजनीति खत्म की जाएगी। मोदी अपने लिए नहीं, अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं। अमित शाह प्रधानमंत्री बनेंगे।

 

---विज्ञापन---

  • केजरीवाल ने कहा कि रात में आंधी आई थी, केजरीवाल की आंधी आई थी। अब एक आंधी 4 जून को आएगी। प‍िछले 20 घंटे में बड़े-बड़े व‍िश्‍लेषकों से बात कर चुका हूं। लोगों से भी बात की। मेरा अपना आंकलन है क‍ि 4 जून के बाद देश में भाजपा की सरकार नहीं बन रही। मोदी और भाजपा खत्म हो रहे हैं। हर‍ियाणा, पंजाब, राजस्‍थान, कर्नाटक, ब‍िहार, द‍िल्‍ली, महाराष्‍ट्र, बंगाल, झारखंड में भाजपा खत्म हो रही है।
  • केजरीवाल ने कहा कि 75 साल से इतना कांग्रेस को प्रताड़ित नहीं किया, जितन आम आदमी पार्टी को किया। आम आदमी पार्टी को कुचलने की कोशिश हो रही। मोदी सिर्फ मेरी बात करते हैं। जिससे भी मिलते हैं अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की चर्चा करते हैं। आप लोगों की पार्टी है, इसलिए भाजपा के डर है। इसलिए आप को खत्म करने की कोशिश है।

 

---विज्ञापन---

  • केजरीवाल ने दावा किया कि 21 द‍िन का समय मिला है। एक द‍िन में 24 से 36 घंटे काम करुंगा। देशभर में जनता के बीच जाऊंगा, तानाशाही के खिलाफ प्रचार करुंगा। 4 जून को देश में INDIA गठबधन सरकार बनाएगा। 220 से 230 सीटें हम जीत रहे हैं। आम आदमी पार्टी के सहयोग से सरकार बनेगी। वादा करता हूं, दिल्ली को पूर्ण राज्य बना दूंगा।
  • केजरीवाल ने कहा कि मुझे किसी पद का लालच नहीं। लालच होता तो आज इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का डायरेक्टर होता। देशसेवा के लिए इनकम टैक्स कमिश्नर का पद छोड़ दिया। मुझे न मुख्यमंत्री बनना, न प्रधानमंत्री बनाना, मुझे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़नी है। भाजपा को केजरीवाल से सीखना चाहिए कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कैसे लड़ा जाता है? मैंने भ्रष्टाचार मामले में अपने नेताओं को नहीं बख्शा।
  • केजरीवाल ने कहा कि भाजपा और मोदी को शर्म आनी चाहिए, मां-बहनों के मंगलसूत्र का नाम लेकर वोट मांगते हैं। कांग्रेस का मेनिफेस्टो पढ़ लेते तो इतनी फजीहत नहीं होती। चुनाव आयोग का नोटिस मिलने के बाद भी नहीं सुधरे। आज आपसे ऐसे नेताओं को राजनीति से बाहर करने के लिए सहयोग मांगता हूं। मतदान करके सबक सिखाएं, तानाशाह को उखाड़ फेंके।

 

---विज्ञापन---

First published on: May 11, 2024 01:44 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola