Hyderabad News: आंध्र प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को साल की शुरुआत में दोहरी खुशखबरी मिल सकती है। सरकार ने कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी करने के साथ ही रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने को लेकर फैसला ले लिया है। सूत्रों के मुताबिक आंध्र प्रदेश सरकार कर्मचारियों के रिटायर होने की उम्र में दो साल का इजाफा कर सकती है। फिलहाल आंध्र प्रदेश में कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष है। इसे 62 साल किया जा सकता है। डीए में बढ़ोतरी किए जाने के लंबे समय से कयास लग रहे थे।
यह भी पढ़ें:व्हाट्सऐप पर डील, मुजरा-डांस, शराब-गांजा…उदयपुर में रेव पार्टी मामले में चौंकाने वाले खुलासे
आंध्र प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में भी इस पर चर्चा हुई थी। आखिरकार अब सरकार ने डीए के अलावा रिटायरमेंट आयु में भी बढ़ोतरी का फैसला ले लिया है। सूत्रों के मुताबिक जल्द इस बारे में आदेश जारी किए जाएंगे। वहीं, कर्मचारियों के रुके सभी बकाया का भुगतान भी जल्द कर दिया जाएगा। AP NGO के प्रदेश अध्यक्ष शिव रेड्डी और महासचिव विद्यासागर का हाल ही में विजयवाड़ा के गांधीनगर एक कार्यक्रम हुआ था।
यह भी पढ़ें:मां-4 बहनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट डराने वाली, जानिए दरिंदे बाप-बेटे ने मिलकर कैसे पांचों को मारा?
इस दौरान रेड्डी और विद्यासागर ने जानकारी दी थी कि यहां के कर्मियों की सभी दिक्कतों को हल करने का आश्वासन सीएम चंद्रबाबू नायडू ने दिया है। कर्मचारियों को जल्द अच्छी खबर मिलेगी। DA के अलावा रुके हुए PRC का भुगतान भी जल्द कर दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक अमरावती सीमा के भीतर कर्मचारियों को जल्द भूखंड भी आवंटित किए जाने की मांग की गई है।
सरकार के पास कई मुद्दे पेंडिंग
इसको लेकर वेलागपुड़ी सचिवालय में याचिका दाखिल की गई है। इसके अलावा कर्मचारियों ने सरकार से CPS प्रणाली को समाप्त करने, पुरानी पेंशन प्रणाली को बहाल करने की भी मांग की है। अब सरकार ने डीए और रिटायरमेंट की आयु में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है, जिसे जल्द लागू किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू पीआरसी आयोग की नियुक्ति, बकाया डीए, पुरानी पेंशन प्रणाली शुरू करने जैसे कई मुद्दों पर मंथन कर रहे हैं। कर्मचारियों के हित में और भी फैसले लिए जा सकते हैं।
संबंधित खबरें
अचानक बस कंडक्टर की तरह टिकट क्यों काटने लगे सीएम विजय? महिलाओं ने मुख्यमंत्री की उतारी बलाएं
3 mins agoस्मित मच्छार को देश का बड़ा सम्मान देगा इजरायल, राजदूत ने किया ऐलान; बोले- इस उपकार को कभी नहीं भूलेंगे
14 mins agoBSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
4 hrs agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
4 hrs agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
5 hrs ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
6 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
6 hrs ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
7 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
7 hrs agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines