'डरती नहीं सरकार, हम चर्चा के लिए तैयार...', लोकसभा में बोले गृहमंत्री शाह, अधीर-खड़गे को लिखी चिट्ठी

Amit Shah, Manipur Issue, Adhir Ranjan Chowdhury, Mallikarjun Kharge, Parliament Monsoon Session 2023, Rajya Sabha, Loksabha

Amit Shah

विज्ञापन

Manipur Issue:  संसद का मॉनसून सत्र चल रहा है। मणिपुर मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में गतिरोध जारी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोनों सदनों में विपक्ष के नेताओं को लिखा है कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है। गृह मंत्री ने लोकसभा में कहा, ‘विपक्ष को सहयोग में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्हें न तो दलितों में दिलचस्पी है, न ही महिलाओं के कल्याण में, इसलिए उनकी नारेबाजी बहुत स्पष्ट है। मैं फिर से कहना चाहता हूं कि मैंने दोनों सदनों में विपक्ष के नेताओं को लिखा है कि मैं मणिपुर पर विस्तृत बहस के लिए तैयार हूं। सरकार को कोई डर नहीं है और जो भी चर्चा करना चाहता है उसका स्वागत है।

अमित शाह ने कहा, ‘हमारे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। हमें चुनाव में जाना है और लोग आपको देख रहे हैं। मणिपुर के इस संवेदनशील मुद्दे पर चर्चा के लिए अनुकूल माहौल बनाएं।’

विज्ञापन

गृह मंत्री ने विपक्ष से मांगा सहयोग

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्विटर पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और राज्यसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी को लिखा पत्र साझा किया। उन्होंने लिखा, ‘सरकार मणिपुर के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है और पार्टी लाइन से ऊपर उठकर सभी दलों से सहयोग चाहती है। मुझे उम्मीद है कि सभी दल इस महत्वपूर्ण मुद्दे को सुलझाने में सहयोग करेंगे।

विज्ञापन

सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने में जुटा विपक्ष

अमित शाह की यह टिप्पणी उस खबर के कुछ घंटों बाद आई है, जिसमें कहा गया था कि विपक्षी INDIA गठबंधन के कुछ दल मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसद में बोलने के लिए मजबूर करने के प्रयास में लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस ला सकते हैं।

संसद के दोनों सदनों में गतिरोध बना हुआ है, क्योंकि विपक्ष इस मामले पर बहस शुरू करने से पहले मणिपुर मुद्दे पर प्रधान मंत्री के बयान की मांग पर अड़ा हुआ है। विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों के प्रयासों के बावजूद, कोई समाधान नहीं निकल पाया है।

विज्ञापन

मणिपुर में अब 160 से अधिक की गई जान

मणिपुर में हिंसा जारी है। 3 मई को जातीय हिंसा फैलने के बाद से अब तक 160 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। 60 हजार से अधिक लोगों को बेघर होना पड़ा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ