32 केसों में नामजद हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर की 25 रील्स वायरल, कानपुर पुलिस को चुनौती

Kanpur History Sheeter Ajay Thakur: कानपुर में महंत पर जानलेवा हमले का आरोपी और 32 से ज्यादा मुकदमों में वांछित हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर पिछले 43 दिनों से फरार है. इस फरारी के दौरान उसने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक 25 रीलें पोस्ट कर पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. ताजा वीडियो में वह भाजपा का झंडा लगी लग्जरी गाड़ियों के काफिले के साथ रसूख दिखाता नजर आ रहा है.

Kanpur History Sheeter Ajay Thakur, Ajay Thakur Instagram Reel

Kanpur History Sheeter Ajay Thakur: उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस के बड़े-बड़े दावों की हवा निकालते हुए एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. शहर का शातिर हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर पुलिस को ठेंगा दिखाकर पिछले 43 दिनों से फरार है, लेकिन इस दौरान वह सोशल मीडिया पर पूरी तरह सक्रिय है. पुलिस जिसे जमीन-आसमान एक करके ढूंढने का दावा कर रही है, वह आराम से मॉल और हाईवे पर घूमकर इंस्टाग्राम रील बना रहा है. अब तक उसकी करीब 25 रीलें सामने आ चुकी हैं, जिसने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है.

विज्ञापन

महंत पर हमले के बाद से है फरार

जरीली फेज-वन के रहने वाले अजय ठाकुर पर हत्या के प्रयास, रंगदारी, लूट और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर अपराधों के 32 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. उस पर पहला मुकदमा साल 2016 में मारपीट और धन उगाही का दर्ज हुआ था, जिसके बाद वह लगातार वारदातों को अंजाम देता गया. हाल ही में 29 अप्रैल को एक महंत पर जानलेवा हमले के मामले में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

विज्ञापन

भाजपा के झंडे लगी गाड़ियों का काफिला

अजय ठाकुर के इंस्टाग्राम हैंडल (@ajay_thakur1525) से बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक नया वीडियो पोस्ट किया गया. इस ताजा वीडियो में वह भाजपा के झंडे लगी लग्जरी एसयूवी गाड़ियों के लंबे काफिले के साथ दिखाई दे रहा है. वीडियो में उसका रसूख और रंजिश साफ तौर पर देखी जा सकती है. इससे पहले भी वह कभी गाड़ियों की छतों पर चलते हुए, कभी हाईवे जाम कर प्रदर्शन करते हुए, तो कभी शहर के एक बड़े मॉल के बाहर अपने साथियों के साथ रील पोस्ट कर चुका है. 5 जून को उसने अपने जन्मदिन समारोह का वीडियो भी अपलोड किया था, जिसमें वह समर्थकों के बीच घिरा नजर आया था.

बेबस नजर आ रही कानपुर पुलिस

हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर की इस सोशल मीडिया एक्टिविटी ने कानपुर पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. आम जनता में यह चर्चा तेज है कि जो अपराधी पुलिस की पकड़ से दूर है, वह सरेआम वीआईपी इलाकों में घूमकर वीडियो कैसे बना रहा है? लगातार वायरल हो रही इन रीलों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दी है और अब देखना यह है कि हाईटेक होने का दावा करने वाली यूपी पुलिस इस शातिर अपराधी को कब तक सलाखों के पीछे भेज पाती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ