हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़कने के लिए दिल्ली में रखी रैली', अमित शाह का कांग्रेस पर हमला

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है. शाह ने कहा कि जिस दिन हजारों सिखों को जिंदा जलाया गया था, ठीक उसी दिन दिल्ली में रैली रखकर कांग्रेस ने पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़का है. इसके साथ ही उन्होंने मोदी सरकार द्वारा पीड़ितों को न्याय और आर्थिक मदद दिलाने का ब्यौरा भी पेश किया.

विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है. Credit: ANI

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 1984 के सिख विरोधी दंगों की बरसी पर कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है. चंडीगढ़ में एक सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी ने 1 नवंबर को दिल्ली में बड़ी रैली आयोजित करके दंगा पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है. अमित शाह ने कहा कि 1 नवंबर 1984 को दिल्ली में कांग्रेस पार्टी द्वारा भड़काए गए दंगों के दौरान हजारों निर्दोष सिखों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया था और जिंदा जला दिया गया था. इस हिंसा में कई महिलाएं विधवा हुईं, बच्चे अनाथ हुए और अनगिनत परिवार बेघर हो गए. उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने सिखों के कत्लेआम पर कहा था- “जब बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है.” शाह ने कहा कि ऐसा असंवेदनशील बयान केवल कांग्रेस के नेता ही दे सकते हैं.

गृह मंत्री ने राहुल गांधी पर सीधा निशाना साधते हुए कहा, “हमने सोचा था कि शायद उस समय वह छोटे थे या उन्होंने इतिहास नहीं पढ़ा, इसलिए उन्हें जानकारी नहीं होगी. हमारी पार्टी ने बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुरोध किया था कि 1, 2 और 3 नवंबर को यह कार्यक्रम न रखा जाए, क्योंकि इन्हीं दिनों सिख दंगे हुए थे और इससे सिख समुदाय की भावनाएं आहत होंगी. लेकिन वे अपनी जिद पर अड़े रहे.”

शाह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस दिन हजारों सिखों को जिंदा जलाया गया था, ठीक उसी दिन रैली करने के आदेश विदेश से जारी किए गए थे. उन्होंने कहा कि गुरुओं की इस धरती से वह इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं और देश तथा पंजाब इसे कभी नहीं भूलेगा.

विज्ञापन

गृह मंत्री ने कहा कि इस दर्दनाक घटना को बीते कई साल हो चुके हैं, लेकिन कांग्रेस की सोच और संवेदनहीनता को देश आज भी नहीं भूला है. उन्होंने साफ लफ्जों में कहा कि 1984 में दिल्ली की सड़कों पर हुआ यह कत्लेआम एक राजनीतिक दल की साजिश का नतीजा था, जिसके जख्म आज भी भरे नहीं हैं.

गृह मंत्री ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद ही 1984 दंगों के पीड़ितों को असल मायनों में न्याय मिलना शुरू हुआ. अमित शाह ने कहा, “जब नरेंद्र मोदी की सरकार सत्ता में आई, तब हमने दंगाइयों के खिलाफ बंद पड़े सभी मामलों को दोबारा खुलवाया. हमने हर पीड़ित परिवार को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी और यह सुनिश्चित किया कि दंगे भड़काने वाले कांग्रेस के मुख्य नेता सलाखों के पीछे जाएं.”

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola