मेडिकल, आधार कार्ड और फोटो... अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन में किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत?

अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से अप्लाई किया जा सकता है। अगर आप भी रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी।

Amarnath Yatra
विज्ञापन

यात्राओं में सबसे बड़ी यात्रा मानी जाने वाली अमरनाथ यात्रा को लेकर भक्तों में भारी उत्साह है। अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। रजिस्ट्रेशन के पहले दिन ही भक्तों की भारी भीड़ बैंकों में फॉर्म लेने के लिए जमा हुई। दरअसल, यात्रा के लिए 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू हुए हैं, जिसके लिए बैंकों और ऑनलाइन पोर्टल पर जा सकते हैं। अगर आप भी यात्रा में शामिल होना चाहते हैं, तो आज ही अप्लाई करें, लेकिन उसके लिए आपके पास कुछ डॉक्यूमेंट्स होना जरूरी हैं। रजिस्ट्रेशन करने के लिए पहले से ही अपने डॉक्टर से मेडिकल सर्टिफिकेट बनवा लें, क्योंकि इसके बगैर यात्रा की इजाजत नहीं दी जाएगी।

किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत

जो लोग यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, उनके पास कौन से डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए? इसमें पहला मेडिकल सर्टिफिकेट, जो आपके राज्य में अधिकृत डॉक्टर या अस्पताल द्वारा जारी किया जाना चाहिए। इसके अलावा, फोटो, जो JPEG या JPG में होनी चाहिए, जिसका आकार 1MB से ज्यादा नहीं होना चाहिए। रजिस्ट्रेशन करते समय मेडिकल सर्टिफिकेट को स्कैन करके PDF के रूप में अपलोड करना है, जिसका आकार 1MB से ज्यादा नहीं होना चाहिए। आधार कार्ड और आपका मोबाइल नंबर भी देना होगा।

विज्ञापन

किन लोगों को इजाजत नहीं?

इसके अलावा, यात्रा के लिए 13 साल से कम और 70 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को इजाजत नहीं दी जाएगी। वहीं, 6 हफ्ते से ज्यादा की गर्भवती महिलाओं को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। यात्रा के दौरान अपना मूल फोटो पहचान पत्र और मेडिकल प्रमाणपत्र अपने साथ रखना जरूरी है। आपको बता दें कि अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी, जो 9 अगस्त को खत्म होगी। रजिस्ट्रेशन के लिए https://jksasb.nic.in/onlineservices/register.aspx पर जा सकते हैं। यहां पर मांगी गई सभी जानकारियां भरने के बाद आखिर में पेमेंट का ऑप्शन आएगा। पेमेंट करने के बाद आपको परमिट दे दिया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ