---विज्ञापन---

देश angle-right

अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन से लेकर हेल्थ सर्टिफिकेट तक… यहां मिलेगा हर समस्या का समाधान

अमरनाथ यात्रा की शुरुआत जुलाई में होगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की जा रही है। अमरनाथ यात्रियों के लिए आधिकारिक साइट https://jksasb.nic.in/ है, जिसमें यात्रा से जुड़ा हर एक अपडेट लिया जा सकता है।

---विज्ञापन---

अमरनाथ यात्रा के लिए अगर आपने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो अभी भी आपके पास मौका है। इसके लिए आपके पास कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए। रजिस्ट्रेशन OTP के जरिए भी किए जा रहे हैं। अगर आपको ज्यादा जानकारी लेनी है, तो उसके लिए अमरनाथ श्राइन बोर्ड की आधिकारिक साइट पर सबसे ऊपर ही एक ऑप्शन है, जिसमें यात्रा से जुड़ी हर एक जानकारी मिल जाएगी। आज आपको बताएंगे रजिस्ट्रेशन का तरीका, OTP के जरिए एप्लीकेशन का वेरिफिकेशन और सबसे जरूरी क्वेरी के ऑप्शन के बारे में, जिससे जानकारी लेकर आप अपनी यात्रा को आसान बना सकते हैं।

यात्रा से जुड़ी कोई भी क्वेरी

अमरनाथ श्राइन बोर्ड की आधिकारिक साइट पर सबसे ऊपर यात्रा से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी का समाधान दिया गया है। इसके लिए पहला ऑप्शन ईमेल सपोर्ट का दिया गया है, जिसमें किसी भी तरह की जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए ईमेल एड्रेस ITHELPDESKSASB1@GMAIL.COM पर अपनी बात रख सकते हैं। वहीं, दूसरी हेल्प डेस्क ITHELPDESKSASB2@GMAIL.COM पर भी जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Amarnath Yatra 2025 का शेड्यूल जारी, जानें कब से कर सकेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन?

हेल्प डेस्क

अमरनाथ यत्रियों के लिए हेल्प डेस्क

रजिस्ट्रेशन का तरीका

रजिस्ट्रेशन करने के लिए साइट पर एक लिंक दिया गया है। जिस पर क्लिक करने के बाद स्टेप बाय स्टेप रजिस्ट्रेशन का तरीका खुलकर सामने आ जाएगा। रजिस्ट्रेशन फॉर्म खोलें, उसके बाद मोबाइल नंबर पर आए OTP को भर दें। जानकारी भरने के बाद आपके फोन नंबर पर इसकी जानकारी भेज दी जाएगी। इसमें लास्ट ऑनलाइन फीस जमा कर देनी है और फिर यात्रा परमिट डाउनलोड कर सकते हैं।

---विज्ञापन---
रजिस्ट्रेशन

कुछ इस तरह से रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा

हेल्थ सर्टिफिकेट

यात्रा में शामिल होने के लिए आपके पास हेल्थ सर्टिफिकेट होना जरूरी है। इसके लिए साइट पर सभी राज्यों में डॉक्टर्स की लिस्ट भी जारी की गई है। साथ ही इसमें वो फॉर्म भी है, जिसमें इस सर्टिफिकेट में क्या-क्या चाहिए, उसकी पूरी डिटेल मिल जाएगी।

ये भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा के दौरान क्या करना है और क्या नहीं? यहां पढ़ें गाइडलाइन्स

---विज्ञापन---
First published on: May 05, 2025 02:19 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola