अमरनाथ यात्रा: ऑनलाइन पूजा हवन और प्रसाद कैसे बुक करें? यहां देखें पूरा प्रोसेस

गर्मी का मौसम आ गया है और इसी के साथ अमरनाथ यात्रा की भी तैयारियां तेज हो गई हैं। क्या आप भी अमरनाथ यात्रा की योजना बना रहे हैं? अगर हां, तो अमरनाथ श्राइन बोर्ड की आधिकारिक गाइडलाइन्स पढ़ सकते हैं, जिससे यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी मिल जाएगी।

Amarnath Yatra
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने जा रही है, जो 9 अगस्त तक चलेगी। इस यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 14 अप्रैल, 2025 से शुरू किए जा चुके हैं। इच्छुक यात्री 9 अगस्त, 2025 तक इस यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए अमरनाथ श्राइन बोर्ड की आधिकारिक साइट पर जा सकते हैं। यहां पर यात्रा से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारियां भी मिल जाएंगी। इनमें से एक ऑनलाइन पूजा हवन और प्रसाद बुक करने का ऑप्शन भी मिल जाएगा। अगर चांदी के सिक्के के साथ घर बैठे पूजा हवन और प्रसाद बुक करना चाहते हैं, तो आसान से स्टेप्स को फॉलो करें।

कैसे होगी लाइन बुकिंग?

अमरनाथ यात्रा के दौरान पूजा हवन कराना चाहते हैं, तो इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है। दरअसल, अमरनाथ श्राइन बोर्ड की आधिकारिक साइट पर इसका ऑप्शन दिया गया है, जहां से बुकिंग की जा सकती है। चांदी के सिक्के के साथ घर बैठे पूजा हवन और प्रसाद बुक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक साइट https://jksasb.nic.in/ पर जाएं। यहां पर जो पेज खुलकर आएगा, उसमें ‘ऑनलाइन बुकिंग पूजा हवन एंड प्रसाद विद सिल्वर कॉइन का ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करने के बाद एक और नया पेज खुलकर सामने आएगा, जिसमें ऑनलाइन सर्विस बुकिंग दिख जाएगी। इसमें ईमेल और मोबाइल नंबर भरने के बाद नीचे दिया गया कैप्चा डालकर सबमिट कर दें। इसके बाद ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है।

विज्ञापन

पढ़ लें जरूरी गाइडलाइन्स

रजिस्ट्रेशन के पहले ही जरूरी गाइडलाइन पढ़ लें, क्योंकि फिर अपनी यात्रा की तैयारी उसी के मुताबिक कर सकते हैं। आधिकारिक बयान के जानकारी के मुताबिक, रजिस्टर्ड यात्री यात्रा पर जाने से पहले RFID कार्ड अपने साथ जरूर रखें, क्योंकि इसके बिना यात्रा की अनुमति नहीं मिलेगी। वहीं, अपने पास पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड रखें। साथ ही वहां पर मौसम लगातार बदलता रहता है, जिसके लिए ऊनी कपड़े भी साथ रखने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ