LPG सिलेंडर के दाम आज इतने रुपये गिरे, जानें दिल्ली से चेन्नई तक नए रेट क्या?

1 मई 2025 से कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम ₹44 तक घटा दिए गए हैं। जानें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में नए रेट क्या हैं। घरेलू गैस के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ।

LPG Price 1 May 2025

LPG Price 1 May 2025

LPG Price 1 May 2025: सिलेंडर के दाम घटने से लोगों को राहत मिली है। एक मई से सिलेंडर के नए दाम लागू हो गए हैं।  कमर्शियल गैस सिलेंडर 17 रुपये सस्ता हो गया है। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं हुआ है। गैस सिलेंडर के दामों में दिल्ली से लेकर चेन्नई तक कटौती हुई है। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर में 8 अप्रैल को अपडेट हुआ था और 50 रुपये बढ़ाए गए थे। आइए जानते हैं कि कहां कितने का हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर।

विज्ञापन

दिल्ली से लेकर मुंबई तक कितने हुए दाम

इंडियन ऑयल ने एलपीजी गैस के रेट में कटौती की गई है। आज यानी एक मई 2025 से 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम गिरे हैं। अब नए रेट के हिसाब से कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर 1,913 रुपये में नहीं बल्कि 1,868.50 रुपये देने होंगे। मुंबई में पहले 1,755.50 रुपये देने पड़ रहे थे जो अब घटकर 1,713.50 रुपये हो गए हैं। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 1,762 रुपये में मिलेगा और चेन्नई में 1,921.50 रुपये में मिलेगा।

विज्ञापन

देश में कितने हैं एलपीजी कनेक्शन

जानकारी के लिए बता दें कि देश में कुल 32.9 करोड़ एलपीजी कनेक्शन हैं। वहीं इनमें से 10.33 करोड़ उज्ज्वला योजना के तहत आते हैं। बता दें कि गरीबों को सिलेंडर ₹300 कम में मिलता है। पता हो कि दक्षिण के राज्यों जैसे तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में पहले से ही स्टेट स्कीम चल रही है जिसका लाभ सिर्फ 10% उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिल रहा है।

विज्ञापन

 घरेलू LPG सिलेंडर के रेट (14.2 किलो):

शहर नया रेट (₹)
दिल्ली            ₹803
मुंबई            ₹852.50
कोलकाता   ₹879.00
चेन्नई          ₹868.50

घरेलू सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे आम उपभोक्ताओं को स्थिरता मिली है।

विज्ञापन

कमर्शियल LPG सिलेंडर के रेट (19 किलो):

शहर पुराना रेट (₹)   नया रेट (₹) कटौती (₹)
दिल्ली         1,803           ₹1,762        41
मुंबई            1,755.50      1,713.50      42
कोलकाता   1,913         1,868.50    44.50
चेन्नई           1,965.50       1,921.50   44

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ