इजराइल-ईरान के बीच युद्ध के डर से Air India भी परेशान, यात्रियों के लिए जारी किया बड़ा मैसेज

Air India: टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली भारतीय एयरलाइन एयर इंडिया भी इजराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष से प्रभावित चल रही है। इसे देखते हुए उसने बड़ा कदम उठाया है। आइए जानते हैं कि एयर इंडिया ने ऐसा क्या किया है।

Air India Plane
विज्ञापन

Air India On Iran-Israel Conflit : ईरान की राजधानी तेहरान में हुए हमले में हमास के मुखिया की मौत होने के बाद इजराइल और ईरान के बीच तनाव बहुत बढ़ गया है। ईरान ने सीधे शब्दों में इसका बदला लेने की कसम खाई है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि जल्द ही दुनिया एक और युद्ध की आग में झुलसने वाली है। भीषण लड़ाई की इस आशंका से भारतीय एयरलाइन एयर इंडिया भी परेशान है। हालात को देखते हुए उसने एक बड़ा फैसला उठाया है और अपने यात्रियों के लिए काफी अहम संदेश जारी किया है।

एयर इंडिया ने उठाया है ये कदम

दरअसल, ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए एयर इंडिया ने तेल अवीव से और वहां के लिए अपनी सभी फ्लाइट्स को सस्पेंड कर दिया है। तेल अवीव के लिए उड़ानें रोकने का फैसला सबसे पहले 2 अगस्त को लिया गया था और आज यानी शुक्रवार से कंपनी अपनी सेवाओं को फिर से शुरू करने वाली थी। लेकिन, आज एयर इंडिया ने कहा कि तेल अवीव के लिए फ्लाइट्स का संचालन इस संबंध में अगला नोटिस जारी होने तक शुरू नहीं किया जाएगा। कंपनी ने इसके लिए मिडिल ईस्ट में हालात का हवाला दिया है।

विज्ञापन

मामले पर क्या बोली एयर इंडिया

टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली इस कंपनी ने कहा कि हम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। जिन लोगों की तेल अवीव के लिए और वहां से फ्लाइट्स की कन्फर्म बुकिंग थी उन्हें फुल रिफंड की पेशकश की जा रही है। हमारे मेहमानों और क्रू की सुरक्षा हमारे लिए सबसे बड़ी प्रायोरिटी है। बता दें कि इसी साल एयर इंडिया ने थोड़े-थोड़े समय के लिए तेल अवीव के लिए फ्लाइट्स को कई बार सस्पेंड कर चुकी है। करीब 5 महीने के बाद एयर इंडिया ने इजराइली शहर तेल अवीव के लिए सेवाओं को फिर से शुरू करने की सिफारिश की थी।

विज्ञापन

लंबे समय से तनावपूर्ण हैं हालात

बता दें कि 7 अक्टूबर 2023 को हमास के आतंकियों ने तेल अवीव पर हमला कर दिया था। इसके बाद से ही एयर इंडिया ने इस इजराइली शहर के लिए अपनी सेवाओं को रोक दिया था। उल्लेखनीय है कि इजराइल का विभिन्न आतंकी संगठनों के साथ-साथ ईरान के साथ भी विवाद चल रहा है। बीते दिनों ही हिजबुल्ला ने इजराइल पर बड़ी संख्या में रॉकेट बरसाए थे। हमास के साथ शुरू हुई इजराइल की यह लड़ाई अब बड़े स्तर पर क्षेत्रीय युद्ध में बदलती दिखाई दे रही है। इसे लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गंभीर चिंता जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ