---विज्ञापन---

कितनी खूंखार है ईरान की स्पेशल फोर्स? क्यों घबराया इजराइल?

Islamic revolutionary guard: इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स को पहले सिपाह-ए-पासदरन भी कहते थे। ईरानी कानून में इस फोर्स को वैध माना गया है। फोर्स के पास अपने 1.90 हजार सैनिक हैं।

---विज्ञापन---

Islamic revolutionary guard:  ईरान के इजरायल पर हमले से एक बार फिर मिडिल ईस्ट सुर्खियों में बना हुआ है। इजरायल पर ईरान की स्पेशल फोर्स इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने हमला किया है। बीते 24 घंटे में गाजा में बड़ी तबाही हुई है। ईरान ने ड्रोन, बैलेस्टिक मिसाइल से हमला किया है। इसकी पूरी जिम्मेदारी IRGC ने ली है। फोर्स का दावा है कि वह शांतिप्रिय है और केवल विदेशी संकट में ही लड़ाई करता है।

कब बना था IRGC?

जानकारी के अनुसार इस्लामिक क्रांति के बाद IRGC बना था। जिसे पहले सिपाह-ए-पासदरन भी कहते थे। ईरानी कानून में इस फोर्स को वैध मान गया है। इतना ही नहीं इसका देश की राजनीतिक और आर्थिक मामलों में भी पूरा दखल है। इसके पास अपने 1.90 हजार सैनिक हैं। ये स्पेशल फोर्स ईरान के शीर्ष नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को रिपोर्ट करती है। खामेनेई इसे इस्लाम के सैनिक कहते हैं। फोर्स के पास बैलिस्टिक मिसाइल तक हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Apr 15, 2024 06:58 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola