UPSC Prelims Result 2026 Date and Time: जानें कब आएगा UPSC CSE Prelims र‍िजल्‍ट, upsc.gov.in पर ऐसे चेक करें

UPSC CSE Prelims Result 2026 Date: प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया जाएगा। सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवार सफल उम्मीदवारों की सूची में अपना रोल नंबर या नाम देख सकते हैं।

UPSC Prelims Result.jpg

UPSC CSE Prelims Exam Result 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 (CSE Prelims) दे चुके लाखों उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। आयोग जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रीलिम्स परीक्षा के नतीजे घोषित करने जा रहा है। इस बार के रिजल्ट को लेकर कुछ नए और कड़े नियम भी लागू किए गए हैं, जिन्हें जानना हर गंभीर अभ्यर्थी के लिए बेहद जरूरी है।

विज्ञापन

UPSC Pre Result: कब आएगा र‍िजल्‍ट? पिछले 5 साल तक इन डेट्स पर जारी हुआ पर‍िणाम

साल 2025 में 11 जून को प्रारंभ‍िक पर‍ीक्षा का पर‍िणाम जारी क‍िया गया था। वहीं साल 2024 में 01 जुलाई को जारी हुआ था। इससे पहले साल 2023 में 12 जून को र‍िजल्‍ट जारी क‍िया गया और साल 2022 में 22 जून को। वहीं साल 2021 में 29 अक्टूबर को पर‍िणाम जारी हुआ। उम्‍मीद है क‍ि इस बार पर‍िणाम 20 जून से पहले जारी क‍िए जा सकते हैं।

विज्ञापन

शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स को मिलेंगी ये प्रतिष्ठित सेवाएं

यूपीएससी द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, इस साल प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 24 मई, 2026 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में किया गया था। इस साल कुल 933 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें बेंचमार्क विकलांगता (PwBD) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 33 पद आरक्षित हैं। जो उम्मीदवार कट-ऑफ मार्क्स को पार कर लेंगे, उनके नाम और रोल नंबर की एक सूची पीडीएफ (PDF) फॉर्मेट में जारी की जाएगी।

प्रीलिम्स, मेन्स (Mains) और इंटरव्यू पास करने वाले अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) के साथ-साथ अन्य केंद्रीय ग्रुप ‘ए’ और ग्रुप ‘बी’ सेवाओं में देश सेवा का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

परीक्षा का नया नियम: 10 दिन के भीतर लॉगिन करना है अनिवार्य!

आयोग ने इस बार उम्मीदवारों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और नया नियम पेश किया है, जिसमें जरा सी भी लापरवाही आपके पूरे साल की मेहनत पर पानी फेर सकती है। प्रीलिम्स परीक्षा में शॉर्टलिस्ट होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए रिजल्ट घोषित होने के 10 दिनों के भीतर यूपीएससी के आधिकारिक पोर्टल (upsc.gov.in) पर अनिवार्य रूप से लॉगिन करना आवश्यक होगा। अगर कोई उम्मीदवार इस तय समय सीमा के भीतर लॉगिन नहीं करता है, तो उसकी उम्मीदवारी (Candidature) तुरंत रद्द कर दी जाएगी।

रिजल्ट आने पर कैसे करें डाउनलोड? (Step-by-Step Guide)

रिजल्ट जारी होते ही आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

विज्ञापन
  • सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिख रहे ‘What’s New’ सेक्शन में जाएं और वहाँ UPSC Prelims Result 2026 PDF Download के सीधे लिंक पर क्लिक करें।
  • आपके सामने शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों की रिजल्ट पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
  • अपने कीबोर्ड पर ‘CTRL + F’ दबाएं और अपना रोल नंबर या नाम डालकर सर्च करें।

यदि आपका रोल नंबर सूची में है, तो भविष्य के संदर्भ के लिए ऊपर दाईं ओर दिख रहे ‘Download’ आइकॉन पर क्लिक करके पीडीएफ सुरक्षित रख लें।

प्रीलिम्स के बाद क्या? जानें मेन्स (Mains) परीक्षा का पूरा पैटर्न

प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को अगले पड़ाव यानी मुख्य परीक्षा (Mains Exam) में बैठने का मौका मिलेगा। आयोग द्वारा यूपीएससी मेन्स 2026 परीक्षा का आयोजन 21 अगस्त, 2026 से किया जाएगा।

विज्ञापन

मेन्स परीक्षा का स्वरूप और पैटर्न:

यह परीक्षा पूरी तरह से सब्जेक्टिव (लिखित) होगी और ऑफलाइन मोड में लगातार 5 दिनों तक चलेगी। मुख्य परीक्षा में कुल 9 पेपर होते हैं। इनमें से 7 पेपर्स के अंक फाइनल मेरिट लिस्ट में जुड़ते हैं। ये पेपर्स हैं— निबंध (Essay), सामान्य अध्ययन (GS I, II, III, IV), और आपके द्वारा चुने गए वैकल्पिक विषय (Optional Subject) के पेपर 1 और पेपर 2।

बाकी के 2 पेपर्स— पेपर ए (कोई भी भारतीय भाषा) और पेपर बी (अंग्रेजी भाषा) केवल क्वालिफाइंग प्रकृति के होते हैं, यानी इनमें सिर्फ पास होना जरूरी है, इनके अंक मेरिट में नहीं जुड़ते। मुख्य परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल और टाइम-टेबल आयोग द्वारा जल्द ही वेबसाइट पर अलग से जारी किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ