Air India का प्लेन बाल-बाल बचा, रनवे पर दौड़ रहे विमान में लगाने पड़े ब्रेक, मुंबई से जोधपुर के लिए भरी थी उड़ान

मुंबई एयरपोर्ट पर रनवे पर दौड़ रहे विमान में अचानक ब्रेक लगाने पड़े। तकनीकि खराबी होने के विमान को टेकऑफ नहीं होने दिया गया। एयर इंडिया के विमान ने जोधपुर के लिए उड़ान भरी थी। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

राजस्थान के जोधपुर में एयर इंडिया के विमान की हुई लैंडिंग

राजस्थान के जोधपुर में एयर इंडिया के विमान की हुई लैंडिंग

विज्ञापन

Mumbai-Jodhpur Air India Flight: मुंबई एयरपोर्ट पर 22 अगस्त की शाम को पायलट की समझदारी से एक बड़ा हादसा टल गया। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मुंबई से विमान AI645 ने राजस्थान के जोधपुर के लिए उड़ान भरी थी। विमान रनवे पर तेज स्पीड में आ गया था। विमान टेक ऑफ ही करने वाला था कि अचानक पायलट ने विमान को रनवे पर ही रोक दिया। इससे विमान में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया।

बजा था इमरजेंसी अलार्म

बताया जा रहा है टेकऑफ करने जा रहे विमान में अचानक टेक्निकल खराबी का अलार्म बजने लगा। कॉक पिट में अलार्म बजने से पायलट ने तुरंत विमान रोकने का फैसला लिया। इससे विमान में सवार सैकड़ों यात्रियों की जान बच गई। बताया जा रहा है कि अगर विमान के टेकऑफ होने के बाद कोई खराबी आती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन

यात्रियों को मिली वैकल्पिक व्यवस्था

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि परिचालन संबंधी समस्या आने की वजह से विमान को वापस बुलाया गया। कॉकपिट क्रू ने मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए उड़ान को रोकने का फैसला किया और विमान को वापस ले आए। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ