Ahmedabad Plane Crash: कहां होती है Seat 11A? जिस पर बची रमेश विश्वास कुमार की जान

Ramesh Vishwas Kumar Seat 11A: एअर इंडिया का विमान उड़ान के कुछ ही देर बाद क्रैश हो गया। ये प्लेन अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। प्लेन क्रैश में एक शख्स चमत्कारिक रूप से जिंदा बच गया। जिसका नाम रमेश विश्वास कुमार है।

ramesh vishwas kumar air india survivor seat 11A

प्लेन क्रैश में जिंदा बचे रमेश विश्वास कुमार। Credit-X

विज्ञापन

Ramesh Vishwas Kumar Seat 11A: अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट उड़ान भरते ही क्रैश हो गई। ये विमान एअर इंडिया का ड्रीमलाइनर 787-8 था। जिसकी फ्लाइट संख्या AI 171 थी। इस प्लेन ने दोपहर 1.38 मिनट पर उड़ान भरी और महज 2 मिनट बाद 1.40 पर बीजे मेडिकल हॉस्टल पर क्रैश हो गया। विमान में 242 यात्री सवार थे। जिसमें से एक यात्री की चमत्कारिक रूप से जान बच गई। इस शख्स का नाम रमेश विश्वास कुमार है। जो लंदन जा रहा था। उसका फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। रमेश Seat नंबर 11A पर बैठे। इस सीट को अब लकी माना जा रहा है। आइए जानते हैं ड्रीमलाइनर 787-8 में ये सीट कहां होती है?

कहां होती है सीट 11 A? 

ड्रीमलाइनर बोइंग विमान होते हैं। जिसमें 300 यात्रियों के बैठने की क्षमता होती है। भारत में ऐसे 27 प्लेन हैं। हर प्लेन का सीटमैप अलग-अलग होता है। ड्रीमलाइनर 787-8 के सीटमैप के अनुसार, ये बिजनेस क्लास के ठीक पीछे वाली सीट होती है। इकोनॉमी क्लास में ये सीट बाएं हाथ पर फर्स्ट रो में होती है। जिसके पास में इमरजेंसी एग्जिट भी होता है। रमेश संभवतया इसी विंडो सीट पर बैठे थे। इस जगह काफी स्पेस भी होता है। खुशकिस्मती से उनकी जान बच गई। रमेश से गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या बोले जिंदा बचे रमेश विश्वास कुमार? 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्लेन क्रैश के बाद रमेश ने कूदकर जान बचाई। रमेश विश्वास कुमार ने हादसे के बाद कहा- मैं जैसे ही उठा। मेरे चारों ओर लाशें बिखरी थीं। मैं काफी डरा हुआ था। मैं उठा और भागने लगा। मेरे आसपास प्लेन के टुकड़े बिखरे हुए थे। किसी ने मुझे पकड़ा और एम्बुलेंस तक लेकर गया। जिसके बाद मैं अस्पताल पहुंचा।

विज्ञापन

रमेश कुमार का वीडियो वायरल 

रमेश का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें वह बुरी तरह चोटिल नजर आ रहे हैं। वे रोड पर खुद चलकर जाते हैं और अपने साथ हुए हादसे के बारे में बताते हैं। बताया जा रहा है कि रमेश अपने भाई के साथ यात्रा कर रहे थे। हालांकि अभी तक उनके भाई का कुछ पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ