जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले को लेकर दुनिया भर में चर्चा हो रही है। पहलगाम में मंगलवार की दोपहर भारतीय पर्यटकों के खून से लाल थी। भारत का ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ कहे जाने वाले पहलगाम में 4 से 7 आतंकियों के गुट ने घूमने आए 27 भारतीय टूरिस्टों को मौत के घाट उतार दिया। इस आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन लेते हुए अटारी बॉर्डर बंद कर दिया और सिंधु नदी समझौता तोड़ दिया। वहीं, पाकिस्तान ने भारतीय एयरलाइंस के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया। इसके बाद एयर इंडिया और इंडिगो जैसी फेमस एयरलाइंस ने एक बड़ा कदम उठाते हुए अपने सभी यात्रियों को ट्रेवल एडवाइजरी जारी की है।
बढ़ सकता है किराया
एयर इंडिया और इंडिगो ने यात्रियों के लिए जारी की गई ट्रेवल एडवाइजरी में बताया कि इंटरनेशनल फ्लाइट को अब अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचने में पहले से ज्यादा समय लगेगा। खासकर, दिल्ली और बाकी नॉर्थ सिटी से फ्लाइट लेने वालों के लिए। इसके अलावा आने वाले समय में इंटरनेशनल फ्लाइट का किराया भी 8-12 प्रतिशत तक बढ़ सकता है।
इन देशों में जाना होगा महंगा
एयर इंडिया ने एक्स पर पोस्ट करते हुए इस बात की घोषणा की है। एयरलाइन ने सभी भारतीय वाहकों को बताया कि पाकिस्तान की तरफ से एयरस्पेस बंद होने के कारण अमेरिका, यूके, यूरोप और मिडिल ईस्ट से आने-जाने वाली कई फ्लाइट्स को लंबे और ऑप्शनल रूट का इस्तेमाल करना पड़ेगा। इसलिए यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे देरी की उम्मीद करते ही इन जगहों पर जाने का प्लान बनाएं।
यह भी पढ़ें: भोपाल में नाम बदलकर 3 लड़कियों से दोस्ती, धर्म देखकर दुष्कर्म; 2 गिरफ्तार
प्रभावित हो सकती है सर्विस
वहीं, इंडिगो एयरलाइन ने भी अपने यात्रियों के लिए ट्रेवल एडवाइजरी जारी की है। इंडिगो ने भी एक्स पर पोस्ट करके ट्रेवल एडवाइजरी रिलीज की है। इंडिगो ने पोस्ट में लिखा कि मौजूदा हालात और पाकिस्तान के एयरस्पेस बंद होने के कारण कुछ इंटरनेशनल फ्लाइट्स के प्रोग्राम प्रभावित हो सकते हैं। हम असुविधा को कम करने के लिए काम कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
CEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
1 hr agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
2 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
4 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
4 hrs agoअसम में कांग्रेस को बड़ा झटका, बैलेट पेपर पर हुआ निकाय चुनाव हारी पार्टी
5 hrs agoभारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, फाइटर जेट तेजस के लिए अमेरिका से आए 4 इंजन
5 hrs agoUN में OIC के बयान पर भारत का करारा जवाब, उठाया आतंकवाद का मुद्दा
5 hrs ago'आत्मनिर्भर भारत बनाकर रहेंगे', PM मोदी ने दिया We will do it का नारा
7 hrs ago'5 मिनट बाद वो...', स्मित मच्छार के लिए 45 मिनट तक चले संघर्ष की कहानी
8 hrs agoराहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ संसद मार्ग थाने में FIR दर्ज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines