---विज्ञापन---

भोपाल में नाम बदलकर 3 लड़कियों से दोस्ती, धर्म देखकर दुष्कर्म; 2 गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के भोपाल में 3 लड़कों ने पहले नाम बदलकर दोस्ती की। फिर 3 लड़कियों के साथ रेप किया और उनका वीडियो बनाया। आरोपियों ने ब्लैकमेल करके कई दिनों तक लड़कियों का शोषण किया।

---खबर नीचे जारी है---

शिखिल ब्यौहार, भोपाल

जम्मू-कश्मीर में जहां धर्म पूछकर लोगों को गोलियां मारी गईं, वहीं मध्य प्रदेश के भोपाल में धर्म देखकर रेप करने का मामला सामने आया है। यहां 3 लड़कों ने धर्म देखकर 3 लड़कियों से पहले दोस्ती की, फिर उनके साथ दुष्कर्म किया है। ये तीनों लड़कियां नाबालिग बताई जा रही हैं। आरोपियों ने दुष्कर्म के दौरान तीनों लड़कियों का वीडियो भी बनाया और उन्हें ब्लैकमेल किया। आरोपियों ने ब्लैकमेल करके कई दिनों तक छात्राओं का शोषण किया और उनसे कई सारे पैसे एंठे।

---खबर नीचे जारी है---

तीनों आरोपियों की पहचान

छात्राओं की शिकायत के बाद पुलिस ने 3 में से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने इनके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान फरहान खान, साहिल खान और अली खान के रूप में हुई है।

नाम बदलकर की लड़कियों से दोस्ती

पुलिस ने बताया कि फरहान खान, साहिल खान और अली खान, तीनों आरोपियों ने नाम बदलकर लड़कियों से दोस्ती की थी। तीनों लड़कियां एक ही कॉलेज में पढ़ाई कर रही थीं। दरअसल, 18 अप्रैल को बीएससी सेकंड ईयर की एक छात्रा ने बाग से बनिया थाने में इसको लेकर शिकायत की थी। लड़की ने तीनों लड़कों का नाम लेते हुए अपनी शिकायत में बताया कि उन लोगों ने नाम बदलकर उनसे दोस्ती की और उनके साथ रेप किया।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में फंसे गुजरातियों के लिए 2 हेल्पलाइन नंबर जारी, इन प्रसिद्ध मंदिरों में बढ़ाई गई सुरक्षा

बनाया रेप का वीडियो

लड़की ने बताया कि आरोपियों ने रेप के दौरान उनका वीडियो बनाया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने छात्राओं का काफी समय तक शोषण किया। साथ ही हजारों रुपये भी ऐंठे। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने एक्शन लिया और 3 में से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आरोपी युवकों के मोबाइल से कॉलेज की कई छात्राओं के नंबर मिले। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने उनके साथ भी शोषण किया है। इस पूरे मामले की जांच के लिए SIT का भी गठन किया गया है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Apr 25, 2025 11:25 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola