---विज्ञापन---

देश angle-right

आज की ताजा खबर: कबूतरबाजी के शिकार 300 भारतीयों को लेकर आज मुंबई पहुंचेगा जहाज

Breaking News in Hindi: देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं, वहीं आज पूरी दुनिया में क्रिसमस मनाया जा रहा है। हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें News24 के साथ।

---विज्ञापन---

नमस्कार। क्रिसमस की आपको ढेरों बधाई। आशा करते हैं कि आज का दिन प्रभु यीशू आपको ढेरों खुशियां दें। कुश्ती संघ के सियासी दंगल से लेकर यूक्रेन-रूस के बीच चल रही जंग के बीच देश-दुनिया की हर बड़ी खबर को तुरंत जानने के लिए जुड़े रहें हमारे साथ…

 

---विज्ञापन---
14:15 (IST) 25 Dec 2023
पुंछ के जंगलों में आतंकियों की तलाश जारी

राजौरी और पुंछ के जंगलों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। अब ज्यादा संख्या में जवान जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं क्योंकि आतंकी अलग-अलग ग्रुप में डेरा की गली, सूरनकोट, बफलियाज ,थाना मंडी और अन्य जंगल के इलाकों में छिपे हुए हैं। जवान गुफाएं भी खंगाल रहे हैं।

13:51 (IST) 25 Dec 2023
कबूतरबाजी के शिकार 300 भारतीयों को लेकर आज मुंबई पहुंचेगा जहाज

फ्रांस में अवैध तरीके से जाने की कोशिश में पकड़े गए 300 भारतीयों को थोड़ी देर में विशेष जहाज से मुंबई पहुंचेगा। सूचना मिलने के बाद जहाज को 21 दिसंबर को पेरिस में रोक लिया गया था। समुद्री जहाज MV Chem के कुछ ही घंटों में भारत पहुंचने की संभावना है।

13:41 (IST) 25 Dec 2023
अब तक देश में JN.1 COVID के 63 मामले, सबसे ज्यादा केस गोवा में

देश में 24 दिसंबर तक कोविड के नए वेरिएंट JN.1 के 63 नए मामले सामने आ चुके हैं। सबसे ज्यादा केस गोवा से हैं, यहां 34 लोग संक्रमित हैं। जबकि महाराष्ट्र में 9, कर्नाटक में 8, केरल में 6, तमिलनाडु में 4 और तेलंगाना में 2 केस हैं।

13:13 (IST) 25 Dec 2023
कर्नाटक में नहीं हो कोई ड्रेस कोड, ओवैसी ने कहा-आदेश जारी करे कांग्रेस सरकार

कर्नाटक में ड्रेस कोड को लेकर AIMIM चीफ असदु्दीन ओवैसी ने कांग्रेस सरकार से आदेश जारी करने को कहा है। ओवैसी ने कहा कि कर्नाटक में सात महीने से कांग्रेस की सरकार है। उन्हें बस एक आदेश जारी करना है और कहना है कि राज्य में कोई ड्रेस कोड नहीं होगा। हर कोई अपनी मर्जी के कपड़े पहनने के लिए आजाद है।

https://twitter.com/ANI/status/1739187573736747091

12:52 (IST) 25 Dec 2023
वैष्णों देवी के रास्ते में गाड़ी खाई में गिरी, 2 की मौत, 13 घायल

जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में यात्रियों से भरी एक गाड़ी खाई में गिर गई है। हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि 13 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस और स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। रियासी जिला जम्मू से कटरा जाने के रास्ते में आता है।

https://twitter.com/ANI/status/1739181503962313094

12:32 (IST) 25 Dec 2023
तेलंगाना में अलग-अलग सड़क हादसों में 6 की मौत

तेलंगाना में कोहरे की वजह से बड़ा हादसा हुआ है। अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से चार लोग रिश्तेदार का शव लेकर लौट रहे थे।

12:20 (IST) 25 Dec 2023
बंगाल में मिठाई की दुकान में गैस सिलेंडर लीक, 2 की मौत, 6 की हालत गंभीर

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में मिठाई की दुकान के एक गोदाम में गैस सिलेंडर लीक होने से बड़ा हादसा हो गया है। दम घुटने से दो लोगों की मौत की खबर है जबकि 6 की हालत गंभीर है।

12:04 (IST) 25 Dec 2023
देश की पहली अमृत भारत ट्रेन

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बीच रेलवे ने एक नई शुरुआत करने की तैयारी कर ली है। जल्द ही अमृत भारत ट्रेन चलाई जाएगी, जो सीता माता और श्रीराम को जोड़ेगी।

11:24 (IST) 25 Dec 2023
आतंकियों से लोहा ले रहे जवानों से मिलने राजौरी जाएंगे सेना प्रमुख

जम्मू कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन का जायजा लेने के लिए सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे आज राजौरी सेक्टर पहुंचेंगे। पिछले कुछ दिनों से इस क्षेत्र में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चल रहा है।

11:11 (IST) 25 Dec 2023
मुंबई में एक फ्लैट में भीषण आग

मुंबई के चैंबूर इलाके में एक फ्लैट में भीषण आग लग गई है। हालांकि फायर ब्रिगेड ने समय से पहुंचते हुए आग पर काबू पा लिया है।

10:50 (IST) 25 Dec 2023
सेना ने पुंछ में सीनियर अधिकारियों को किया तैनात

सेना ने पुंछ में टारगेट किलिंग के मामले को देखते हुए राजौरी में सीनियर अधिकारियों को तैनात कर दिया है। तीन अधिकारियों को यहां शिफ्ट किया है, जिसमें ब्रिगेडियर, कर्नल और लेफ्टिनेंट कर्नल शामिल हैं।

10:43 (IST) 25 Dec 2023
ठाणे में नए वेरिएंट के पांच मरीज मिले

ठाणे नगर निगम क्षेत्र में नए वैरिएंट के पांच मरीज पाए गए हैं, जिनमें चार पुरुष और एक महिला शामिल हैं। इस पांचवें व्यक्ति की हालत स्थिर होने के कारण इन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है।

First published on: Dec 25, 2023 10:38 AM

End of Article

About the Author

Amit Kumar

जर्नल‍िज्‍म में 18 साल से ज्‍यादा का अनुभव। दैन‍िक ह‍िंदुस्‍तान, दैन‍िक जागरण, अमर उजाला, दैन‍िक भास्‍कर, जनसत्ता, नई दुन‍िया जैसे देश के प्रत‍िष्‍ठ‍ित अखबारों से होते हुए कारवां 2019 में अमर उजाला के ड‍िज‍िटल के प्‍लेटफॉर्म पर पहुंचा। टीवी9 में देश-व‍िदेश की खबरों के साथ होम पेज की ज‍िम्‍मेदारी न‍िभाते हुए फ‍िलहाल न्‍यूज24 के साथ जुड़ा हुआ हूं। द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से ह‍िंदी में एम.ए. करने के बाद माखन लाल चतुर्वेदी यून‍िवर्स‍िटी से पत्रकार‍िता में पीजी ड‍िप्‍लोमा हास‍िल क‍िया। लंबे समय तक खेल जगत में पत्रकार‍िता करने के साथ देश-व‍िदेश की खबरों में खासी रुच‍ि।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola