Live Updates
UP: बरपाली गांव में तेज रफ्तार पिकअप नहर में गिरी
यूपी के बरपाली गांव में तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर नहर में गिर पड़ी। बताया जा रहा है कि पिकअप में कुल 20 लोग सवार थे। हादसे के बाद जेसीबी से 18 लोगों को नहर से निकाला लिया गया है। फिलहाल 2 बच्चे अभी भी लापता हैं, दोनों की उम्र 6 वर्ष है।
MP के बटियागढ़ में ट्रक और ऑटो रिक्शा की जोरदार भिडंत, 2 की मौत और 5 घायल
मध्यप्रदेश के बटियागढ़ थाना क्षेत्र में ट्रक और ऑटो रिक्शा की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है और पांच लोग घायल है। हादसे के बाद मौके पर जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक पहुंचे। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शिवसेना UBT के नेता संजय रावत के खिलाफ मध्य प्रदेश में FIR दर्ज
शिवसेना UBT के नेता संजय रावत के खिलाफ मध्य प्रदेश में FIR दर्ज हुई है। दरअसल, बीते दिनों प्रदेश सरकार की लाडली बहन योजना के तहत संजय रावत ने एक बयान दिया था। उनके इस बयान पर ही आपत्ति जताते हुए उनके खिलाफ ही प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने मध्य प्रदेश पुलिस को शिकायत दी है।
मुंबई के घाटकोपर में प्लास्टिक की कंपनी में आग
मुंबई के घाटकोपर में एक प्लास्टिक की कंपनी में आग लग गई। ये कंपनी नारायण नगर इलाके में है। दमकल विभाग के अनुसार कंपनी प्लास्टिक का रैपर बनाने की है। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव आयोग के कार्यालय पहुंचे
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा दिल्ली में चुनाव आयोग के कार्यालय पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि वे हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के सिलसिले में चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान उनके साथ कई अन्य कांग्रेस नेता मौजूद हैं।
देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने हरियाणा में BJP को दिया समर्थन
देश की सबसे अमीर विधायक सावित्री जिंदल ने हरियाणा में BJP को अपना समर्थन दिया है। वह कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नवीन जिंदल की मां हैं। बता दें बीजेपी से टिकट न मिलने पर वह निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरी थीं।
वडोदरा गैंगरेप के आरोपियों के घर पर चलेगा बुलडोजर
वडोदरा गैंगरेप के आरोपियों के घर बुलडोजर चलेगा। जानकारी के अनुसार वडोदरा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने आरोपी मुन्ना और आफताब के घर पर बुधवार को इस बारे में नोटिस लगा दिया है। कॉर्पोरेशन ने दोनों आरोपियों के मकान को अवैध करार दिया है। सिविक एजेंसी ने दोनों से इस बारे में तीन दिन में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।
दशहरे के बाद चुना जाएग विधायक दल का नेता
नायब सिंह सैनी ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी समेत वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। इसमें फैसला हुआ कि दशहरे के बाद विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। मंत्रिमंडल में कौन-कौन होगा, इस पर भी चर्चा होगी। नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के आसार हैं। मंत्री चुनते समय इलाकों और जातीय समीकरणों का ख्याल रखा जाएगा।
गोवा एयरपोर्ट से 5 फ्लाइट्स डायवर्ट
खराब मौसम के कारण गोवा एयरपोर्ट से 5 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है।भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने के कारण हालात खराब है। इसलिए गोवा एयरपोर्ट डाबोलिम से 5 कमर्शियल फ्लाइट का मार्ग डायवर्ट किया गया है। गोवा एयरपोर्ट के अधिकारी ने मामले की पुष्टि की।
अनंतनाग के जंगलों से लापता सैनिक का शव बरामद
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग के वन क्षेत्र से मंगलवार शाम को लापता हुए सेना के एक सैनिक का शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस के एक शीर्ष सूत्र ने बताया कि कल लापता हुए सेना के एक सैनिक की तलाशी के लिए आज सुबह पुलिस और सेना द्वारा बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया और इसी दौरान उसका शव बरामद किया गया। शव पर गोलियों के निशान मिले हैं।
आगरा में डिजिटल अरेस्ट का केस दर्ज
आगरा में डिजिटल अरेस्ट का नया और चौंकाने वाला तीसरा मामला सामने आया है। 50 मिनट तक मोबाइल पर पीड़ित परिवार को डिजिटल अरेस्ट किया गया। पीड़ित परिवार ने गूगल पर लॉकर सर्च किया था। इसके बाद उनके पास व्हाट्सएप कॉल आई और कॉल करने वाले ने अपने आप को एसबीआई बैंक मैनेजर बताया। कॉल करने वाले ने व्हाट्सएप पर लिंक भेजा और कहा कि फॉर्म को भर दें। पीड़ित परिवार ने जैसे ही लिंक खोला, उनके खाते से पैसे निकल गए। वृद्ध महिला के खाते से एक लाख रुपये और शिक्षिका बेटी के खाते से 5 हजार रुपये निकले हैं। थाना एत्मादुदौला के ट्रांस यमुना क्षेत्र का मामला है।
पुलिस हिरासत से भागा इनामी बदमाश गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस हिरासत से 25 हजार का इनामी बदमाश फरार हो गया था, जिसे पुलिस मुठभेड़ में पकड़ लिया गया है। 3 दिन पहले मासूम बच्चे के अपहरण के मामले में पुलिस ने गगन को गिरफ्तार किया था, लेकिन कोर्ट ले जाते समय वह हिरासत से फरार हो गया। अहमदगढ़ थाना पुलिस की बदमाश गगन से मुठभेड़ हुई है और पुलिस की गोली उसकी टांग में लगी है। उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गगन के कब्जे से बाइक, तमंचा, कारतूस आदि बरामद किए हैं।विकास प्रताप सिंह चौहान, CO शिकारपुर ने मामले की पुष्टि की।
डीटीसी बस ने स्कूली बच्ची को टक्कर मारी
दिल्ली के सब्जी मंडी थाना इलाके के मलका गंज मे डीटीसी बस ने स्कूली बच्ची को टक्कर मारी, हादसे मे बच्ची की मौत हो गई। मंगलवार दोपहर को डीटीसी बस की चपेट में आने से 12 साल बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान कोमल के तौर पर हुई है। सब्जी मंडी पुलिस ने बस को जब्त कर चालक शेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। कोमल परिवार सहित होटल वाली गली मलका गंज में रहती थी। परिवार में माता पिता एक भाई एवं एक बहन हैं। वह मलका गंज स्थित सरकारी स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा थी। वह मंगलवार को स्कूल की छुट्टी होने पर घर जाने के लिए निकली थी। बस स्टैंड के सामने आनंद विहार से आनंद पर्वत जाने वाली रुट संख्या 212 नंबर की बस के पहिए के नीचे आ गई।
दिल्ली पुलिस ने 21 बच्चों को छुड़ाया
दिल्ली पुलिस ने एनजीओ की मदद से दिल्ली कैंट थाना इलाके से 21 बच्चों को छुड़ाया है। इन सभी से अलग अलग दुकानों में काम करवाया जा रहा था। 19 बच्चों को मुक्ति आश्रम बुराड़ी और 2 लड़कियों को रेनबो गर्ल्स होम कश्मीरी गेट दिल्ली भेजा गया है। दिल्ली कैंट थाने में जेजे एक्ट की धारा 74/79 और बाल श्रम अधिनियम की धारा 3/14 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
रायबरेली में फिर ट्रेन पलटाने की साजिश
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक बार फिर ट्रेन को पलटाने की साजिश रची गई है। एक मालगाड़ी सीमेंटेड स्लीपर से टकराई, लेकिन सूझबूझ से हादसा होने से बच गया। आशंका है कि खेत में रखे 3 स्लीपरों को खींचकर ट्रैक पर लाकर रखाा गया। हादसे के बाद 15 मिनट तक मालगाड़ी खड़ी रही। रायबरेली के लक्ष्मणपुर स्टेशन का मामला है।
राहुल गांधी की 2 याचिकाओं पर सुनवाई
आज राहुल गांधी की नागरिकता रद्द करने की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी। यह याचिका BJP नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने लगाई है। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में अमित शाह की मानहानि मामले में राहुल गांधी के खिलाफ आज सुनवाई होगी।
आज डॉक्टर्स एसोसिएशन की देशभर में हंगर स्ट्राइक
कोलकाता रेप-मर्डर केस के विरोध में 50 डॉक्टर्स ने इस्तीफा दे दिया है। 5 अक्टूबर से चल रही जूनियर डॉक्टर्स की भूख हड़ताल के सपोर्ट में यह कदम उठाया गया। जूनियर डॉक्टर्स हेल्थ सेक्रेटरी को हटाने समेत 9 मांगें मनवाने पर अड़े हैं। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने पश्चिम बंगाल के जूनियर डॉक्टरों को समर्थन देने का ऐलान किया है। आज देशभर में डॉक्टर्स भूख हड़ताल करेंगे।
सेना के 2 जवानों का अपहरण
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के जंगली इलाके में आतंकियों ने प्रादेशिक सेना के 2 जवानों का अपहरण कर लिया। हालांकि, एक जवान आतंकियों के चंगुल से छूटकर वापस आने में कामयाब हो गया है, लेकिन दूसरे की तलाश के लिए सुरक्षा बलों ने अभियान शुरू कर दिया है।
Today Breaking News Live Updates: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो हरियाणा में भाजपा और जम्मू कश्मीर में NC-कांग्रेस गठबंधन विधानसभा चुनाव जीत चुका है। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के जंगली इलाके में गश्त कर रहे सेना के 2 जवानों को आतंकियों ने किडनैप कर लिया है। आज कोलकाता रेप मर्डर केस के विरोध में देशभर के डॉक्टर्स भूख हड़ताल पर रहेंगे। आज राहुल गांधी की नागरिकता और मानहानि मामले में सुनवाई होगी। क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देने की अनुमति मांगी है। इस पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। इसके अलावा आज दिनभर की ताजा खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें New24 के साथ…
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
6 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
7 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
8 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
8 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
9 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
10 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
10 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
12 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
12 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines