हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: NEET पेपर लीक मामले में कल होगी सुनवाई, केंद्र और NTA को देना है जवाब

Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 28 मई है. आज देश भर में बकरीद (ईद-उल-अजहा) मनाई जाएगी. वहीं, दूसरी ओर सिद्धारमैया आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन उत्तराखंड दौरे पर हैं. वो राज्य में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे. इसके अलावा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिक्किम के दौरे पर हैं. आज उनके दौरे का आखिरी दिन है. इस दौरान वह पलजोर स्टेडियम में आयोजित सिक्किम पुलिस की विशेष परेड में हिस्सा लेंगी.

विज्ञापन
Credit: News24

Live Updates

23:00 (IST) 28 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: यूपी बीजेपी के 5 जिलाध्यक्षों के नाम का ऐलान

यूपी बीजेपी ने बचे हुए पांच जिलों के जिलाध्यक्ष के नामों की घोषणा की. अम्बेडकर अगर, वाराणसी, चंदौली, गोरखपुर महानगर और देवरिया के जिलाध्यक्ष के नाम घोषित हुए. संभावना है जल्द प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की जाएगी.

22:59 (IST) 28 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: NEET पेपर लीक मामले में कल होगी सुनवाई

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट में कल शुक्रवार को अगली सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई में अदालत ने केंद्र और NTA से जवाब मांगा था.

न्यायमूर्ति P.S. नरसिम्हा की बेंच ने कहा कि - यह दुखद है कि NTA ने पिछले लीक मामलों से कोई सबक नहीं लिया। पिछली सुनवाई में 3 दिन के भीतर के. राधाकृष्णन कमेटी की compliance report मांगी गई थी.

याचिकाकर्ता NTA को भंग करने, स्वतंत्र कमेटी द्वारा NEET कराने, और कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) लागू करने की मांग कर रहे हैं। अदालत द्वारा केंद्र, NTA और CBI को नोटिस जारी किया था.

21:17 (IST) 28 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: मधुबनी स्टेशन पर खड़ी उधना एक्सप्रेस में लगी आग

बिहार के मधुबनी रेल स्टेशन पर बड़ी घटना घट गई है. मधुबनी स्टेशन पर खड़ी उधना एक्सप्रेस की बोगी 154788 में आग लग गई है. गनीमत यह रही कि इसमें किसी जान को कोई नुकसान नहीं हुआ.

21:15 (IST) 28 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: बंगाल में बकरीद पर बदला 107 वर्षों पुराना इतिहास

बंगाल में बकरीद पर 107 सालों का इतिहास बदला, पहली बार रेड रोड पर नहीं हुई नमाज, TMC राज में जहां होती थी नमाज, आज वहां पसरा रहा सन्नाटा.

20:52 (IST) 28 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: लखनऊ में महिला दरोगा ही हुई प्रताड़ना की शिकार, न्याय न मिलने का आरोप

लखनऊ के पारा थाने में प्रयागराज में तैनात एक महिला दरोगा ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया. हंसखेड़ा निवासी पीड़िता का कहना है कि वह कई दिनों से शिकायत कर रही थीं, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया. महिला दरोगा ने सास, ससुर, पति और ननद पर उत्पीड़न के आरोप लगाए. मामले में किसान यूनियन की महिलाएं और कार्यकर्ता भी पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पारा थाने पहुंचे.

19:29 (IST) 28 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: गिरफ्तारी से पहले घर पर 7 घंटे की हुई गिरिबाला से पूछताछ

सूत्रों के मुताबिक से गिरीबाला को गिरफ्तार कर MANIT मौलाना आजाद नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के गेस्ट हाउस में रखा गया. सीबीआई ने भोपाल में मांगा था कैंप ऑफिस . माना जा रहा है MANIT परिसर में ही सीबीआई को कैंप ऑफिस दिया गया है. गिरफ्तारी के बाद सीधे MANIT लेकर पहुंची सीबीआई. मेडिकल के लिए नहीं ले गए AIIMS. माना जा रहा है विशेष मेडिकल दल करेगा एग्जामिनेशन.

18:42 (IST) 28 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: शांतनु का TMC के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा

पूर्व सांसद डॉ. शांतनु सेन ने ममता को पत्र लिखकर TMC के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा; अरुप चक्रवर्ती ने भी शीर्ष नेतृत्व को भेजा पत्र, प्रवक्ता पद से हटाने की मांग.

18:41 (IST) 28 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: पश्चिम एशिया में शांति समझौते के इंतज़ार में फिर चलने लगीं मिसाइलें

अमेरिकी Central Command ने बताया है कि 27 मई को Iran ने Kuwait की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी, जिसे कुवैती बलों ने सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर दिया। अमेरिका ने इस कार्रवाई को “मानवता-विरोधी” और सीज़फायर का उल्लंघन बताया.

सैन्य अधिकारियों के अनुसार इस मिसाइल हमले के कुछ घंटे पहले ईरानी बलों ने Strait of Hormuz के आस-पास तथा वहां से होते हुए दूसरे ठिकानो पर हमला करने वाले ड्रोन भी लॉन्च किए थे.

उन सभी ड्रोन को अमेरिकी बलों ने प्रभावी ढंग से इंटरसेप्ट कर दिया। इसके अलावा, अमेरिकी बलों ने ईरान के Bandar Abbas स्थित एक ग्राउंड कंट्रोल साइट से छोड़े गए ड्रोन को भी लॉन्च होने से रोक दिया.

17:03 (IST) 28 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: जेनेज जान्शा के प्रधानमंत्री चुने जाने से PM मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेनेज जान्शा को स्लोवेनिया के प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "मैं अपने लोगों की साझा समृद्धि और पारस्परिक लाभ के लिए द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने हेतु उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं."

16:49 (IST) 28 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: राष्ट्रीय राजनीति में कोई रुचि नहीं- सिद्धारमैया

सिद्धारमैया ने कहा- राष्ट्रीय राजनीति में कोई रुचि नहीं इसलिए मैंने राज्यसभा जाने से मना कर दिया. कर्नाटक में विधायक हु इससे सक्रिय राजनीति में रहूंगा.

16:49 (IST) 28 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: शिवकुमार को मिली विदेश यात्रा की अनुमति

बेंगलुरु की एक अदालत ने D. K. Shivakumar को दो साल की अवधि के दौरान विदेश यात्रा की अनुमति दे दी है. कांग्रेस नेता ने टैक्स चोरी मामले में मिली जमानत की शर्तों के तहत यह अनुमति मांगी थी.

16:48 (IST) 28 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: राज्यसभा नहीं जाएंगे सिद्धारमैया

सिद्धारमैया ने स्पष्ट किया कि वह राज्यसभा नहीं जाएंगे. इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा कि हाईकमान ने उन्हें राज्यसभा जाने के लिए कहा था, लेकिन उनकी इसमें कोई रुचि नहीं है. उन्होंने कहा कि वह विधायक के रूप में सक्रिय राजनीति में बने रहेंगे.

15:44 (IST) 28 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: भावुक हुए सिद्धारमैया

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अपने कार्यकाल के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए. उन्होंने आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. उनका इस्तीफा अभी कर्नाटक के राज्यपाल द्वारा स्वीकार किया जाना बाकी है.

15:39 (IST) 28 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: राज्यपाल के विशेष सचिव ने दी इस्तीफा मिलने की जानकारी

कर्नाटक के राज्यपाल के विशेष सचिव प्रभु शंकर ने कहा, 'मुझे सिद्धारमैया (मुख्यमंत्री पद से) का इस्तीफा मिल गया है, लेकिन इसे राज्यपाल के लौटने के बाद ही स्वीकार किया जा सकता है.' राज्यपाल थावर चंद गहलोत आज सुबह मध्य प्रदेश के नागदा स्थित अपने आवास के लिए रवाना हो गए थे.

15:23 (IST) 28 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज रात लौट रहे राज्यपाल थावरचंद गहलोत

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कर्नाटक के राज्यपाल के विशेष सचिव प्रभु शंकर को अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया है. राज्यपाल थावरचंद गहलोत, जो राज्य से बाहर हैं, आज रात लौट रहे हैं.

15:19 (IST) 28 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: नई सरकार को मेरा पूरा समर्थन- सिद्धारमैया

हमारे सभी विधायक एकजुट, नई सरकार को मेरा पूरा समर्थन- सिद्धारमैया

15:19 (IST) 28 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: प्रेस कॉन्फ्रेंस में और क्या बोले सिद्धारमैया?

सिद्धारमैया ने कहा, "मैंने अपना इस्तीफ़ा राज्यपाल कार्यालय को सौंप दिया है. राज्यपाल यहाँ नहीं हैं; वे आज रात लौट रहे हैं। इसलिए, मैंने इस्तीफ़ा उनके कार्यालय में जमा कर दिया."

15:18 (IST) 28 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: आलाकमान ने जो कहा वो किया- सिद्धारमैया

सिद्धारमैया ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्होंने वही किया, जो आलाकमान ने उन्हें करने के लिए कहा.

15:16 (IST) 28 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: लोकभवन जानकर इस्तीफा सौंपा- सिद्धारमैया

लोकभवन जानकर इस्तीफा सौंपा- सिद्धारमैया

15:13 (IST) 28 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: इस्तीफे के बाद सिद्धारमैया की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस

सिद्धारमैया ने कर्नाटक के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद गुरुवार को पहली प्रेस कॉन्फ्रेस की. उन्होंने बताया कि अपना इस्तीफा राज्यपाल के सचिव को सौंपा है.

14:29 (IST) 28 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: डी.के. शिवकुमार सीएम सिद्धारमैया के आवास पहुंचे

Breaking News in Hindi LIVE Updates: बेंगलुरु: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के आवास पर पहुंचे।

दिन की शुरुआत में मुख्यमंत्री द्वारा बुलाई गई नाश्ते की बैठक के बाद, कर्नाटक मंत्रिमंडल के मंत्रियों ने कहा कि मुख्यमंत्री आज इस्तीफा देंगे।

13:45 (IST) 28 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: कर्नाटक में एक दलित सीएम होना चाहिए था- BJP नेता

Breaking News in Hindi LIVE Updates: बीदर: कर्नाटक के CM सिद्धारमैया के पद छोड़ने के फैसले पर BJP नेता चालवादी नारायणस्वामी ने कहा, "...मैं उनकी अंदरूनी चर्चा के बारे में कुछ नहीं कह सकता, लेकिन एक दलित CM होना चाहिए था... इसके बाद, कई दलित नेता और कार्यकर्ता शायद अब कांग्रेस में न रहें। दलित विधायकों और नेताओं को अपने आत्म-सम्मान से समझौता नहीं करना चाहिए। अगर उन्हें मुख्यमंत्री पद के बजाय कोई मंत्री पद दिया जाता है, तो उन्हें उसे ठुकरा देना चाहिए..."

12:34 (IST) 28 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: कर्नाटक के मंत्री HK पाटिल का कर्नाटक के नए सीएम को लेकर बड़ा बयान

Breaking News in Hindi LIVE Updates: "मुख्यमंत्री 3 बजे इस्तीफा देंगे. CM सिद्धारमैया ने कहा कि हम DK शिवकुमार को नया CM बनाएंगे, वही CM बनेंगे," बेंगलुरु में CM सिद्धारमैया की नाश्ते पर हुई बैठक के बाद कर्नाटक के मंत्री HK पाटिल ने कहा.

12:32 (IST) 28 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: अमित शाह ने वडसर में जेडवा झील का किया उद्घाटन

Breaking News in Hindi LIVE Updates: गांधीनगर, गुजरात : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वडसर में नव विकसित जेडवा झील का उद्घाटन किया. गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल भी मौजूद.

12:10 (IST) 28 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: बहराइच में घाघरा नदी में नहाते समय पांच दोस्त डूबे

Breaking News in Hindi LIVE Updates: हरदी इलाके के कोढ़वा मुंसारी गांव स्थित घाघरा नदी में बुधवार को नहाते समय पांच दोस्त डूब गए. दो को ग्रामीणों ने बचा लिया, जबकि तीन धारा में लापता हो गए. इनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया. पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने गोताखोरों की मदद से लापता युवकों की तलाश शुरू कराई है. एनडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाया गया है.

देहात कोतवाली के टिकोरा मोड़ निवासी 22 वर्षीय गोलू जायसवाल, गांव निवासी 19 वर्षीय सूरज जायसवाल, माधव रेती सरस्वती नगर निवासी 20 वर्षीय राजकुमार व हरदी थाना के दहाव गांव निवासी 25 वर्षीय मोहित यादव बौंडी इलाके के मुरौवा निवासी 22 वर्षीय शिवम सिंह के साथ घाघरा नदी के किनारे घूमने गए थे. गर्मी अधिक होने के चलते कोढ़वा मुंसारी गांव के निकट सभी दोस्त नदी में नहाने लगे.

11:24 (IST) 28 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: पटना के बाढ़ में पलटी नाव, 7 लोग डूबे

Breaking News in Hindi LIVE Updates: पटना के बाढ़ के उमानाथ गंगा घाट पर एक बड़ी नाव हादसा की खबर आ रही है. छोटी से नाव पर 14 से 15 लोग सवार होकर सब्जी तोड़ने के लिए गंगा के दियारा इलाके में जा रहे थे तभी दियारा पहुंचने से पहले तेज हवा के चलते नाव पलट गई.

हादसे में सभी लोग गंगा नदी में समा गए. लेकिन शोर मचाए जाने की आवाज सुनकर आसपास के नाव वालों ने सात लोगों को सकुशल निकाल लिया. वहीं सात लोगों की डूबने की खबर आ रही है जिसमें प्रयास करने पर एक महिला और एक युवक को मृत अवस्था में निकल गया. वहीं पांच लोगों की तलाश अभी चल रही है.

11:10 (IST) 28 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: NTA ने नीट परीक्षा फीस रिफंड की तारीख बढ़ाई

Breaking News in Hindi LIVE Updates: देश भर में 3 मई को आयोजित हुई नीट (NEET-UG 2026) परीक्षा में हुई भारी गड़बड़ियों और विवादों के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पीड़ित अभ्यर्थियों को एक बड़ी और जरूरी राहत दी है. एनटीए ने नीट परीक्षा फीस रिफंड (Fee Refund) के लिए बैंक खातों की डिटेल्स सबमिट करने की आखिरी तारीख को एक महीने के लिए आगे बढ़ा दिया है. ऐसे में जिन छात्रों ने तकनीकी खराबी या किसी अन्य वजह से अब तक अपने बैंक खाते की जानकारी पोर्टल पर अपलोड नहीं की थी, वे अब 22 जून 2026 की रात 11:50 बजे तक इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं. पहले इस काम के लिए अंतिम तारीख 27 मई तय की गई थी.

11:05 (IST) 28 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: अजमेर में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत

Breaking News in Hindi LIVE Updates: राजस्थान के अजमेर जिले में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. बोराड़ा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुरा गांव के पास चलती कार में अचानक आग लग गई. इस हादसे में पूर्व सरपंच सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में जिला परिषद सदस्य पूसी देवी गंभीर रूप से झुलस गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बाद में उन्होंने भी दम तोड़ दिया. घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है.

श्रीरामपुरा गांव निवासी पूर्व सरपंच रामसिंह चौधरी अपनी मां और जिला परिषद सदस्य पूसी देवी को सीने में दर्द की शिकायत होने पर अस्पताल लेकर जा रहे थे. कार में उनके साथ पत्नी पूर्व सरपंच सुरज्ञान देवी और भांजी महिमा भी सवार थीं. बताया जा रहा है कि सभी लोग जल्दी अस्पताल पहुंचने की कोशिश में थे, तभी रास्ते में अचानक कार से धुआं उठने लगा और कुछ ही समय में वाहन आग का गोला बन गया.

10:33 (IST) 28 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: दिल्ली पुलिस ड्रोन से कर रही निगरानी

Breaking News in Hindi LIVE Updates: ईद-उल-अजहा के मौके पर दिल्ली पुलिस राष्ट्रीय राजधानी में ड्रोन की मदद से शहर की निगरानी कर रही है. सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है; जहांगीर पुरी पुलिस स्टेशन इलाके के दृश्य.

(दृश्य स्रोत: दिल्ली पुलिस)

10:07 (IST) 28 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली CM सिद्धारमैया से मिलने पहुंचे

Breaking News in Hindi LIVE Updates: बेंगलुरु : कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा बुलाई गई नाश्ते की बैठक के लिए उनके आवास पर पहुंचे.

09:51 (IST) 28 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: दिल्ली में चोरी के शक में युवक की पिटाई, हुई मौत

Breaking News in Hindi LIVE Updates: दिल्ली के रोहिणी इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां चोरी के शक में एक युवक को बांधकर तब तक पीटा गया जब तक उसकी मौत नहीं हो गई. घटना की सूचना के बाद मोके पर स्थानीय पुलिस पहुंची.

मिली जानकारी के अनुसार, रोहिणी पुलिस ने 8 लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ शरू कर दी है. युवक को कई घंटे तक हाथ पैर बांधकर पीटते रहे.

पुलिस ने विभिन्न धाराओं मे केस दर्ज कर मामले की तफतीश शुरू कर दी है.

09:33 (IST) 28 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: लखनऊ में बीच सड़क पर पुलिस वालों की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल

Breaking News in Hindi LIVE Updates: बीच सड़क राजधानी में पुलिस वालों की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल

यूटर्न को लेकर पुलिस और कार सवार के बीच विवाद हो गया. PRV 4839 में तैनात पुलिस कर्मियों से कार सवार युवकों का विवाद हो गया.

विवाद के दौरान पुलिस द्वारा अभद्रता का वीडियो सामने आया है. कार सवार युवकों ने पुलिस वालों का वीडियो वायरल किया है.

कार सवार युवकों का आरोप है कि पुलिस ने उनकी पिटाई की और उनका मोबाइल तोड़ा.

बता दें कि ये मामला गोसाईगंज थाना क्षेत्र का है.

09:14 (IST) 28 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: सड़कों पर किसी भी तरह के कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जाएगी- दिलीप घोष

Breaking News in Hindi LIVE Updates: कोलकाता: ईद-उल-अज़हा 2026 के जश्न के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था पर पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा, "त्योहार मनाने का अधिकार सभी को है, लेकिन इससे दूसरों के रोज़मर्रा के जीवन में कोई रुकावट नहीं आनी चाहिए। हमारी सरकार ने यह फ़ैसला किया है कि कोई भी व्यक्ति जश्न मनाने के लिए जगह की मांग करते हुए पुलिस से अपील कर सकता है, और पुलिस ही यह तय करेगी कि यह कार्यक्रम कब और कहाँ आयोजित किया जाएगा। इस ईद के लिए, ब्रिगेड ग्राउंड आवंटित किया गया है; यह एक बहुत बड़ी जगह है, आप वहाँ जश्न मनाएँ, लेकिन सड़कों पर किसी भी तरह के कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जाएगी।"

08:06 (IST) 28 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: राजौरी में भारतीय सेना, J&K पुलिस और CRPF चला रही सर्च ऑपरेशन

Breaking News in Hindi LIVE Updates: J&K: राजौरी जिले के मंजाकोट सेक्टर में गंभीर मुगलान और डोरीमल के घने जंगल वाले इलाकों में भारतीय सेना, J&K पुलिस और CRPF का घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन छठे दिन भी जारी है। यह ऑपरेशन इलाके में संदिग्ध आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद शुरू किया गया था।

(विज़ुअल्स समय के हिसाब से नहीं दिखाए गए; कोई लाइव ऑपरेशनल डिटेल्स नहीं बताई गई हैं)

07:13 (IST) 28 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नंदामुरी तारक रामाराव (NTR) की 103वीं जयंती

Breaking News in Hindi LIVE Updates: हैदराबाद, तेलंगाना: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नंदामुरी तारक रामाराव (NTR) की 103वीं जयंती के अवसर पर, उनके पोते और अभिनेता जूनियर NTR ने NTR घाट पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

07:12 (IST) 28 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: पुरानी दिल्ली की फतेहपुरी मस्जिद में अदा की रही नमाज

Breaking News in Hindi LIVE Updates: पुरानी दिल्ली की फतेहपुरी मस्जिद में ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के अवसर पर विशेष नमाज़ अदा की जा रही है.

07:10 (IST) 28 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: महाराष्ट्र में YMCA मैदान में श्रद्धालुओं ने पढ़ी नमाज

Breaking News in Hindi LIVE Updates: महाराष्ट्र : ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर मुंबई के YMCA मैदान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सुबह की नमाज अदा की.

07:08 (IST) 28 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: भोपाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अदा की सुबह की नमाज

Breaking News in Hindi LIVE Updates: मध्य प्रदेश : ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के अवसर पर भोपाल की ईदगाह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सुबह की नमाज अदा की.

07:07 (IST) 28 May 2026

Breaking News in Hindi LIVE Updates: बकरीद के मौके पर वाराणसी में लोगों ने अदा की नमाज

Breaking News in Hindi LIVE Updates: UP : वाराणसी में लोग ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर विशेष नमाज अदा करने के लिए जामा मस्जिद में प्रवेश कर रहे हैं.

Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 28 मई है. आज देश भर में बकरीद (ईद-उल-अजहा) मनाई जाएगी. वहीं, दूसरी ओर सिद्धारमैया आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन उत्तराखंड दौरे पर हैं. वो राज्य में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे. इसके अलावा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिक्किम के दौरे पर हैं. आज उनके दौरे का आखिरी दिन है. इस दौरान वह पलजोर स्टेडियम में आयोजित सिक्किम पुलिस की विशेष परेड में हिस्सा लेंगी.

गुजरात दौरे पर रहेंगे अमित शाह

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज से गुजरात के दौरे पर रहेंगे. उनका यह दौरा दो दिन का होगा. इस दौरान वह गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र और अहमदाबाद में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे और संगठनात्मक और समीक्षा बैठकें करेंगे.

भाजपा अध्यक्ष का उत्तराखंड दौरा

भाजपा अध्यक्ष नतीन नवीन आज से तीन दिन के उत्तराखंड दौरे पर हैं. उनका यह दौरा 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है. तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे नवीन संगठन और सरकार की विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे. इस दौरान वे प्रदेश के सांगठनिक और विकास कार्यों की जानकारी लेंगे.

विज्ञापन

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola