हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता

aaj ki taaza khabar

विज्ञापन
Credit- News24 GFX

Live Updates

08:48 (IST) 29 Oct 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: झारखंड में आज साइक्लोन अर्नब के कारण स्कूल बंद रहेंगे

झारखंड में आज चक्रवात अर्नब के कारण भारी बारिश के चलते स्कूल बंद रहेंगे. राजधानी रांची के अलावा पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा में भारी बारिश हो रही है, इसलिए स्कूल बंद रखने का ऐलान किया गया है.

08:14 (IST) 29 Oct 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: बिहार के बेगूसराय में लोगों से भरी नाव पलटी

बिहार के बेगूसराय में गंगा की सहायक ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलट गई. नाव में सवार लोग दियारा इलाके से परवल बुनाई करके लौट रहे थे. करीब 18 लोग तैरकर किसी तरह नदी से बाहर निकल आए, लेकन 2 लोग लापता बताए जा रहे हैं. हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं. जिन्हें इलाज के लिए बछवाड़ा पीएचसी में भर्ती कराया गया है.

07:43 (IST) 29 Oct 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके

अफगानिस्तान में आज सुबह भूकंप के तेज झटके लगे हैं. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई है. भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 6:39 बजे आया. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद से 92 किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व (SE) में 228 किलोमीटर की गहराई में था. भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है.

आज की प्रमुख खबरों की बात करें तो आज करवा चौथ है और उत्तराखंड सरकार ने करवा चौथ पर महिलाकर्मियों के लिए आज सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है. वहीं हरियाणवी गायक अंकित बालियान की पत्नी सीमा करवा चौथ का व्रत रखेंगी. उन्होंने ऐलान किया है कि उनके पति की हत्या हुई और उन्हें इंसाफ दिलाने की मांग करते हुए वे करवा चौथ का व्रत रखेंगी.

इधर आज NEET विरोध प्रदर्शन के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. उधर आज आजम खान और अब्दुल्ला आजम के 2 पैन कार्ड केस में हाईकोर्ट का फैसला आ सकता है. वहीं आज भारतीय जनता पार्टी के महासचिवों की बैठक सुबह 10 बजे पार्टी मुख्यालय में होगी. इधर झारखंड में चक्रवात अर्नब की वजह से भारी बारिश को देखते हुए आज कई जिलों में स्कूल बंद रहेंगे.

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola