Karwa Chauth Special: इस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद

इस बार करवा चौथ पर बाजार की मिठाइयों के साथ घर में बने मखाना मलाई रोल भी जरूर ट्राई करें. शाम को पूजा के वक्त मिठाई की प्लेट में सजाकर रखें और त्योहार की खुशियों को दोगुना करें.

makhana malai roll recipe

शाम को पूजा के वक्त मिठाई की प्लेट में मखाना मलाई रोल को सजाकर रखें. Image Credit- AI

आज करवा चौथ है और अगर आप सुहागिन महिलाओं में शामिल हैं तो यकीनन अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा होगा. इस मौके पर पूजा-पाठ से लेकर सोलह श्रृंगार और पकवानों तक, हर चीज की खास तैयारी की जाती है. वहीं, करवा चौथ पर मीठा खाने और खिलाने का भी अपना अलग ही मजा है. अगर आप इस बार बाजार से मिठाई खरीदने के बजाय घर पर कुछ खास बनाना चाहते हैं तो मखाना मलाई रोल की रेसिपी जरूर ट्राई करें. मखाने और मलाई से तैयार होने वाली यह मिठाई स्वाद में बहुत ही अच्छी है. आप इसे करवा चौथ की पूजा के बाद परिवार के साथ सर्व कर सकते हैं या मेहमानों को भी खिला सकते हैं. ऐसे में आइए इस लेख में जानते हैं कि आप घर पर मखाना मलाई रोल कैसे तैयार कर सकते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

मखाना मलाई रोल की रेसिपी 

इस स्वादिष्ट मिठाई को बनाने के लिए आपको ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ेगी. घर में मौजूद कुछ चीजों से ही इसे तैयार किया जा सकता है.

सामग्री 

  • मखाने- 2 कप 
  • फुल क्रीम दूध- 1 कप 
  • मावा- आधा कप 
  • मिल्क पाउडर- 5 चम्मच
  • चीनी- स्वादानुसार
  • मावा- जरूरत के हिसाब से 
  • इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • देसी घी- 2 चम्मच

विधि 

  • सबसे पहले एक कड़ाही में थोड़ा-सा देसी घी गर्म करें. इसमें मखाने डालकर हल्की आंच पर कुछ मिनट तक भूनें. मखानों को लगातार चलाते रहें, ताकि वे जलें नहीं. जब मखाने कुरकुरे हो जाएं, तो गैस बंद कर दें और बारीक पाउडर बना लें. 
  • अब एक कड़ाही में दूध गर्म करें और मावा डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद मिल्क पाउडर डालें और लगातार चलाते हुए मिश्रण को गाढ़ा होने दें. ध्यान रखें कि इस दौरान गांठें न पड़ें और चीनी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं. 
  • अब तैयार मलाई के मिश्रण में धीरे-धीरे मखाने का पाउडर डालें. इसे लगातार चलाते रहें, ताकि सभी चीजें अच्छी तरह मिल जाएं. मिश्रण को धीमी आंच पर तब तक पकाएं, जब तक यह गाढ़ा होकर कड़ाही छोड़ने न लगे.
  • ध्यान रखें कि मिश्रण बहुत ज्यादा सूखा न हो जाए, वरना रोल बनाने में परेशानी हो सकती है.  जब मिश्रण आटे जैसी नरम बनावट में आ जाए तो गैस बंद कर दें और इसे थोड़ा ठंडा होने दें. अब एक प्लेट या बटर पेपर पर हल्का-सा घी लगाएं.
  • तैयार मिश्रण को उस पर फैलाकर बेलन की मदद से हल्का-सा बेल लें और ऊपर बारीक कटे बादाम और पिस्ता फैला दें. चाहें तो स्वाद और खुशबू के लिए थोड़ी-सी केसर भी डाल सकते हैं.
  • अब मिश्रण को धीरे-धीरे रोल का शेप दें. रोल बनाते समय ध्यान रखें कि मिश्रण ज्यादा गर्म न हो और न ही पूरी तरह ठंडा होकर सख्त हो जाए. तैयार रोल को फ्रिज में 60 मिनट के लिए रख दें, ताकि वह अच्छी तरह सेट हो जाए.
  • बस आपकी मिठाई बनकर तैयार है, जिसे करवा चौथ की पूजा में रखा जा सकता है. बाकी रोल को अपने हिसाब से शेप दे सकते हैं.

इसे भी पढ़ें-

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ