हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत ने पाकिस्तान समेत सभी 10 SCO देशों को डायलॉग फोरम के लिए भेजा न्योता

आज बुलंदशहर में बसपा की रैली है और आज नितिन नवीन की पदयात्रा निकलेगी, जो चांदनी चौक से टाउन हॉल तक जाएगी.

विज्ञापन
Credit- News24 GFX

Live Updates

09:08 (IST) 28 Oct 2026

UAE ने भारतीय पायलट स्मित मच्छर और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित

UAE ने भारतीय पायलट स्मित मच्छर और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित. इन्होंने फ्लाईदुबई की फ्लाइट को क्रैश होने से बचाया था.

08:38 (IST) 28 Oct 2026

सूडान के एक बाजार पर सेना के ड्रोन हमले में 100 से अधिक लोग मारे गए

दक्षिण-पश्चिमी सूडान के ‘साउथ दारफुर’ प्रांत की राजधानी न्याला में भीड़-भाड़ वाले एक बाजार पर सूडानी सेना के ड्रोन हमले में 100 से अधिक लोग मारे गए. देश में हिंसा पर नजर रखने वाले मानवाधिकार समूह ‘इमरजेंसी लॉयर्स’ ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी. मानवाधिकार संगठन ने बताया कि हमला सोमवार शाम को हुआ जिसमें 113 लोग घायल भी हुए.

08:37 (IST) 28 Oct 2026

इजराइल : ‘एग्जिट पोल’ में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं, नेतन्याहू की लिकुड सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी

इजराइल के तीन प्रमुख प्रसारणकर्ताओं के ‘एग्जिट पोल’ के अनुसार, देश के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन पूर्व सैन्य प्रमुख गादी आइजेनकोट के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन को सत्तारूढ़ गठबंधन से अधिक सीट मिलने का अनुमान है यानी संसदीय चुनाव में किसी भी गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलने के आसार नहीं हैं.

07:52 (IST) 28 Oct 2026

चक्रवात अर्नब का लैंडफाल शुरू

07:51 (IST) 28 Oct 2026

भारत ने पाकिस्तान समेत सभी 10 SCO देशों को डायलॉग फोरम के लिए भेजा न्योता

आज की प्रमुख खबरों की बात करें तो आज उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बसपा नेता आकाश आनंद की रैली होगी. वहीं आज अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा है और वे ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च का नेतृत्व करेंगे. मार्च शाम 4:30 बजे लाल किला पर बने श्री जैन लाल मंदिर से शुरू होकर चांदनी चौक के टाउन हॉल चौक तक जाएगा. इधर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फिलीपींस पहुंच गए हैं. वे आज और 29 अक्टूबर को फिलीपींस के सेबू में होने वाली आसियान रक्षा मंत्रियों की 13वीं बैठक-प्लस (एडीएमएम-प्लस) में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे. इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola