नाभि में गंदगी जमा होने से आती है बदबू? जानिए साफ करने का आसान तरीका

Belly Button Hole Clean: नाभि से कई बार बहुत ही गंदगी बदबू आती है, क्योंकि पसीना, तेल या गंदगी जमा हो जाती है. इसलिए नाभि को साफ करते रहना चाहिए, लेकिन इस दौरान कुछ बातों पर ध्यान जरूर देना चाहिए.

Nabhi se smell kyu aati
1 / 8
नाभि एक ऐसा हिस्सा है जिसकी सफाई करते रहना चाहिए. Image Credit- AI

कई बार नहाने और रोजाना शरीर की सफाई करने के बावजूद नाभि से बदबू आती है. हालांकि, इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे पसीना, गंदगी या सफाई ठीक से न करना आदि. इसलिए आपको नाभि रोजाना साफ करनी चाहिए और इस दौरान कुछ बातों पर ध्यान देना चाहिए. कई बार जरूरत से ज्यादा साफ करना नुकसानदायक हो सकता है. इससे नाभि के आसपास की स्किन फटने लगती है या इंफेक्शन हो जाता है. इसलिए आपको नाभि को साफ करने का आसान तरीका पता होना चाहिए.

विज्ञापन

नाभि में बदबू आने के क्या कारण हैं?

नाभि में बदबू आने के क्या कारण हैं?2 / 8

नाभि एक ऐसा हिस्सा है जिसकी सफाई करते रहना चाहिए और अगर साफ करने के बाद भी बदबू आए तो इसके नमी बनी रहना या इंफेक्शन होना भी हो सकता है. इसे भी पढ़ें- त्योहारों पर क्या आप भी खरीद रहे मिलावटी Butter? घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन

विज्ञापन

नाभि साफ करने का आसान तरीका

नाभि साफ करने का आसान तरीका 3 / 8

नाभि साफ करना बहुत ही आसान है, लेकिन इसके लिए आपको महंगे प्रोडक्ट की जरूरत नहीं है. आप कुछ बातों को ध्यान में रखकर नाभि की साफ-सफाई कर सकते हैं.

गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना

गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना 4 / 8

नहाते वक्त नाभि को हल्के गुनगुने पानी से साफ कर सकते हैं, जिससे अंदर की गंदगी आसानी से साफ हो जाती है. हालांकि, बहुत गर्म पानी का इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि इससे स्किन में जलन हो सकती है.

विज्ञापन

हल्के साबुन से सफाई करना

हल्के साबुन से सफाई करना  5 / 8

नाभि के आसपास की स्किन को साफ करने के लिए हल्के साबुन का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे धीरे से लगाएं और साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. हालांकि, रोज केमिकल वाले प्रोडक्ट या स्क्रब का इस्तेमाल न करें.

मुलायम कपड़े से साफ करना

मुलायम कपड़े से साफ करना 6 / 8

अगर नाभि के अंदर गंदगी दिखाई दे रही है तो साफ, मुलायम कपड़े या गीले कॉटन से बिना दबाव डाले सफाई करें. नाखून, पिन या किसी नुकीली चीज से गंदगी निकालने की कोशिश बिल्कुल न करें.

विज्ञापन

सफाई के बाद नाभि सुखाना न भूलें

सफाई के बाद नाभि सुखाना न भूलें7 / 8

नाभि धोने के बाद साफ और मुलायम तौलिये से धीरे-धीरे सुखाएं. नमी जमा रहने से बचाने के लिए यह कदम बेहद जरूरी है. अंदर की ओर नाभि होने पर पानी को ध्यान से सुखाना जरूरी है.

क्या न करें?

क्या न करें? 8 / 8

नाभि में सीधे परफ्यूम, डिओडोरेंट या तेज केमिकल वाले प्रोडक्ट न लगाएं. साथ ही, गंदगी निकालने के लिए नाखून या नुकीली चीज का इस्तेमाल न करें. इसे भी पढ़ें- 2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया बच्चों को कितनी देर खेलने दें और कितना सुलाएं अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन