LPG New Rules from Nov 1: 1 नवंबर से बदल जाएंगे एलपीजी और पीएनजी के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया बड़ा अपडेट

LPG Cylinder New Rules November 1 2026: 1 नवंबर से एलपीजी सिलेंडर और पीएनजी के नियमों में बदलाव. 19kg कमर्शियल सिलेंडर के दाम, आधार e-KYC, 25 दिन बुकिंग रूल और डिलीवरी OTP की पूरी डिटेल पढ़ें.

LPG Cylinder PNG New Rules November 1 2026 Price Booking Aadhaar eKYC Delivery OTP Details in Hindi.

अगर आपके घर में एलपीजी (LPG) सिलेंडर का इस्तेमाल होता है या आपके पास पीएनजी (PNG) का कनेक्शन है, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है. 1 नवंबर 2026 से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों, बुकिंग, डिलीवरी वेरिफिकेशन और आधार ई-केवाईसी (Aadhaar e-KYC) से जुड़े कई अहम नियम लागू रहने वाले हैं. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) हर महीने की 1 तारीख को रसोई गैस और कमर्शियल सिलेंडर की समीक्षा करती है.जान‍िये 1 नवंबर से कौन-कौन से बदलाव लागू होने जा रहे हैं और ग्राहकों को किन बातों का ध्यान रखना होगा.

विज्ञापन

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन

हर महीने की पहली तारीख को सरकारी तेल कंपनियां कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडरों के दामों की समीक्षा करती हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम हर महीने रिवाइज होते हैं. इसका सीधा असर होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट के बजट पर पड़ता है. घरेलू सिलेंडर के दामों की भी समीक्षा होगी, हालांकि घरेलू सिलेंडरों के दाम हर महीने बदलें, यह जरूरी नहीं है.

विज्ञापन

सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार e-KYC जरूरी
अगर आप सरकार की तरफ से मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी (LPG Subsidy) का लाभ उठाना चाहते हैं, तो बायोमेट्रिक आधार वेरिफिकेशन (Aadhaar e-KYC) अनिवार्य कर दिया गया है. जिन्होंने ई-केवाईसी पूरा कर लिया है, उन्हें दोबारा कराने की जरूरत नहीं है. इंडियन ऑयल (Indane) के ग्राहक IndianOil ONE ऐप, भारत गैस (Bharatgas) के ग्राहक HelloBPCL ऐप और एचपी गैस (HP Gas) के ग्राहक HP PAY ऐप से e-KYC कर सकते हैं. इसके अलावा आप अपनी गैस एजेंसी पर जाकर या डिलीवरी बॉय के जरिए भी इसे पूरा करवा सकते हैं.

सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी वेरिफिकेशन नियम
मौजूदा नियमों के मुताबिक, शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ता एक सिलेंडर रिफिल कराने के 25 दिन बाद ही दूसरा सिलेंडर बुक कर सकते हैं. बुकिंग कराने से पहले अपनी एलिजिबिलिटी जरूर चेक कर लें. सिलेंडर डिलीवरी के समय सुरक्षा और सही उपभोक्ता की पहचान के लिए डीएसी (DAC / Delivery Authentication Code) यानी ओटीपी (OTP) देना जरूरी है. सिलेंडर आपके घर पहुंचेगा, तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को डिलीवरी बॉय को बताना होगा.

विज्ञापन

पीएनजी (PNG) कनेक्शन वाले ग्राहकों के लिए नियम
अगर आपके घर में पाइप वाली रसोई गैस यानी पीएनजी (PNG) का कनेक्शन लग गया है, तो आपको पुराना एलपीजी सिलेंडर सरेंडर करना होगा. नियमों के तहत, पीएनजी कनेक्शन मिलने के 30 दिनों के भीतर आपको अपना घरेलू एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना होगा या उसे नॉन-पीएनजी वाले क्षेत्र के लिए ट्रांसफर वाउचर (TV) में बदलना होगा. पीएनजी धारक अपने घर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर नहीं रख सकते.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ