कर्नाटक में कांग्रेस को 'जीरो', NDA का जलवा, विधान परिषद की 4 सीटों पर JDS-BJP ने कैसे पलटी बाजी?

भाजपा ने नॉर्थ-ईस्ट टीचर्स, साउथ-ईस्ट ग्रेजुएट्स, वेस्ट ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र से एकतरफा जीत हासिल की है. वहीं, गठबंधन सहयोगी जेडीएस ने भी अपने प्रभाव वाले क्षेत्र में जीत दर्ज कर गठबंधन की ताकत को मजबूती दी.

Karnataka MLC elections, Karnataka, MLC elections, Congress, JDS, NDA, BJP, NDA in MLC Election, NDA in Karnataka

इस चुनाव को भाजपा और जेडीएस के लिए अहम परीक्षा के रूप में देखा जा रहा था. (Image - ANI)

कर्नाटक विधान परिषद चुनाव में राज्य की सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है. 23 अक्टूबर को हुए मतदान के नतीजों में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी 4 सीटों पर कब्जा जमा लिया है. भारतीय जनता पार्टी ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि सहयोगी दल जनता दल सेक्युलर के खाते में 1 सीट आई है. सत्ता में होने के बावजूद कांग्रेस पार्टी इन चुनावों में अपना खाता भी नहीं खोल सकी और शून्य पर सिमट गई.

विज्ञापन

शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए हुए इस चुनाव को भाजपा और जेडीएस के लिए अहम परीक्षा के रूप में देखा जा रहा था.

विज्ञापन

किसने जीती कौन सी सीट

इस चुनाव में भाजपा ने नॉर्थ-ईस्ट टीचर्स, साउथ-ईस्ट ग्रेजुएट्स, वेस्ट ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र से एकतरफा जीत हासिल की है. वहीं, गठबंधन सहयोगी जेडीएस ने भी अपने प्रभाव वाले क्षेत्र में जीत दर्ज कर गठबंधन की ताकत को मजबूती दी.

विज्ञापन

बेंगलुरु शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में जेडीएस उम्मीदवार एपी रंगनाथ ने दोबारा चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के मौजूदा विधान परिषद सदस्य पुट्टन्ना को 908 मतों के अंतर से हराया. रंगनाथ को 10,810 वोट मिले, जबकि पुट्टन्ना को 9,902 वोट हासिल हुए.

वहीं, उत्तर-पूर्व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के मौजूदा विधान परिषद सदस्य शशिल जी. नामोशी ने कांग्रेस उम्मीदवार शरणप्पा मत्तूर को हरा दिया. इस निर्वाचन क्षेत्र से यह उनकी पांचवीं जीत है. इस क्षेत्र में कलबुर्गी और कल्याण कर्नाटक क्षेत्र के पड़ोसी जिले आते हैं. कलबुर्गी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का गृह क्षेत्र है.

विज्ञापन

वहीं, दक्षिण-पूर्व स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार केएम सुरेश ने कांग्रेस उम्मीदवार शशि हुलिकुंटे मठ को हरा दिया. पश्चिम स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के मौजूदा विधान परिषद सदस्य एसवी संकनूर ने जीत हासिल की है.

क्या बोली भाजपा?

शानदार जीत के बाद एनडीए खेमे में भारी उत्साह है. नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता अशोक गौड़ा ने एनडीटीवी से कहा, ‘यह एनडीए की बड़ी सफलता है और इसके साथ ही कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे सभी झूठे नैरेटिव बेनकाब हो गए हैं. कर्नाटक में कांग्रेस सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हुई है. जनता ने साफ रूप से कह दिया है कि वे कांग्रेस सरकार से तंग आ चुके हैं.’

विज्ञापन

साथ ही उन्होंने कहा, ‘यह परिणाम संकेत है कि आने वाले बीबीएमपी चुनावों में क्या होने वाला है. कांग्रेस को इस नतीजे से सीख लेनी चाहिए कि जनता उनके साथ नहीं है. वे केवल मनगढ़ंत और सच्चाई से कोसों दूर कहानियां गढ़ते हैं.’

(पीटीआई के इनपुट्स के साथ)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ