Mahalaxmi Rajyog 2026: नवंबर की शुरुआत में बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, इन 4 राशियों की कमाई में होगा इजाफा
Chandra Gochar 2026: चंद्र ग्रह 1 नवंबर 2026 रविवार को मिथुन राशि से कर्क राशि में गोचर करेंगे. चंद्रमा का गोचर सोमवार और रविवार की मध्यरात्रि 12 बजे होगा. चंद्रमा की कर्क राशि में मौजूद मंगल के साथ युति होगी.

Mahalaxmi Rajyog 2026: कर्क राशि में मंगल पहले से विराजमान हैं. कर्क राशि में चंद्रमा के आने से दोनों ग्रहों की युति का निर्माण होगा. वैदिक ज्योतिष में मंगल और चंद्रमा की युति से महालक्ष्मी राजयोग बनता है.
महालक्ष्मी राजयोग राशिफल
2 / 6शुभ महालक्ष्मी राजयोग का बनना मेष, कर्क, तुला और कुंभ राशि के लोगों के लिए भाग्यशाली रहेगा. इन राशियों के लिए करियर में तरक्की और आर्थिक उन्नति के योग बनेंगे. 3 नवंबर तक चंद्रमा के सिंह राशि में गोचर करने तक यह योग प्रभावी रहेगा.
मेष राशि
3 / 6मेष राशि के लोग नई योजना पर काम कर रहे हैं तो, आप लोगों को सफलता मिल सकती है. करियर और कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे. आर्थिक लाभ के संकेत हैं. हालंकि, जल्दबाजी में निवेश करने से बचना होगा. ये भी पढ़ें - Budh Gochar 2026: स्वाति नक्षत्र में बुध की एंट्री, 3 नवंबर से इन 5 राशियों की होगी मौज, बनेंगे धनलाभ के योग
कर्क राशि
4 / 6आर्थिक तौर पर कर्क राशि के लोगों को लाभ होगा. आप लोगों को जीवन में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं. आपके अटके हुए काम पूरे होंगे. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. मेहनत का परिणाम मिलेगा.
तुला राशि
5 / 6महालक्ष्मी राजयोग का बनना तुला राशि के लोगों के लिए लकी रहेगा. आप लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है. कमाई बढ़ने से आप लोगों का मन प्रसन्न होगा. ये भी पढ़ें - Surya Gochar 2026: राहु के नक्षत्र में सूर्य, 6 नवंबर तक इन 5 राशियों के देंगे शुभ परिणाम, चमकेगी किस्मत
कुंभ राशि
6 / 6कुंभ राशि के लोगों के लिए महालक्ष्मी राजयोग शुभ रहेगा. आर्थिक तरक्की करेंगे. लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. आप लोगों को महालक्ष्मी राजयोग से धन, सुख-समृद्धि और आर्थिक उन्नति प्राप्त होगी. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.