Cyclone Arnab LIVE Updates: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' ने किया लैंडफॉल, 2 राज्यों में तूफानी हवाएं और भारी बारिश

आंध्र प्रदेश में आज चक्रवाती तूफान अर्नब का लैंडफॉल हुआ और विशाखापटनम के पास तूफान समुद्र तट से पूरी ताकत के साथ टकराया. इस तूफान का असर दक्षिण भारत से लेकर उत्तर भारत और राजधानी दिल्ली तक के मौसम पर पड़ सकता है.

Cyclone Arnab LIVE

चक्रवाती तूफान अर्नब ने आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम में जबरदस्त तरीके से लैंडफॉल किया है.

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ ने आंध प्रदेश में पूरी ताकत के साथ लैंडफॉल किया है और यह तूफान तड़के साढ़े 3 बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया. इस दौरान तूफान के असर से आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलीं. वहीं आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम, अनकापल्ली, काकीनाडा और कोनसीमा में भयंकर बारिश हुई. समुद्र में 10 से 12 फीट ऊंची लहरें उठ रही हैं. निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराते देख आंध्र प्रदेश और ओडिशा में 4000 शेल्टर बनाकर करीब 30000 लोगों को उनमें शिफ्ट कर दिया गया है.

विज्ञापन

आंध्र प्रदेश और ओडिशा आने जाने वाली 50 ट्रेनें और 21 फ्लाइट्स रद्द की गई हैं. ओडिशा के 16 जिलों में स्कूल बंद किए गए हैं. वहीं चक्रवाती तूफान का असर आंध्र प्रदेश और ओडिशा तक सीमित नहीं रहेगा. बल्कि तूफान का असर पूर्वोत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक दिखेगा. मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार और उत्तर प्रदेश तक बारिश होगी. झारखंड, विदर्भ, तेलंगाना, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, बंगाल, पूर्वी मध्य प्रदेश, रायलसीमा, कर्नाटक, मराठवाड़ा, महाराष्ट्र, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी यलो अलर्ट लागू रहेगा.

विज्ञापन

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 हिंदी के साथ…

LIVE UPDATES

Cyclone Arnab LIVE Updates: चक्रवाती तूफान का नाम 'अर्नब' क्यों और कैसे पड़ा?

चक्रवात तूफान का नाम अर्नब बांग्लादेश ने रखा है, जो उत्तर हिंद महासागर क्षेत्र के लिए तैयार आधिकारिक सूची में शामिल है. भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका, मालदीव, म्यांमार, ओमान, कतर, सऊदी अरब, यूएई, यमन, ईरान और थाईलैंड सहित 13 देशों ने सूची बनाई है. 'अर्नब' शब्द बंगाली भाषा में समुद्र या महासागर से संबंधित है. मौसम विभाग ने अर्नब का आधिकारिक अर्थ नहीं बताया है.

Cyclone Arnab LIVE Updates: अगले 2 घंटे में चक्रवाती तूफान कमजोर पड़ेगा

आंध्र प्रदेश मौसम विभाग की प्रमुख के. नागरत्ना के अनुसार, चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से 125 से 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल रही हैं. करीब 2 घंटे बाद तूफान कमजोर होता जाएगा और हवाओं की स्पीड 90 से 120 किमी प्रति घंटे और फिर 60 से 70 किमी प्रति घंटा रह जाएगी. मछुआरों को आज और अगले 2 दिन समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है. रेल, हवाई, सड़क यातायात, बिजली, पानी की सप्लाई और संचार सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं.

Cyclone Arnab LIVE Updates: ओडिशा में गंजम में तूफानी हवाओं संग भारी बारिश जारी

चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से ओडिशा में गंजम के गोपालपुर बीच पर समुद्र में उफान है और तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है क्योंकि चक्रवाती तूफान का केंद्र कोस्ट लाइन के बहुत पास है.

 

Cyclone Arnab LIVE Updates: 3 दिन से समुद्र में नहीं गए तमिलनाडु में मछुआरे

चक्रवाती तूफान का अलर्ट पिछले 3 दिन से लागू है. मौसम विभाग ने तमिलनाडु में भी समुद्री उफान और तूफानी हवाओं की चेतावनी दी हुई है. मछुआरों को समुद्र के अंदर न जाने की सलाह है, जिसके चलते तटीय जिले तूतुकुड़ी के मछुआरे आज भी समुद्र में मछली पकड़ने नहीं गए हैं.

Cyclone Arnab LIVE Updates: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' ने लैंडफॉल किया

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' ने आज सुबह करीब साढ़े 3 बजे लैंडफॉल किया और तूफान आंध्र प्रदेश में विशाखापटनम के पास समुद्र तट से जबरदस्त तरीके से टकराया. अगले 3 दिन तूफान का असर जोरदार तरीके से पड़ सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ