हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar: जब सरकार कमजोर हो जाती है, तो अन्याय करती है- अखिलेश यादव

Breaking News in Hindi: आज दिल्ली में जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन होंगे और मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी का जेल भरो आंदोलन शुरू हुआ. INDIA ब्लॉक आज सेव डेमोक्रेसी नामक आंदोलन शुरू हुआ. वहीं आज देशभर में व्यापारी ‘No UPI Day’ मना रहे हैं.

विज्ञापन
Credit- News 24 GFX

Live Updates

22:49 (IST) 02 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यूपी प्रदेश अध्यक्ष बनने पर आराधना मिश्रा ने जाहिर की खुशी

20:50 (IST) 02 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जब सरकार कमजोर हो जाती है, तो अन्याय करती है- अखिलेश यादव

19:26 (IST) 02 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, लोकतंत्र बचाओ- राहुल गांधी

18:09 (IST) 02 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CJP के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी

17:00 (IST) 02 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पटना के एक गोदाम में लगी भीषण आग

15:51 (IST) 02 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हरियाणा CM ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 2 रिजनल अफसरों को सस्पेंड किया

15:46 (IST) 02 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का विरोध प्रदर्शन जारी

मुंबई में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है. कॉकरोत जनता पार्टी शिवाजी पार्क में प्रदर्शन कर रही है.

14:54 (IST) 02 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुजरात में लागू हुआ UCC कानून

गुजरात सरकार के UCC विधेयक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिल गई है और मंजूरी मिलते ही इसे गजट में प्रकाशित किया गया है. इसके साथ ही राज्य में UCC कानून लागू हो गया है.

14:14 (IST) 02 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: AAP नेताओं समेत 150 लोग हिरासत में लिए गए

चुनाव आयोग के खिलाफ आज दिल्ली में जंतर-मंतर पर  विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेताओं और आइसा कार्यकर्ताओं समेत करीब 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है. क्योंकि प्रदर्शन की मंजूरी मिले बिना यह लोग धरना देने जंतर-मंतर पहुंचे थे.

13:17 (IST) 02 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी ने संविधान सदन में स्कूली छात्रों से की मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी ने आज दिल्ली में संविधान सदन (पुराने संसद भवन) में स्कूली छात्रों से मुलाकात और बातचीत की.

12:47 (IST) 02 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली का बाराखंभा मेट्रो स्टेशन बंद किया गया

दिल्ली के बाराखंभा मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है. मेट्रो स्टेशन में एंट्री और एग्जिट अगली सूचना तक बंद कर दी गई है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी.

11:52 (IST) 02 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी ने स्मित मच्छार से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री मोदी ने घायल पायलट स्मित मच्छार से फोन पर बात की है और उनका हालचाल पूछा. स्मित मच्छार पर फ्लाइट में कॉकपिट पर को-पायलट पर हमला किया था, जिसमें वे बुरी तरह घायल हो गए थे.

11:17 (IST) 02 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चुनाव आयोग के खिलाफ AAP का विरोध प्रदर्शन

दिल्ली में जंतर-मंतर पर चुनाव आयोग के खिलाफ आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन जारी है. इसके चलते इलाके में पुलिस की सुरक्षा और निगरानी कड़ी हो गई है. इलाके की निगरानी के लिए पुलिस ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है.

10:36 (IST) 02 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चुनाव आयोग के दफ्तर की सुरक्षा बढ़ाई गई

दिल्ली में जंतर-मंतर पर आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन प्रस्तावित है, इसके चलते चुनाव आयोग के दफ्तर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ-साथ अर्धसैनिक बलों को तैनात कर दिया गया है.

10:18 (IST) 02 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सौरभ भारद्वाज समेत कई आप नेता पुलिस हिरासत में

आम आदमी पार्टी ने आज चुनाव आयोग के खिलाफ जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है, लेकिन धरने की अनुमति नहीं मिली है. बावजूद इसके आप नेताओं ने जंतर-मंतर पर जाने का प्रयास किया तो दिल्ली पुलिस ने सौरभ भारद्वाज समेत कई नेताओं को अपनी हिरासत में ले लिया.

10:02 (IST) 02 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केरलम के थूथुकुडी में भव्य गोलू गुड़िया प्रदर्शनी का आयोजन

केरलम में नवरात्रि और दशहरा उत्सव से पहले थूथुकुडी में गोलू गुड़िया प्रदर्शनी आयोजित हुई. इसमें कैलाश दर्शन, नवा तिरूपति, कृष्ण लीला, मीनाक्षी कल्याणम, अष्टलक्ष्मी, मुलई परी, वाराही अम्मन और कुलसेकरपट्टिनम मुथरम्मन सहित पारंपरिक और नई गोलू गुड़िया प्रदर्शित की जा रही हैं.

09:19 (IST) 02 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी है. इस मौके पर आज देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजय घाट पर जाकर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी.

08:53 (IST) 02 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रूस में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश

रूस में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है और हादसे में 3 लोगों की मौत होने की खबर है.

08:17 (IST) 02 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज महात्मा गांधी की 157वीं जयंती

आज 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती है, इसलिए आज प्रधानमंत्री मोदी सुबह अपने मंत्रियों, सांसदों के साथ राजघाट पहुंचे और बापू को पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी. इसके अलावा आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी है.

Today Breaking News in Hindi: आज की प्रमुख खबरों की बात करें तो आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने राजघाट जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी है. वहीं आज देशभर में ‘No UPI Day’ मनाया गया, क्योंकि व्यापारी 15 अक्टूबर से 2000 रुपये से ज्यादा के UPI भुगतान पर MDR शुल्क लगाए जाने का विरोध कर रहे हैं. इधर आज इंडिया गठबंधन ने ‘सेव डेमोक्रेसी’ के नाम से देशभर में प्रोटेस्ट की शुरुआत की.

आज मुंबई में CJP का जेल भरो आंदोलन

उधर आज मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन चलाया. हालांकि मुंबई पुलिस ने विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है तो इस स्थिति में पार्टी ने जेल भरो आंदोलन करने का ऐलान किया. इसके अलावा आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग चलाने की मांग को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA), राज्यसभा सदस्य मनोज झा और सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रशांत भूषण दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया.

आज गांधी जयंती पर रिहा हो सकते कैदी

इधर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से आज पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजा वड़िंग मुलाकात कर सकते हैं, जिसके बाद पंजाब कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान हो सकता है. उधर आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बच्चियों के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’ शुरू हुई. इधर आज गांधी जयंती पर बिहार में पात्र कैदियों को विशेष छूट मिलेगी, जिसके तहत आज कैदियों की जेलों से रिहाई संभव है. बिहार में ही आज ‘नीतीश संवाद’ अभियान की शुरुआत हुई. वहीं आज केंद्र सरकार NEET-JEE के लिए फ्री ऑनलाइन कोचिंग शुरू हो सकती है.

विज्ञापन

इसके अलावा आज देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर और घटनाओं से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola