हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं, सैनिकों के साथ मनाएंगे त्योहार

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज हमारी नजर देश और दुनिया की तमाम खबरों पर रहेगी, हम आपको पल पल की अपडेट देते रहेंगे. देशभर में दीवाली के त्योहार का उत्साह है, लोग देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश के साथ-साथ देवी काली की भी पूजा करेंगे.

विज्ञापन

Live Updates

10:35 (IST) 08 Nov 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बस्तर जा रहे हैं पीएम

पीएम मोदी ने कहा, 'दीपावली के पावन अवसर पर बस्तर जा रहा हूं. कल तक जहां नक्सलियों का कहर था वहां आज विकास की बहार है. वीर जवानों, उनके बलिदान, त्याग और तपस्या को नमन करने जा रहा हूं.'

10:24 (IST) 08 Nov 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अयोध्या किसी की निजी संपत्ति नहीं: JMM

अखिलेश यादव के प्रस्तावित अयोध्या दौरे पर JMM के प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा, 'अयोध्या किसी की निजी संपत्ति नहीं है. जो लोग भगवान राम के भक्त हैं, वो वहां जाकर उनका आशीर्वाद लेंगे, जबकि जो लोग उनके विरोधी हैं, वो दान और चढ़ावे की चोरी करने में लगे रहते हैं. BJP के कई वरिष्ठ नेता, जिनमें लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और कलराज मिश्र शामिल हैं, वो अभी तक अयोध्या नहीं गए हैं. मुझे तो ये भी पक्का नहीं पता कि अमित शाह वहां गए हैं या नहीं. तो फिर उनके बारे में क्या कहा जाएगा? ये सभी सनातनियों की आस्था का विषय है, और अखिलेश यादव भी उन्हीं में से एक हैं. वो अयोध्या जाएंगे. ये किसी की निजी संपत्ति नहीं है.'

 

10:04 (IST) 08 Nov 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बदायूं में मेले में चाकू से हमले में एक की मौत

बदायूं के दातागंज कस्बे में रामलीला मेले के दौरान खिलौने के पैसों को लेकर हुए विवाद में दुकानदार ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया. इस घटना में रोहित जाटव (23) की मौत हो गई, जबकि ऋतिक ठाकुर (24) गंभीर रूप से घायल है. पुलिस के मुताबिक, शनिवार देर रात खिलौने की कीमत को लेकर कहासुनी के बाद दुकानदार मोहम्मद बारिश ने दोनों पर चाकू से वार किए. घायल युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां रोहित को मृत घोषित कर दिया गया. ऋतिक को बेहतर इलाज के लिए बरेली रेफर किया गया है. एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि मामले में एक आरोपी हिरासत में है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है. जिलाधिकारी और एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया.

09:37 (IST) 08 Nov 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज झोटा का अंतिम संस्कार होगा

आज पंजाब के नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा का अंतिम संस्कार मानसा में किया जाएगा. उनकी हत्या अक्टूबर में की गई थी.

09:36 (IST) 08 Nov 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज आडवाणी का जन्मदिन

आज बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी का 100वां जन्मदिन भी है. इस मौके पर पार्टी की तरफ से एक विशेष आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम में नितिन नवीन, प्रतिभा आडवाणी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सहित पार्टी के कई बड़े नेता शिरकत करेंगे. पीएम ने भी जन्मदिन की बधाई दी.

09:28 (IST) 08 Nov 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम ने दी दीवाली की शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दीवाली के मौके पर ने कहा कि रोशनी का ये पर्व पूरे देश को जगमगा देता है और अंधकार पर विजय पाने के संकल्प को दर्शाता है. उन्होंने कामना की कि ये पर्व और आने वाला समय सभी के जीवन में खुशियां, शांति व समृद्धि लेकर आए. उन्होंने कहा, 'दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है. प्रकाश का यह पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है. आप सबको दीपावली की मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं. आपका ये पर्व और आपका आगे का समय सब कुछ सुख, शांति और समृद्धि से भरा हुआ रहे.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज देशभर में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा. पीएम नरेंद्र मोदी इस खास मौके पर देश के जवानों के बीच पहुंचकर उनके साथ दिवाली की खुशियां साझा करेंगे. प्रधानमंत्री ने देशवासियों को इस पावन पर्व के मौके पर शुभकामनाएं दीं.

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन के अवसर पर पार्टी की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसमें नितिन नवीन, आडवाणी की बेटी प्रतिभा आडवाणी और पीयूष गोयल समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे.

पंजाब के चर्चित नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा का अंतिम संस्कार आज मानसा में किया जाएगा. वहीं त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा रविवार को गोमती जिले के ऐतिहासिक मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में 3 दिवसीय दिवाली उत्सव का शुभारंभ करेंगे. ये मंदिर करीब 525 साल पुराना है.

विज्ञापन

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola