WWE Crown Jewel 2026 रिजल्ट्स: Roman Reigns ने चैंपियन बनकर रचा इतिहास, रिंग में दोस्ती के नाम पर सबसे बड़ा धोखा
WWE Crown Jewel 2026 का सफल समापन हो गया है. फैंस को इस बार एक तगड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट देखने को मिला. शो में चौंकाने वाली चीजें भी देखने को मिलीं. आइए आपको बताते है कि इवेंट में किन रेसलर्स को जीत मिली.

WWE Crown Jewel 2026: WWE का शानदार प्रीमियम लाइव इवेंट Crown Jewel 2026 खत्म हो गया है. सऊदी अरब में हुए इस शो ने सभी को दिल जीत लिया. कंपनी ने चार बडे़ मैच बुक किए थे. सभी में तगड़ा एक्शन देखने को मिला. रैंडी ऑर्टन, रोमन रेंस और कोडी रोड्स जैसे दिग्गजों ने अपने एक्शन से खूब प्रभावित किया. ट्रिपल एच भी शो में नज़र आए. उन्हें देखकर फैंस खुश हो गए. मुकाबले भी धमाकेदार रहे. किसी भी मुकाबले ने इस बार निराश नहीं किया. टिफनी स्ट्रेटन ने वुमेंस मनी इन द बैंक कैश-इन कर सभी को चौंका दिया. आइए आपको बताते हैं कि शो में किन रेसलर्स को धमाकेदार जीत मिली.
लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच
2 / 6शो की शुरुआत में कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन के बीच लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच देखने को मिला. इस मैच में दोनों रेसलर्स ने अपनी सारी हदें पार कीं. दोनों ने कई हथियारों का प्रयोग भी किया. कोडी ने क्रॉस रोड्स से हाहाकार मचाया. वहीं रैंडी ने आरकेओ से बवाल मचाया. कोई भी हार मानने को तैयार नहीं था. अंत में दोनों रेसलर्स थक भी गए. कोडी ने कई बार रैंडी को क्रॉस रोड्स लगाए लेकिन वो बार-बार अपने दोनों पांव पर खडे़ हो गए. अंत में कोडी ने वो ही किया जो उन्होंने कहा था. उन्होंने रैंडी को खतरनाक अंदाज में उनके सिर पर पंंट किक मारी. इसके बाद रेफरी ने 10 काउंट किया और रैंडी खड़े नहीं हो पाए. इस तरह कोडी को शानदार मैच में जीत मिल गई. (Photo: WWE.com)
वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप मैच
3 / 6ऑस्टिन थ्योरी और ब्रॉन ब्रेकर ने एवंस और पेंटा के खिलाफ चैंपियनशिप डिफेंड की. इस मैच में तगड़ा एक्शन दिखा. खासतौर पर एवंस ने उड़ते हुए खतरनाक मूव्स लगाए. फैंस ने उन्हें खूब चीयर किया. ब्रेकर ने भी स्पीयर से धमाल मचाया. दोनों टीमें कई बार जीत के करीब आई. मैक्सिकन डुप्री ने भी मैच में दखलअंदाजी की. अचानक बीच में ब्रॉन्सन रीड भी आए. उन्होंने पेंटा और एवंस के ऊपर हमला किया. इसके बाद ओबा फेमी ने एंट्री की. उन्हें देखकर सब खुश हो गए. फेमी ने रीड का बुरा हाल कर उन्हें स्टेज से नीचे टेबल पर फेंक दिया. इसका फायदा एवंस और पेंटा को मिला. दोनों नए चैंपियन बन गए. (Photo: WWE.com)
वुमेंस क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप मैच
4 / 6लिव मॉर्गन और चेल्सी ग्रीन के बीच वुमेंस क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप मैच हुआ. दोनों ने बढ़िया मैच फैंस को दिया. मैच में मॉर्गन ने ग्रीन की बहुत बार बेइज्जती भी की. चेल्सी ने मॉर्गन के मूव्स को अच्छे से काउंटर किया. मैच में रॉक्सन परेज और राकेल रॉड्रिगेज ने भी दखलअंदाजी की. हालांकि इन दोनों सहायता लेने से मॉर्गन ने मना कर दिया. रिंग के अंदर मॉर्गन ओबिलियन मूव लगाने वाली थीं लेकिन चेल्सी ने उन्हें रोलअप के जरिए हरा दिया. इस तरह वो क्राउन ज्वैल चैंपियन बन गई. मैच के बाद ट्रिपल एच ने आकर उन्हें चैंपियनशिप और एक अंगूठी दी. ग्रीन ने प्रोमो भी दिया और खुद को सबसे बेस्ट बताया. (Photo: WWE.com)
वुमेंस मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश-इन
5 / 6मैच के बाद लिव मॉर्गन ने चेल्सी ग्रीन के ऊपर हमला किया. वहां पर टिफनी स्ट्रेटन भी आईं. ग्रीन ने उनसे कहा कि वो मॉर्गन के ऊपर कैश-इन करें. ग्रीन ने रॉक्सन परेज और राकेल रॉड्रिगेज को रिंग के बाहर किया. टिफनी ने इसके बाद अपनी दोस्त ग्रीन को धोखा देते हुए उनके ऊपर ब्रीफकेस से अटैक कर दिया. टिफनी ने फिर ब्रीफकेस उनके ऊपर कैश-इन करने का फैसला लिया. टिफनी ने ग्रीन को पिन किया और वुमेंस चैंपियनशिप अपने नाम कर ली. इस तरह वो नई चैंपियन बन गईं. (Photo: WWE.com)
मेन इवेंट
6 / 6मेन इवेट में मेंस क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप के लिए सैमी ज़ेन और रोमन रेंस के बीच मैच हुआ. दोनों ने एक-दूसरे के ऊपर खूब हमला कर हदें पार कीं. कोई भी हार मानने को तैयार नहीं था. सैमी को स्पीयर और सुपरमैन पंच से भी कुछ नहीं हो रहा था. लगातार वो किकआउट कर रहे थे. रेंस ने भी सैमी के मूव्स को काउंटर किया. सैमी लगातार रेंस को उन्हें मारने के लिए कह रहे थे. सैमी का कहना था कि वो आसानी से हार नहीं मानेंगे. रेंस ने भी ताबड़तोड़ एक्शन दिखाया. अंत में उन्होंने दो स्पीयर लगाकर सैमी को पिन करते हुए जीत हासिल की. रेंस ने अपने करियर में पहली बार क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप हासिल की. वो नए चैंपियन बने. मैच के बाद उन्होंने सैमी को गले लगाया. ट्रिपल एच ने रेंस को टाइटल के साथ अंगूठी दी. (Photo: WWE.com)