हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अभिजीत दीपके की सरकार को चेतावनी, 'छात्रों को परेशान करेंगे तो फिर आंदोलन होगा'

28 जुलाई 2026 को कई खबरे सुर्खियां बनीं, जिसमें संसद में परीक्षा सुधार बिल पर चर्चा के दौरान जमकर हंगामा हुआ. इसके अलावा कॉकरोच जनता पार्टी ने ऐलान किया है कि अगर प्रदर्शनकारी छात्रों को परेशान किया गया तो एक बार फिर आंदोलन होगा.

विज्ञापन

Live Updates

00:20 (IST) 29 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संत रविदास जयंती मनाएंगे सीएम योगी

गुरु पूर्णिमा पर बुधवार 29 जुलाई को संत रविदास जन्मस्थली पहुंचेंगे सीएम योगी, मत्था टेककर लेंगे आशीर्वाद. 131 कलशों के पूजन के साथ संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष का शुभारंभ होगा. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई जनप्रतिनिधि और संत समाज मौजूद रहेंगे. समरसता संकल्प सभा का होगा आयोजन होगा, इसमें 25 हजार लोगों के शामिल होने का लक्ष्य है. गुरु पूर्णिमा से लेकर माघी पूर्णिमा तक देशभर में विविध धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

00:16 (IST) 29 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रियंका गांधी की प्रह्लाद जोशी पर की गई टिप्पणी हटाई गई

लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी पर की गई टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया.संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने इसे “चरित्र हनन” बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई थी और टिप्पणी हटाने की मांग की थी, जिसके बाद पीठासीन अधिकारी ने इसे कार्यवाही से हटाने का निर्णय लिया.

00:15 (IST) 29 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वॉटरफॉल में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खोपोली स्थित जेनिथ वॉटरफॉल क्षेत्र में अचानक पानी का बहाव तेज होने से लगभग 70 पर्यटक फंस गए. भारी बारिश के कारण जलस्तर तेजी से बढ़ने से पर्यटक सुरक्षित स्थान पर नहीं पहुंच सके. घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और खोपोली पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से बचाव अभियान शुरू किया. राहत एवं बचाव दल ने सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि बारिश के मौसम में झरनों, नदियों और जलप्रपातों के पास जाने से बचें तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें. समय रहते किए गए इस रेस्क्यू ऑपरेशन से एक बड़ा हादसा टल गया.

00:13 (IST) 29 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नूतन कुमारी ने सुनाई आपबीती

रांची में झारखंड प्रदेश कांग्रेस हेडक्वार्टर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान घायल हुई छात्रा नूतन कुमारी ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस की आलोचना की. उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया और सरकार ने उनकी मांगों पर संवाद करने के बजाय दमन का रास्ता अपनाया.

‘छात्रों के गूंज’ के संयोजक एवं महानगर अध्यक्ष कुमार राजा ने केंद्र सरकार से सवाल किया कि छात्रों के खिलाफ कथित पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ है तो ये लोकतांत्रिक अधिकारों का गंभीर उल्लंघन है. कुमार राजा ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई, घायल छात्रों के उचित इलाज और मुआवजे की मांग की. उन्होंने कहा कि छात्रों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए. कांग्रेस ने कहा कि छात्रों की आवाज को बल प्रयोग से दबाया नहीं जा सकता और पार्टी शिक्षा, रोजगार तथा पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी.

00:10 (IST) 29 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जनरल धीरज सेठ का मणिपुर दौरा

थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ आज Spear Corps के दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की है और IGAR (दक्षिण), IGAR (पूर्व) और रेड शील्ड डिवीजन की तैयारियों का जायजा भी लिया है. सेना प्रमुख और सेना के सीनियर ऑफिसर को ग्राउंड रिपोर्ट और सिक्युरिटी की किस तरह से तैयारिया की गई है इसकी जानकारी दी गई. थल सेना प्रमुख ने सैनिकों को किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह चौकस और तैयार रहने को कहा है. आपको बता दे कि हाल ही में 21 जुलाई 2026 को इम्फाल में KCP (PWG) के 46 कैडरों ने मुख्यधारा में लौटने के लिए हथियार डाले थे. इसके अलावा स्थानीय समुदायों के बीच विश्वास और शांति बढ़ाने के लिए लगातार संवाद कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं.

21:21 (IST) 28 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: RSS के रजिस्ट्रेशन पर फिर बोले प्रियांक खड़गे

कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे कहते हैं, 'मैं आरएसएस पर बैन लगाने की मांग नहीं कर रहा हूं. मैं उनसे रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कह रहा हूं. अगर आप कहते हैं कि मेरे राज्य कर्नाटक में 20 लाख लोग इकट्ठा हो रहे हैं और आप उम्मीद करते हैं कि गृह विभाग आपको इसके लिए पूरी सुरक्षा व्यवस्था दे, तो मैं जानना चाहता हूं कि आप कौन हैं, कहां हैं, क्या करते हैं और आपको फंडिंग कैसे मिलती है। मैं बस इतना ही पूछ रहा हूं. रजिस्ट्रेशन करा लीजिए, मैं आपको दोगुनी सुरक्षा व्यवस्था दिला दूंगा. अगर आप रजिस्ट्रेशन नहीं कराएंगे, तो मैं क्यों परेशान होऊं?'

21:18 (IST) 28 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ओडिशा में कांग्रेस का प्रदर्शन

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में स्कूल की किताबों में गलतियों को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड के इस्तीफे की मांग करते हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया.

21:15 (IST) 28 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर में लैंडमाइन ब्लास्ट

सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में एक लैंडमाइन के धमाके में भारतीय सेना के 2 जवान घायल हो गए.

20:02 (IST) 28 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सरकार को सीजेपी की चेतावनी

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके ने छात्रों के समर्थन में सरकार को चेतावनी देते हुए एक्स पर लिखा, 'अगर पुलिस की तरफ से स्टूडेंट्स को परेशान करने का सिलसिला जारी रहा, तो सीजेपी जल्द ही एक बड़े और शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन के जरिए इसका जवाब देगी. सरकार को छात्रों को निशाना बनाना और उन्हें परेशान करना बंद करना चाहिए.'

19:17 (IST) 28 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जंतर-मंतर की गूंज जयपुर तक

जंतर-मंतर से उठी आवाज अब जयपुर के गलियारों तक पहुंच गई है. दिल्ली में छात्रों के आंदोलन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग हुई और अब राजस्थान में भी शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के खिलाफ मोर्चा खुल गया है. शिक्षक संगठन खुलकर नाराज हैं, जिसके बाद इस्तीफे की मांग तेज हो रही है और ऐसे में वही शिक्षा मंत्री, जो कल तक शिक्षकों पर सख्त बयान देते थे, अब उन्हीं के साथ बैठक कर रहे हैं, उनकी तारीफ कर रहे हैं, और तो और यहां तक कि ढाई साल से लंबित समस्याओं के समाधान के लिए कमेटी बनाने का ऐलान कर रहे हैं. सवाल है कि क्या ये समाधान है या फिर सिर्फ डैमेज कंट्रोल?

दरअसल दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन ने सरकार को झुकने पर मजबूर किया, तो उसकी गूंज राजस्थान तक सुनाई देने लगी. सरकारी शिक्षक संगठनों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया. कई संगठनों ने राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को हटाने की मांग तेज कर दी. बढ़ते दबाव के बीच शिक्षा मंत्री ने शिक्षक संघों के प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए बुलाया. बैठक में वही शिक्षा मंत्री, जो अक्सर शिक्षकों की कार्यशैली पर सवाल उठाते थे. अब उनकी तारीफ करते नजर आए. उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के बेहतर नतीजों का श्रेय शिक्षकों को जाता है और सरकार अब से लगातार संवाद के जरिए उनकी समस्याओं का समाधान करेगी.

दरअसल नाराजगी की वजह सिर्फ बयान नहीं हैं. शिक्षक संगठनों का आरोप है कि शिक्षा मंत्री ने कई बार शिक्षकों को 'निकम्मा' और 'फ्री की तनख्वाह लेने वाला' कहा. महिला शिक्षकों के पहनावे और मोबाइल की जांच को लेकर भी विवाद हुआ. ऊपर से तबादलों में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप भी लगा. इसके अलावा बीमार शिक्षकों को भी दूर-दराज के इलाकों में भेजे जाने की शिकायतें मिलीं. इन सभी घटनाओं ने असंतोष को और बढ़ा दिया. हालात तब और बदले जब शिक्षक संगठनों ने लिखित रूप से जंतर-मंतर आंदोलन का समर्थन किया और आंदोलन करने वालो को जयपुर आने का लिखित न्यौता देते हुए शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग पूरी करने में सहयोग देने की की कोशिशें शुरू कर दी. इसके बाद पहली बार सरकार और शिक्षक संगठनों के बीच संवाद की पहल हुई.

19:09 (IST) 28 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बांकीपुर चुनाव को लेकर निशांत कुमार की अपील

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर एक वीडियो संदेश जारी कर मतदाताओं से एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में मतदान करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए जनता का समर्थन जरूरी है और मतदाता अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें. यह अपील चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सामने आई, जब 30 जुलाई को होने वाले मतदान से पहले सभी दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है.

19:07 (IST) 28 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र के सीएम प्रदर्शनकारी छात्रों को दी राहत

आंदोलन में शामिल छात्रों को बड़ी राहत देते हुए महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा आदेश दिया है. उन्होंने कहा है कि छात्रों पर दर्ज छोटे-मोटे आपराधिक मामले वापस होंगे. आंदोलन के दौरान दर्ज मामूली केस वापस लेने का फैसला लिया गया है. मुंबई समेत महाराष्ट्र में छात्रों पर बड़े आपराधिक मामले दर्ज नहीं होंगे, गंभीर अपराधों को छोड़, छोटे मामलों में मिलेगी राहत. राज्य सरकार ने छात्रों के करियर को ध्यान में रखकर ये फैसला लिया है.

19:03 (IST) 28 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: RML अस्पताल ने घायल छात्रा का हेल्थ बुलेटिन जारी किया

दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ने 27 जुलाई 2026 को जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया कि प्रदर्शन से जुड़ी घटना में गंभीर रूप से घायल हुई 21 साल युवती की हालत में लगातार सुधार हो रहा है. हॉस्पिटल के मुताबिक, युवती को करीब 5 दिन पहले वेंटिलेटर से हटाया जा चुका है और वह अब बिना किसी वेंटिलेटर सपोर्ट के सामान्य रूप से सांस ले रही है. मरीज पूरी तरह होश में है, सतर्क है और डॉक्टरों के निर्देशों का सही तरीके से पालन कर रही है. पिछले 72 घंटों से उसे ओरल फीड दिया जा रहा है, जिसे वो अच्छी तरह सहन कर रही है. फिलहाल मरीज की स्थिति स्थिर है. हालांकि, उसकी पूरी तरह से रिकवरी एनश्योर करने के लिए स्पेशियलिस्ट डॉक्टर्स की मल्टीडिसिप्लिनरी टीम की निगरानी में उसका इलाज और लगातार मॉनिटरिंग जारी है.

18:51 (IST) 28 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PoK पर भारत ने जताई चिंता

पीओके में संपन्न कथित चुनावों की रिपोर्ट पर चिंता जताते हुए MEA ने कहा है कि भारत का रुख साफ और निरंतर है . जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पूरे केन्द्र शासित प्रदेश, जिनमें मौजूदा वक्त में पाकिस्तान की तरफ से अवैध और जबरदस्ती कब्जा किए गए इलाके भी शामिल हैं भारत के अविभाज्य और अटूट हिस्से हैं. ये सतही चुनाव पाकिस्तान द्वारा अपने अवैध कब्जे को छुपाने और उस क्षेत्र में मानवाधिकारों के भयावह उल्लंघनों को ढकने की चल चाल है.

18:48 (IST) 28 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सराय काले खां को ट्रैफिक जाम फ्री करने की तैयारी

दिल्ली में सराय काले खां के जाम से मिलेगी राहत क्योंकि NHAI ने नई योजना पर काम शुरू किया. इस लूप पर ट्रैफिक कम करने के लिए DPR तैयार की जाएगी. DND–सोहना हाईवे शुरू होने के बाद यहां वाहनों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है. जाम कम करने और सफर आसान बनाने और सड़क सुरक्षा बढ़ाने के उपाय सुझाए जाएंगे. प्लान पूरा होने के बाद लोगों को तेज और सुगम आवाजाही का फायदा मिलेगा

18:45 (IST) 28 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सीवान गोलीकांड में घायल 3 युवक अब खतरे से बाहर

25 जुलाई 2026 को 'बिहार बंद' के दौरान सीवान में हुए हिंसक प्रदर्शन और पुलिस-प्रदर्शनकारियों की झड़प में गोली लगने से घायल हुए 3 युवकों का इलाज पटना के मेदांता अस्पताल में चल रहा है. राहत की बात ये है कि तीनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है. घायलों में शेख मोहल्ला निवासी 17 साल के मोहम्मद आरिफ के गले में गोली लगी थी. प्रारंभिक इलाज सीवान सदर अस्पताल में होने के बाद उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन कर गोली निकाल दी. इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल चुकी है.

दूसरे घायल आकाश कुमार (22 साल) को हाफिज चौक के पास गोली लगी थी. फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और लगातार सुधार हो रहा है. आकाश के भाई के मुताबिक, घटना वाले दिन वो समाहरणालय गया था, जहां मची भगदड़ के दौरान उसे गोली लगी. परिवार की मांग है कि जांच निष्पक्ष हो और जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. तीसरे घायल बुलेट कुमार गोंड (20 साल) के पैर में गोली लगी थी. इलाज के बाद उनके स्वास्थ्य में भी सुधार है. बुलेट के भाई का आरोप है कि उनका भाई पूरी तरह निर्दोष था, लेकिन पुलिस ने उसे निशाना बनाया.

तीनों युवकों को गोली लगने की घटना को लेकर राजनीतिक माहौल भी गर्म हो गया. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित कांग्रेस के कई नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की. विपक्ष ने घटना को पुलिस की कार्रवाई से जोड़ते हुए सरकार पर सवाल उठाए, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन पर पूरे मामले की जांच का दबाव बढ़ा.

घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में भीड़ के बीच एके-47 से फायरिंग करते दिखाई देने वाले सिपाही अभिषेक कुमार को पुलिस मुख्यालय ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. हालांकि, सीवान के डीएम विवेक रंजन मैत्रेय और एसपी पूरन कुमार झा का कहना है कि पुलिस बल को गोली चलाने का कोई आधिकारिक आदेश नहीं दिया गया था. उनके अनुसार संबंधित सिपाही ने आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग की थी.

प्रशासन का यह भी दावा है कि जहां हवाई फायरिंग हुई, वहां कोई शख्स घायल नहीं हुआ. पुलिस के मुताबिक तीनों युवक घटनास्थल से करीब डेढ़ से दो किलोमीटर दूर अलग-अलग स्थानों पर घायल मिले थे. ऐसे में जांच का सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर तीनों को गोली कैसे और किन हालात में लगी. पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है.

18:29 (IST) 28 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नेपाल के पीएम को भारत ने दिया न्योता

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह को मोदी सरकार की तरफ से भारत आने का न्योता दिया गया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मीडिया को ये जानकारी दी है. अब देखना होगा कि बालेन शाह इसे स्वीकार करते हैं या नहीं.

16:57 (IST) 28 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 3 ट्रेडिंग पॉइंट्स के जरिए चीन से होगा व्यापार

भारत-चीन सीमा व्यापार पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 'अगस्त 2025 में दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए थे कि 3 तय ट्रेडिंग पॉइंट्स - लिपुलेख दर्रा, शिपकी ला दर्रा और नाथू ला दर्रा के ज़रिए सीमा व्यापार फिर से शुरू किया जाएगा.'

16:38 (IST) 28 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राष्ट्रपति को मिले गिफ्ट की नीलामी होगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने राष्ट्रपति पद के 4 पूरे होने के मौके पर ई-उपहार (e-Upahaar) के तीसरे एडिशन की शुरुआत की. इस संस्करण में राष्ट्रपति को मिले 300 चयनित उपहारों की सार्वजनिक नीलामी की जाएगी. ये नीलामी 5 अगस्त से 5 सितंबर 2026 तक आयोजित होगी. नीलामी से हासिल पूरी रकम सामाजिक कल्याण कार्यों में उपयोग की जाएगी

16:31 (IST) 28 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CJP प्रोटेस्ट को लेकर मुंबई में 20 FIR दर्ज

सीजेपी विरोध प्रदर्शन-:मुंबई पुलिस ने अब तक कुल 20 FIR दर्ज किये और जांच शुरू कर दी है

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में शामिल होने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुंबई पुलिस का एक्शन जारी है, पुलिस आरोपियों को पुलिस स्टेशन बुलाकर उनके बयान दर्ज कर रही है. विरोध प्रदर्शन के दौरान कई जगहों पर कथित तौर पर कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं पैदा होने के बाद मुंबई के कई पुलिस स्टेशनो पर मामले दर्ज किए थे, चल रही जांच के हिस्से के तौर पर, आरोपियों को नोटिस भेजकर पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा जा रहा है, जो लोग पेश हो रहे हैं, उनसे विस्तार से पूछताछ की जा रही है, साथ ही जांचकर्ता मौजूद सबूतों, CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी सामग्री की भी जांच कर रहे हैं.

पुलिस ने कहा हर मामले की अलग-अलग जांच की जा रही है और जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी. जरूरत पड़ने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जा सकती है, CJP विरोध प्रदर्शन से जुड़े सभी मामलों की जांच चल रही है और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने के लिए जिम्मेदार पाए जाने वालों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी.

Report by Ankush Jaiswal

16:27 (IST) 28 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिंसा में घायल अफसर, FIR वापसी पर सवाल

बिहार सरकार ने 22 और 25 जुलाई को हुए छात्र आंदोलन और 'बिहार बंद' के दौरान दर्ज ज्यादातर एफआईआप को वापस लेने का निर्देश दिया है. सरकार का कहना है कि यह फैसला छात्र हित और सामान्य स्थिति बहाल करने के उद्देश्य से लिया गया है. लेकिन इस निर्णय ने उन पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच निराशा पैदा कर दी है, जिन्होंने हिंसक प्रदर्शन के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर कानून-व्यवस्था संभाली और गंभीर चोटें झेलीं.

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इन दोनों दिनों की हिंसा में राज्यभर में 157 पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मी घायल हुए. सबसे गंभीर मामलों में सारण सदर की प्रखंड विकास पदाधिकारी दृष्टि पाठक हैं, जो प्रदर्शनकारियों के पथराव में इतनी बुरी तरह घायल हुईं कि उनकी एक आंख की रोशनी चली गई. वहीं सारण के रिविलगंज के बीडीओ रितेश कुमार सिंह के सिर में पत्थर लगने से गंभीर ब्रेन इंजरी हुई. उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सर्जरी करनी पड़ी. इसके अलावा सीवान और सीतामढ़ी के एसपी, पटना के आईजी जितेंद्र राणा, गांधी मैदान थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान भी हिंसा में घायल हुए. इन अधिकारियों और जवानों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दौरान चोटें झेलीं.

ऐसे में सरकार के केस वापस लेने के फैसले ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. जिन अधिकारियों और जवानों पर हमला हुआ, जिनमें से कुछ स्थायी रूप से घायल हो गए, क्या उनके हमलावरों के खिलाफ दर्ज मामलों की वापसी से उन्हें न्याय मिल पाएगा? इससे सुरक्षा बलों और प्रशासनिक अधिकारियों के मनोबल पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इस पर भी बहस तेज हो गई है.

हालांकि सरकार का पक्ष है कि ये निर्णय आंदोलन के बाद सामान्य स्थिति बहाल करने और छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. लेकिन दूसरी ओर यह तर्क भी सामने आ रहा है कि अगर ड्यूटी के दौरान सरकारी अधिकारियों पर हुए गंभीर हमलों के मामलों में भी कार्रवाई वापस ली जाती है, तो इससे कानून का पालन कराने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच गलत संदेश जा सकता है.

16:23 (IST) 28 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: फेशियल रिकॉगनिशन को लेकर SC में अर्जी

सुप्रीम में एक हस्तक्षेप याचिका दायर की गई है जिसमें दिल्ली पुलिस द्वारा हालिया जंतर मंतर प्रदर्शन के दौरान Facial Recognition Technology और अन्य बायोमेट्रिक निगरानी उपायों के इस्तेमाल पर सवाल उठाया गया है. याचिका केरल के CPIM के राज्य सभा सांसद एए रहीम ने दायर की है. उनका कहना है कि शांतिपूर्ण सभा में इस तरह की 'अनियमित' बायोमेट्रिक निगरानी संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है. याचिका में अदालत से ऐसी निगरानी को तब तक रोके जाने की मांग की गई है जब तक संसद इस पर कानून बनाकर वैधता तय न कर दे.

16:20 (IST) 28 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पैलेट गन को लेकर दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप

20 जुलाई को दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर प्रदर्शनकारियों और छात्र संगठनों ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया गया कि पुलिस कार्रवाई के दौरान पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया, जबकि आधिकारिक तौर पर इससे इनकार किया गया है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनके पास ऐसे सबूत और मेडिकल रिकॉर्ड हैं जो इन दावों की पुष्टि करते हैं.

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कई घायल अभी भी अलग-अलग अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं. शेख इरशाद, नूतन और साहिल समेत कई लोगों को गंभीर चोटें आईं. आरोप है कि साहिल की आंख में पेलेट लगने से सर्जरी करनी पड़ी और उनकी दृष्टि पर स्थायी असर पड़ने की आशंका जताई गई है. कई घायलों के चेहरे, सीने और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें होने का भी दावा किया गया.

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया. आरोप है कि लाठीचार्ज के दौरान महिलाओं के संवेदनशील अंगों को निशाना बनाया गया और कई घटनाएं कैमरों में भी कैद हुई हैं. इसके अलावा, सादे कपड़ों में मौजूद कुछ लोगों द्वारा भी प्रदर्शनकारियों पर हमला किए जाने का आरोप लगाया गया है.

ये भी कहा गया कि घायल प्रदर्शनकारी इलाज के लिए आरएमएल, एलएचएमसी और सफदरजंग अस्पताल पहुंचे, जबकि कई लोग गिरफ्तारी के डर से अस्पताल तक नहीं जा सके और अपने गृह राज्यों को लौट गए.

आरोप लगाया गया कि प्रदर्शन के दौरान और उसके बाद व्यापक निगरानी (सर्विलांस) की गई. टॉल्स्टॉय मार्ग पर मंच पर आने वाले लोगों की प्रोफाइलिंग की गई और विशेष रूप से मुस्लिम छात्रों को निशाना बनाया गया. दावा किया गया कि जामिया, ओखला और निजामुद्दीन क्षेत्रों से आने वाले छात्रों को रोका गया तथा करीब 600 छात्रों को हिरासत में लिया गया.

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय से सवाल किया कि यदि पेलेट गन का इस्तेमाल हुआ तो इसका आदेश किस स्तर से दिया गया. साथ ही यह भी पूछा गया कि सादे कपड़ों में मौजूद वे लोग कौन थे जो लाठीचार्ज में शामिल थे. उन्होंने हिंसा और कथित पुलिस कार्रवाई की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच की मांग की.

Report by Rahul Prakash

15:57 (IST) 28 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पटना में तेजस्वी यादव का 'हल्ला बोल'

छात्रों के प्रदर्शन के बाद हुई गिरफ्तार को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, 'बिहार सरकार ने छात्रों पर केस वापसी को लेकर सिर्फ नोटिफेक्शन जारी किया जारी की है लेकिन एग्जिक्यूटिव ऑर्डर अभी तक जिला अधिकारियों को नहीं भेजा है जिससे उनके छूटने में कानूनी बाधा है. अगर छात्र विरोधी निकम्मी बिहार की एनडीए सरकार कल शाम 7 बजे तक छात्रों को रिहा नहीं करती है तो परसों सुबह हम 'हल्ला बोल आंदोलन' कर छात्रों को रिहा करायेंगे."

15:53 (IST) 28 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कर्नाटक कैबिनेट विस्तार पर बोले सिद्धारमैया

मैसूर में कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने राज्य कैबिनेट के विस्तार के बारे में कहा कि आज रात 8 बजे मीटिंग होगी जिसमें इस बारे में सारी चर्चाएं की जाएंगी.

15:29 (IST) 28 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में डीके शिवकुमार

कर्नाटक के सीएम के तौर पर डीके शिवकुमार के पद संभालने के तकरीबन 2 महीने बाद भी स्टेट कैबिनेट का एक्सपेंशन अभी पेंडिंग है. मंत्रियों के लिए मंज़ूर 34 पदों में से अब तक सिर्फ 13 ही भरे गए हैं, जिससे शिक्षा, कृषि, समाज कल्याण और महिला एवं बाल विकास जैसे 21 अहम विभाग बिना किसी मंत्री के सीधे मुख्यमंत्री के पास हैं. सीएम शिवकुमार अभी कांग्रेस आलाकमान के नेताओं से बातचीत करने के लिए तीसरी बार नई दिल्ली गए हैं. हालांकि, NEET पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे राष्ट्रीय विरोध और राजनीतिक गतिरोध के बीच, उच्च-स्तरीय बातचीत और फाइनल कैबिनेट अपॉइंटमेंट में देरी हो रही है.

15:04 (IST) 28 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: फतेहपुर में छात्र-छात्राओं ने सड़क पर उतर कर किया प्रदर्शन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश में फतेहपुर के किशनपुर कस्बे में स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने स्कूल की बदहाल व्यवस्थाओं के विरोध में प्रदर्शन किया. छात्रों का आरोप है कि स्कूल में साफ-सफाई नहीं होती, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था खराब है, जबकि कई बेंच-डेस्क भी टूटे हुए हैं. उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई. इसी नाराजगी में छात्र हाथों में तख्तियां लेकर स्कूल परिसर में और उसके बाहर नारेबाजी करते हुए नजर आए. छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो उनका आंदोलन और तेज होगा. दरअसल, देश भर में छात्र छात्राओं के प्रदर्शन का असर अब छोटे छोटे जिलो तक नजर आने लगा है.

Inputs by Manas Shrivastava

14:46 (IST) 28 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गिनाए UPA के समय हुए पेपर लीक

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने आज सदन में UPA के समय हुए पेपर लीक की लिस्ट बताई. उन्होंने कहा, "...2009- रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड; 2011- ऑल इंडिया इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जामिनेशन; 2012- AIIMS नई दिल्ली एंट्रेंस पेपर लीक; 2013- महाराष्ट्र सेकेंडरी सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन. अगर मैं इनकी लिस्ट बनाता रहा, तो बिल पर चर्चा नहीं कर पाऊंगा... 2010- B.Ed. एंट्रेंस एग्जामिनेशन, उत्तर प्रदेश; 2012- तमिलनाडु पब्लिक सर्विस कमीशन; 2009- वेस्ट बंगाल जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम. इसलिए, इस सरकार को एक खास कानून की जरूरत महसूस हुई... भारत सरकार के तहत चार बड़ी रिक्रूटमेंट एजेंसियां ​​हैं- UPSC, स्टाफ सिलेक्शन कमीशन, रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड और इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल; और इसी तरह, हायर एजुकेशन में एडमिशन के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी है."

14:31 (IST) 28 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: छात्रों के कल्याण की रक्षा के लिए सरकार की प्रतिबद्धताः जितेंद्र सिंह

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 को लेकर लोकसभा में बहस की शुरुआत करते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, “यह बिल, जिसे कल पेश किया गया था, असल में पहले लाए गए बिल – ‘पब्लिक एग्जामिनेशन प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स एक्ट 2024’ में एक संशोधन है, जिसे भी इसी सरकार ने पेश किया था. न सिर्फ पेश किया था, बल्कि आजाद भारत के इतिहास में यह शायद अपनी तरह का पहला बिल था. पहले वाला बिल और आज का संशोधन, एक तरह से, देश के छात्रों और युवाओं के कल्याण की रक्षा के लिए इस सरकार की गहरी प्रतिबद्धता को फिर से पुष्ट करते हैं. और साथ ही, यह प्रधानमंत्री मोदी के उस संकल्प को भी दोहराता है कि ‘भारत माता’ के बच्चों के भविष्य के साथ किसी को भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा. इसलिए, इस बिल को एक तरह से भारतीय संसद के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होने वाला कानून कहा जा सकता है.”

13:26 (IST) 28 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पंजाब यूनिवर्सिटी में पीएचडी छात्रा की करंट लगने से मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पंजाब यूनिवर्सिटी में पीएचडी छात्रा की करंट लगने से मौत का मामला सामने आया है. जलभराव वाले रास्ते पर जाने से लगा करंट. छात्रों ने यूनिवर्सिटी पर लापरवाही का आरोप लगाया और प्रदर्शन जारी है.

13:16 (IST) 28 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नोएडा सेक्टर 16 के पास डिवाइडर ढहा, एक घायल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नोएडा के सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के पास भारी बारिश के बाद करीब 50 मीटर लंबा डिवाइडर भरभराकर गिर गया, जिसमें एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

13:01 (IST) 28 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली-NCR में भारी बारिश के कारण जाम की स्थिति

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: दिल्ली-NCR में भारी बारिश के कारण शंकर विहार इलाके में NH-8 पर ट्रैफिक जाम.

12:16 (IST) 28 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच होः SC

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि देश भर में छात्रों के विरोध-प्रदर्शनों के दौरान हुई घटनाओं की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच होनी चाहिए. मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि विरोध-प्रदर्शन लोकतंत्र का एक अनिवार्य हिस्सा है. देश भर में सार्वजनिक प्रदर्शनों और विरोध-प्रदर्शनों पर पुलिस की प्रतिक्रिया को नियंत्रित करने के लिए एक स्पष्ट प्रोटोकॉल की आवश्यकता है.

11:40 (IST) 28 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक में शामिल हुईं बागी TMC सांसद शताब्दी रॉय

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक में शामिल होने के बाद, बागी TMC सांसद और NCPI नेता शताब्दी रॉय ने कहा, "यह बैठक बहुत अच्छे से आयोजित की गई थी; इसमें आने वाले बिलों, देश के विजन और उठाए जा रहे कदमों पर विस्तार से चर्चा हुई. मैंने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा था, इसलिए यह वाकई बहुत व्यवस्थित लगी..."

11:37 (IST) 28 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CJP प्रदर्शन में शामिल फूड वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के दौरान फूड वॉलंटियर के तौर पर काम करने वाले जुनैद मलिक ने पुलिस द्वारा परेशान किए जाने और हिरासत में लिए जाने का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. जुनैद का कहना है कि पुलिस अधिकारियों ने उन्हें दिल्ली से उठाया और 5-6 घंटे तक एक गाड़ी में बैठाकर रखा. इस दौरान उन्हें डराया-धमकाया गया. फिर देहरादून रोड पर छोड़ दिया गया.

11:22 (IST) 28 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुजरात के भिलाड़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुजरात-वलसाड के भिलाड़ रेलवे स्टेशन के पास विरार से भरूच की तरफ जा रही भरूच मेमू ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गया. ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं, किसी को भी किसी प्रकार की चोट या जनहानि नहीं हुई है. इस ट्रेन में रोजाना अप-डाउन करने वाले कामगार, नौकरीपेशा लोग और स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी सवार थे. ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है. मुंबई से अहमदाबाद की तरफ जाने वाली ट्रेनें लंबे समय तक देरी से चल सकती हैं. इंजन को वापस पटरी पर लाने के लिए रेलवे विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और युद्धस्तर पर काम जारी है.

11:19 (IST) 28 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: IMD ने जारी किया नार्थ दिल्ली में येल्लो अलर्ट

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, सेंट्रल दिल्ली, नॉर्थ-ईस्ट, नॉर्थ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और बिजली के साथ हल्की बारिश की संभावना है. हवा की रफ्तार 30-40 किमी/घंटा रह सकती है. ईस्ट, साउथ-ईस्ट, नई दिल्ली, वेस्ट और साउथ दिल्ली के कुछ इलाकों में बहुत हल्की बारिश/बूंदाबांदी हो सकती है.

11:05 (IST) 28 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: एनडीए संसदीय दल की बैठक खत्म

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: एनडीए संसदीय दल की बैठक खत्म हो गई है. यह बैठक करीब एक घंटे चली. पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बैठक में शामिल नहीं हुए क्योंकि वह ओडिशा में आरएसएस के एक कार्यक्रम में शामिल होने गए हैं.

11:05 (IST) 28 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चंबा में खाई में गिरी गाड़ी, परिवार के 5 लोगों की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सोमवार देर रात भरमौर-पठानकोट राज्य राजमार्ग पर लाहड़ के पास एक गाड़ी के गहरी खाई में गिर जाने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई. यह हादसा उस समय हुआ जब परिवार अपने एक साल के बीमार बच्चे के इलाज के लिए पठानकोट जा रहा था. उन्होंने बताया कि मृतकों में बच्चे के अलावा उसके माता-पिता और दादा-दादी शामिल हैं.

11:05 (IST) 28 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गलती से हट गया था कंटेंट, मेटा की सफाई

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मेटा ने फेसबुक पर PM मोदी का वीडियो ब्लॉक करने पर एक बयान जारी किया. मेटा के प्रवक्ता ने बताया, “कंटेंट गलती से हटा दिया गया था और अब उसे वापस लगा दिया गया है.”

10:14 (IST) 28 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: घायल पुलिसकर्मियों के परिवारों ने भी खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चार पुलिसकर्मियों के परिवारों ने रविवार को उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की जिसे आज अदालत द्वारा सुना जायेगा. संसद की ओर CJP मार्च के दौरान घायल हुए ACP कैलाश सिंह बिष्ट, ASI संदीप, कांस्टेबल धीरज और ASI हमेदार राठी के परिजन मामलों में जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं.

परिवारों ने कोर्ट से अनुरोध किया है कि उन लोगों के खिलाफ जवाबदेही तय की जाए जिन्होंने कानून-व्यवस्था निभाने वाले पुलिसकर्मियों पर उकसाने, उकसाने में मदद करने और हिंसा कराने में भूमिका निभाई.

यह हस्तक्षेप याचिका उन दो मुख्य याचिकाओं की सुनवाई में दायर की गई है जिनमें दिल्ली पुलिस और RAF कर्मियों पर छात्र के खिलाफ लाठीचार्ज व आंसू गैस के प्रयोग संबंधी कार्रवाई और सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त SIT से जांच की मांग शामिल है.

प्राथना में कोर्ट से मांगा गया है कि पुलिसकर्मियों के भी जीवन और स्वतंत्रता के अधिकारों का संरक्षण घोषित किया जाए. पुलिस पर हुई हिंसा के उकसाने वालों और सहभागी व्यक्तियों की जवाबदेही तय हो और वर्दीधारियों की सुरक्षा हेतु स्पष्ट दिशानिर्देश जारी किए जाएं.

10:09 (IST) 28 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मंगल मिलन बैठक में शामिल नहीं होंगे धर्मेंद्र प्रधान

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: धर्मेंद्र प्रधान आज ओडिशा में आरएसएस के एक कार्यक्रम में शामिल होने के कारण आज के ‘मंगल मिलन’ कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे.

09:46 (IST) 28 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मंगल मिलन बैठक में पहुंचे पीएम मोदी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और अन्य नेता NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक में शामिल होने के लिए संसद पहुंचे.

09:45 (IST) 28 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मंगल मिलन बैठक में पहुंचे कई केंद्रीय मंत्री

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, राजीव रंजन (ललन) सिंह और अन्य नेता NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक में शामिल होने के लिए संसद पहुंचे.

09:44 (IST) 28 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मंगल मिलन बैठक में पहुंचे जयशंकर

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक में शामिल होने के लिए संसद पहुंचे.

09:35 (IST) 28 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: धर्मेंद्र प्रधान का मंत्रालय बदलने की गई थी पेशकश

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के साथ बातचीत के दौरान जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की ओर से सीजेपी के सामने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का मंत्रालय बदलने की पेशकश की गई थी. सरकार के वार्ताकारों का तर्क था कि मंत्री को पद से हटाना या उनका विभाग बदलना पूरी तरह से प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार है. लेकिन सीजेपी ने इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया.

08:31 (IST) 28 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोई कानून अपने हाथ में नहीं ले सकताः दिलीप घोष

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोलकाता में पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने सिवान में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर कहा, “कोई कानून अपने हाथ में नहीं ले सकता है. कहीं भी हो तो सरकार उसे देखेगी और व्यवस्था पूर्ण होगी.”

08:31 (IST) 28 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मनीष तिवारी का लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है. यह नोटिस 20 जुलाई, 2026 को संसद तक हुए मार्च के दौरान निहत्थे छात्र प्रदर्शनकारियों पर रैपिड एक्शन फोर्स द्वारा कथित तौर पर पैलेट गन के इस्तेमाल पर चर्चा के लिए दिया गया है, जिसमें 80 से ज़्यादा लोग घायल हो गए थे.

07:13 (IST) 28 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: फिल्म महाप्रभु जगन्नाथ पर ओडिशा सरकार की याचिका पर आज SC में सुनवाई

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट ने एनिमेटेड फिल्म महाप्रभु जगन्नाथ को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से प्रदर्शन की अनुमति मिलने के बाद उसकी रिलीज को चुनौती देने वाली ओडिशा सरकार की याचिका पर आज सुनवाई कर सकता है.

07:12 (IST) 28 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: POJK में प्रदर्शनकारियों पर पाक रेंजर की गोलीबारी में 5 लोगों की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: POJK में प्रदर्शनकारियों पर पाक रेंजर द्वारा भीषण गोलीबारी में कम से कम 5 लोगों की मौत हुई है. करीब 30 लोगों के घायल होने की भी सूचना है.

Aaj Ki Taaza Khabar Updates: कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके ने छात्रों के समर्थन में सरकार को चेतावनी देते हुए एक्स पर लिखा, ‘अगर पुलिस की तरफ से स्टूडेंट्स को परेशान करने का सिलसिला जारी रहा, तो सीजेपी जल्द ही एक बड़े और शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन के जरिए इसका जवाब देगी. सरकार को छात्रों को निशाना बनाना और उन्हें परेशान करना बंद करना चाहिए.’

डीके शिवकुमार के सीएम बनने के 2 महीने बाद भी कर्नाटक के कैबिनेट का विस्तार अभी नहीं हुआ है. कांग्रेस हाईकमान से बातचीत और मंंत्रियों के नाम को लेकर चर्चा के लिए सीएम शिवकुमार दिल्ली पहुंचे हैं.

आज संसद की कार्यवाही से पहले सुबह 9:30 बजे एनडीए सांसदों की बैठक बुलाई गई थी. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गठबंधन के सांसदों को संबोधित किया और संसद के मौजूदा सत्र को लेकर रणनीति पर चर्चा की.

उधर, सुप्रीम कोर्ट आज उस याचिका पर सुनवाई हुई जिसमें केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से मंजूरी मिलने के बाद एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई. यह याचिका ओडिशा सरकार की ओर से दायर की गई है.

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर वापस ली जाएंगी. इसके साथ ही जिन प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, उन्हें भी रिहा करने का फैसला लिया गया है.

विज्ञापन

वहीं, केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद धर्मेंद्र प्रधान आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले के साथ एक ही मंच पर दिखाई देंगे. दोनों भुवनेश्वर में आयोजित एक पुस्तक विमोचन समारोह में शामिल हुए.

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola