Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के मायापुरी फेज-2 स्थित रेडीमेड गारमेंट्स गोदाम में शुक्रवार शाम आग लग गई
दिल्ली के मायापुरी फेज-2 स्थित रेडीमेड गारमेंट्स गोदाम में शुक्रवार शाम आग लग गई. आग की सूचना 4:33 बजे फायर विभाग को मिली, जिसके बाद 3 वाटर टेंडर, 1 वाटर बाउजर और 1 एमसीएफआर को मौके पर भेजा गया. आग A-94, मैजिक ऑटो के पास स्थित बेसमेंट, ग्राउंड और तीन मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर बने गोदाम में लगी थी. फायर अधिकारियों ने शाम 5 बजे आग पर काबू पा लिया और 6:25 बजे 'स्टॉप फायर' घोषित किया. घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मदुरै पहुंचीं
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के बीच मोहतरा गांव में NH-49 पर जलभराव की स्थिति देखने को मिली
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ में कार के अंदर पुलिस सब-इंस्पेक्टर मृत मिले
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'आज जो लोग पंजाब की सत्ता में बैठे हैं वे लोग बड़े घमंड के साथ दावा करते थे कि वे देश की राजनीति बदल देंगे'
watch जालंधर, पंजाब: PM नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज यहां जो लोग पंजाब की सत्ता में बैठे हैं वे लोग बड़े घमंड के साथ दावा करते थे कि वे देश की राजनीति बदल देंगे। लेकिन आज देश इनकी सच्चाई देख रहा है। 2-3 दिन पहले ही दिल्ली की एक अदालत ने उनके एक नेता को दोषी ठहराया है। उन पर दंगे… pic.twitter.com/ZzfcSCtTda
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 17, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राम मंदिर दान चोरी मामले में कोर्ट ने राम शंकर यादव उर्फ़ टिन्नू यादव और मनीष यादव को 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विकास के उत्सव का साक्षी बन रहा है जालंधर- पीएम मोदी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP के सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव, प्रकाश चिक बराइक निर्विरोध राज्यसभा नेता चुने गए
BJP के सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव, प्रकाश चिक बराइक निर्विरोध राज्यसभा नेता चुने गए. तीनों ने टीएमसी छोड़कर BJP ज्वॉइन की थी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी ने जालंधर में ₹5,470 करोड़ से ज़्यादा की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दफ्तर में अहम बैठक हुई
20 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है. इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दफ्तर में अहम बैठक हुई. बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, दोनों सदनों के चीफ व्हिप, सहयोगी दलों के ललन सिंह और राम मोहन नायडू, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह और किरेन रिजिजू मौजूद रहे. बैठक में संसद सत्र की रणनीति और फ्लोर मैनेजमेंट पर चर्चा हुई. सरकार के एजेंडे में परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक अहम हैं. एक देश एक चुनाव और 130वें संविधान संशोधन को लेकर भी सियासी हलचल तेज है. 130वें संविधान संशोधन के तहत 30 दिन से ज्यादा हिरासत की स्थिति में प्रधानमंत्री… मुख्यमंत्री और मंत्री के पद से हटाने का प्रावधान प्रस्तावित है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बद्रीनाथ मंदिर के पूर्व अधिकारी राजेंद्र चौहान को SIT ने मंदिर के दान में कथित चोरी के मामले में गिरफ़्तार किया है
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले जंतर-मंतर पर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर में 'शिव सेना डोगरा फ्रंट' का विरोध प्रदर्शन
जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार की नीतियों और फैसलों को लेकर 'शिव सेना डोगरा फ्रंट' ने जम्मू में विरोध प्रदर्शन किया है. शिव सेना डोगरा फ्रंट ने नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार को विभिन्न जन-मुद्दों जैसे बिजली संकट, एलपीजी की बढ़ती कीमतों और बेरोजगारी को लेकर भी घेरा है. राज्य के दर्जे की बहाली के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शनों को ने महज एक 'फोटो-ऑप' और 'राजनीतिक पीआर स्टंट' करार दिया. प्रदर्शनकारियो ने कहा कि पहले उमर सरकार को जवाब देंना चाहिए की उन्होंने जम्मू कश्मीर के लोगों के साथ बादे किए थे वह पूरे करने चाहिए जिसमें मुफ्त बिजली 100000 नौकरियां और अन्य वादे थे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिकी नौसेना के ब्लू एंजेल्स फाइटर जेट की उड़ान की जांच के आदेश
अमेरिकी नौसेना के 'Blue Angels' फाइटर जेट की खतरनाक उड़ान जांच के दायरे में है। अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित Pensacola Beach पर उस समय हड़कंप मच गया, जब US Navy के प्रसिद्ध Blue Angels दस्ते के फाइटर जेट बेहद कम ऊंचाई पर उड़ान भरते दिखे। वायरल वीडियो में Beach पर अफरा-तफरी मच गयी जब F/A-18 सुपर हॉरनेट फाइटर जेट Beach पर मौजूद लोगों के ठीक ऊपर से गुजर गया। वीडियो सामने आने के बाद अमेरिकी नौसेना ने इस पर कड़ा रुख अपनाया है। नौसेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि घटना की security review की जा रही है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पंजाब और हरियाणा सिविल सचिवालय को उड़ाने की धमकी
PM मोदी के चंडीगढ़ पहुंचने से पहले ही पंजाब और हरियाणा सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर यह धमकी दी गई थी। जिसके बाद पूरे परिसर में हाई अलर्ट कर दिया गया है। चंडीगढ़ पुलिस, बम निरोधक दस्ता (बॉम्ब स्क्वॉड), डॉग स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। एहतियात के तौर पर पूरे परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हरियाणा के जींद में प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा
प्रधानमंत्री मोदी आज हरियाणा के दौरे पर हैं. यहां उन्होंने जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. वहीं उन्होंने एक विशाल जनसभा को भी संबोधित किया है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जींद की धरती गौरव और वीरता की धरती है. जींद का घेवर वही है, लेकिन तेवर बदल गए हैं. आत्मनिर्भर भारत के लिए आज बड़ा दिन है. हरियाणा विकास की पटरी पर, रोजगार के नए अवसर बनेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र के वर्धा में 12 साल की लड़की की हत्या
महाराष्ट्र के वर्धा जिले में चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 12 साल की लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, 12 साल की लड़की के साथ पहले बेरहमी से रेप किया गया और फिर पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई। आरोपी का नाम राहुल राहु मडावी (30) है और पता चला है कि यही आरोपी इस अपराध में शामिल था। आरोपी उसी गांव रोथा का रहने वाला है, जहां की निवासी मृतका है।
मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी पीड़िता के घर के पास के खेत में मज़दूरी का काम करता था और अक्सर पीड़िता के घर आता-जाता रहता था। आरोपी ने 12 साल की लड़की के अकेले होने का फायदा उठाया और पहले उसके साथ रेप किया, फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। पीड़िता के माता-पिता मजदूरी का काम करते हैं। इस मामले की जांच के लिए 10 पुलिस अधिकारियों की एक टीम बनाई गई है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नर्सरी के छात्र को थप्पड़ मारे वाली छात्रा निष्कासित
नर्सरी के छात्र को मॉनिटर ने 12 मिनट तक थप्पड़ मारे। यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई, जिसके वायरल होने के बाद लखनऊ के स्कूल से छात्रा को निष्कासित कर दिया गया। लखनऊ पीजीआई वृंदावन योजना में स्थित एएलएस एकेडमी में नर्सरी के एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना बीते बुधवार की है और आरोप है कि कक्षा की मॉनिटर छात्रा ने 5 वर्षीय बच्चे की करीब 12 मिनट तक पिटाई की, जिससे उसके चेहरे और गाल पर चोटें आईं। बच्चे की तबियत बिगड़ने पर उसे पीजीआई ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराया गया है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई से दिल्ली तक फैले नकली नोटों के गिरोह का भंडाफोड़
मुंबई से दिल्ली तक फैले नकली नोटों के गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। दिल्ली पुलिस की आउटर नॉर्थ जिला पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने ऐसे नेटवर्क का खुलासा किया है, जो मुंबई में नकली नोट तैयार कर उन्हें दिल्ली में सप्लाई कर बाजार में खपाता था। पुलिस के अनुसार, थाना भलस्वा डेयरी की टीम ने कार्रवाई करते हुए इस रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जांच में नकली नोट छापने से लेकर उन्हें मुंबई तक पहुंचाने और बाजार में चलाने के पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गाजियाबाद में चौथी मंजिल से गिरकर नाबालिग की मौत
गाजियाबाद में 15 साल की लड़की की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई है। परिवार का आरोप है कि लड़की को उसका पीछा करने वाले युवक ने धक्का दिया। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय शहनवाज के रूप में हुई। घटना 15 जुलाई की रात करीब 10 बजे की है। मां का आरोप है कि उनकी बेटी खुशी दूध लेने निकली थी, तभी आरोपी उसे जबरन बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर ले गया और वहां से उसे नीचे धक्का देकर फरार हो गया।
मां का दावा है कि कुछ दिन पहले खुशी और आरोपी के बीच कहासुनी हुई थी, तब लड़की ने उसे थप्पड़ भी मारा था। शहनवाज कई हफ्तों से खुशी का पीछा कर रहा था। गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी शहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की एफआईआर में अब हत्या की धारा भी जोड़ दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई के मुलुंड इलाके में FDA की कार्रवाई
महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के बृहन्मुंबई परिमंडल-9 ने मुलुंड (पश्चिम) स्थित मेसर्स अग्रवाल एंटरप्रायझेस पर कार्रवाई करते हुए 61.25 किलोग्राम डेयरी उत्पाद जब्त किए। यह कार्रवाई ओल्ड आग्रा रोड, मुलुंड कॉलोनी, आस्था हॉस्पिटल के पास स्थित प्रतिष्ठान में निरीक्षण के दौरान की गई। जांच के दौरान अधिकारियों ने डाइस्ड चीज़ ब्लेंड (Diced Cheese Blend), डाइस्ड मोजरेला चीज (Diced Mozzarella Cheese), बर्फी और खुला पनीर जब्त किया। जब्त किए गए खाद्य पदार्थों का कुल वजन 61.25 किलोग्राम तथा अनुमानित मूल्य 19,759 रुपये है। निरीक्षण में पाया गया कि इन खाद्य उत्पादों पर निर्माण तिथि (Manufacturing Date), उपयोग की अंतिम तिथि (Expiry Date) और बैच नंबर अंकित नहीं थे। इन उत्पादों पर लेबलिंग नियमों का उल्लंघन भी पाया गया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में गोलीबारी
जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है और SOG के तीन जवान घायल हुए हैं। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में यह घटना तब हुई, जब उस व्यक्ति ने कथित तौर पर एक सर्विस राइफल छीनने की कोशिश की। चारों घायलों को भद्रवाह के सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए डोडा के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चीका गाँव के रहने वाले 30 साल के युवक आरिफ हुसैन की उपचार के दौरान मौत हो गई।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गैंगस्टर नितीश कौशल अमेरिका में गिरफ्तार
भारतीय मूल के गैंगस्टर नितीश कौशाल को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है। कौशल जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़ा माना जाता है और FBI की वांछित सूची में शामिल था। कौशाल पर आरोप है कि वह एक अंतरराष्ट्रीय अपराध नेटवर्क का हिस्सा था और अपहरण व हमलों में शामिल रहा। FBI ने कहा कि 25 जून कैलिफोर्निया की संघीय अदालत ने RICO अधिनियम के तहत उस पर षड़यंत्र का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया था। गिरफ्तारी वेरमॉन्ट में हुई मीटिंग में FBI ने कहा कि वह अन्य फरार अपराधियों का पता लगाने में भी मदद कर सकता है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 47 साल पुराने गैंगरेप केस में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
उत्तर प्रदेश की इलाहाबाद हाई कोर्ट ने गैंगरेप के 47 साल पुराने मामले में फैसला सुनाया है. हाई कोर्ट ने मामले में मिली सजा को सही ठहराया है, यानी दोषी की सजा बरकरार रहेगा.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रुद्रप्रयाग में ट्रक खाई में गिरने से 2 लोगों की मौत
रुद्रप्रयाग के तरसाली-फाटा मार्ग पर गुरुवार देर रात एक ट्रक करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया. हादसे की सूचना पर एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस और एनडीआरएफ की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया. एसडीआरएफ ने रोप रेस्क्यू तकनीक की मदद से खाई में उतरकर ट्रक तक पहुंच बनाई, जहां दो व्यक्ति अचेत अवस्था में मिले. दोनों को बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान 45 वर्षीय संजय राणा और 36 वर्षीय मोहन के रूप में हुई है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज 3 राज्यों के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री मोदी आज पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे हरियाणा के जींद जिले में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. जींद के एकलव्य स्टेडियम में 14700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे. जींद में ही वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे. हरियाणा के बाद वे चंडीगढ़ जाएंगे, जहां 6600 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे. चंडीगढ़ में भी वे जनसभा को संबोधित करेंगे. चंडीगढ़ के बाद वे पंजाब के जालंधर में पहुंचेंगे, जहां वे 5470 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उनका उद्घाटन करेंगे.
Today Breaking News in Hindi: आज 17 जुलाई दिन शुक्रवार है. आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज प्रधानमंत्री मोदी पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के दौरे पर रहे. हरियाणा के जींद जिले में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. वहीं आज संसद के मानसून सत्र की रणनीति बनाने के लिए केंद्रीय मंत्रियों की बैठक भी हुई, जिसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे.
आज से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बंगाल दौरा
इधर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से 19 जुलाई तक 3 दिन के पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे. विधानसभा चुनाव के बाद पहले दौरे में वे सीमा सुरक्षा, शासन, कानून-व्यवस्था और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे. पश्चिम बंगाल जाने से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज ही पूर्वी दिल्ली में संजय लेक पर ‘मेगा वृक्षारोपण अभियान’ शुरू किया.
आज 2 मामलों में जमानत याचिकाओं पर सुनवाई
उधर, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आज NEET UG 2026 पेपर लीक मामले के आरोपी दिनेश बिवाल और विकास बिवाल की जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई. दिल्ली दंगों के मुख्य आरोपी शरजील इमाम की जमानत याचिका पर भी आज ही सुनवाई हुई. इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
'तिरंगा मार्च में शामिल न हों', दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 लोगों को दी इजाजत
6 hrs agoइंटरनेट बंद पर गृह मंत्रालय ने SC को दिया जवाब, सचिव ने मांगी माफी?
6 hrs agoSIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
8 hrs ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
9 hrs agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
10 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
11 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
11 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
12 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
12 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines