Live Updates
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: AI समिट विरोध प्रदर्शन मामले में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब को न्यायिक हिरासत में भेजा
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: मुंबई के चेंबूर में बड़ा हादसा
मुंबई के चेंबूर में बड़ा हादसा हुआ है। एक निर्माणधीन इमारत से 6 मजदूर गिर गए हैं। हादसे में एक मजदूर की मौत होने की पुष्टि हुई है। 5 घायल भी बताए जा रहे हैं। घायलों को राजवाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मियां तेज
2026 के विधानसभा चुनाव के पहले पश्चिम बंगाल की राजनीति सरकार में तेज हो चुकी है। बीजेपी और टीएमसी पार्टी अपने प्रचार प्रसार में जुड़ चुकी है। बंगाल में जिस पार्टी का दिवाला दखल होता है, सट्टा उसी के करीब होता है। बीजेपी पार्टी इसकी शुरुआत कर चुकी है। जगह-जगह पर दीवार लेखन का काम शुरू हो गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार भवानीपुर विधानसभा के अंतर्गत वार्ड नंबर 70 में गृह संपर्क अभियान और दीवार लेखन कार्यक्रम में मौजूद थे। BJP की परिवर्तन रथयात्रा को 2 मार्च को हावड़ा से शुरुआत करेंगे।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में भयंकर अग्निकांड
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में भीषण अग्निकांड हुआ है। एक ई-रिक्शा गोदाम, चीनी गोदाम और क्लिनिक में आग लग गई है। आग बुझाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंच गई है।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: एआई समिट मामले में आरोपियों की हिरासत बढ़ी
एआई शिखर सम्मेलन विरोध प्रदर्शन मामले में ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने कुबेर मीना को 5 दिन की हिरासत में भेज दिया है। अदालत ने भूदेव शर्मा की हिरासत भी 2 दिन के लिए बढ़ा दी है। दोनों को आधी रात को न्यायाधीश के आवास पर पेश किया गया। वहीं अदालत ने उदय भानु चिब को जमानत दे दी है।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज गुजरात दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 28 फरवरी को गुजरात में माइक्रों टेक्नोलॉजी की सेमीकंडक्टर ATMP फैसिलिटी का उद्घाटन करेंगे। भारत के चिप मिशन में यह बड़ा माइलस्टोन होगा कि पहली बार मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर मेमोरी मॉड्यूल्स का कमर्शियल प्रोडक्शन और शिपमेंट शुरू हो रहा है।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज राजस्थान दौरा
प्रधानमंत्री मोदी आज 28 फरवरी को राजस्थान का दौरा करेंगे। सुबह करीब 11:30 बजे 16,680 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके साथ ही 14 वर्ष की लड़कियों के लिए देशव्यापी HPV टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और महिलाओं के स्वास्थ्य को मजबूत करने की दिशा में यह बड़ा कदम है। वे 21800 से अधिक युवाओं को सरकारी विभागों में नियुक्ति पत्र वितरण भी करेंगे।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: जोरहाट से चुनावी लड़ सकते हैं गौरव गोगोई
असम कांग्रेस के प्रेसिडेंट और सांसद गौरव गोगोई आने वाले असम विधानसभा चुनाव में जोरहाट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की मीटिंग कल शाम हुई थी, जिसमें 40 सीटों के लिए कैंडिडेट फाइनल किए गए थे। चुनाव की तारीखें घोषित होने के बाद कांग्रेस अपने कैंडिडेट की पहली लिस्ट जारी करेगी।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: कच्छ में घूमते पशुओं का कहर बरकरार
गुजरात के कच्छ के आधोई गांव में आवारा घूमते सांड ने बुजुर्ग को निशाना बनाया। गांव के साहूनगर क्षेत्र में सांड ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: आज हनुमान मंदिर जाएंगे अरविंद केजरीवाल
आज AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल आज हनुमान मंदिर जाएंगे। दोपहर करीब 12 बजे वे हनुमान मंदिर में माथा टेकेंगे। इस दौरान उनके साथ परिवार के अलावा मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और दुर्गेश पाठक भी होंगे।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को मिली जमानत
एआई इम्पैक्ट समिट में विरोध प्रदर्शन करने वाले इंडिया यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने जमानत दे दी है। उदयभानू समेत 7 लोगों को मामले में गिरफ्तार किया गया है। समिट में यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने बिना शर्ट के विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की थी।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: रबूपुरा में पुलिस मुठभेड़, 2 बदमाश घायल, 5 गिरफ्तार
गौतमबुद्धनगर के थाना रबूपुरा क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान ऑटो से भाग रहे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने मौके से कुल पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे (.315 बोर), कारतूस, एक ऑटो और गौवध से जुड़े कई उपकरण बरामद किए गए। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी गौवध निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामले में वांछित थे। सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: आज मुंबई में मार्क कार्नी का शेड्यूल यह रहेगा
भारत की यात्रा पर आए कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी आज मुंबई में मुख्य रूप से व्यापारिक और उद्योग‑आधारित कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। कार्नी भारत और कनाडा की शीर्ष कंपनियों के CEO और बिजनेस लीडर्स के साथ बैठकें करेंगे, ताकि द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ावा दिया जा सके। उनके कार्यक्रम में कनाडा के पेंशन फंड के प्रतिनिधियों से बातचीत और भारत में निवेश की संभावनाओं की समीक्षा भी शामिल है।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: राजस्थान के बाड़मेर में बड़ा सड़क हादसा
राजस्थान के बाड़मेर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक पैसेंजर बस ट्रेलर से टकरा गई और बुरी तरह डैमेज हो गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: आज जारी होगी बंगाल में नई वोटर लिस्ट
एसआईआर के बाद आज पश्चिम बंगाल की नई वोटर लिस्ट चुनाव आयोग जारी करेगा। इससे पहले 16 दिसंबर 2025 को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी हुई थी, जिसमें मतदाताओं की कुल संख्या 7.66 करोड़ से घटकर 7.08 करोड़ रह गई थी। दूसरे चरण में 1.67 करोड़ मतदाता थे, जिनमें से 1.36 करोड़ मतदाताओं की विसंगतियां पाई गईं। 31 लाख मतदाताओं को मैपिंग से बाहर बताया गया है।
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 28 फरवरी दिन शनिवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज पश्चिम बंगाल SIR पूरा हो जाएगा, क्योंकि आज फाइनल वोटर लिस्ट जारी हो जाएगी। वहीं आज पंजाब के बरनाला में कांग्रेस की विशाल रैली है, जिसमें राहुल गांधी भी शामिल होंगे। आज स्कूल फीस रेगुलेशन कमेटी के गठन पर रोक लगाने की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में फैसला आ सकता है।
इधर प्रधानमंत्री मोदी आज राजस्थान और गुजरात दौरे पर रहेंगे, जहां से रात को वे चेन्नई जाएंगे। PM मोदी गुजरात के सानंद में माइक्रोन टेक्नोलॉजी के ATMP संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। उधर आज लखनऊ में ब्राह्मणों का प्रबुद्ध समागम होगा, जिसमें BJP के कई बड़े नेता शामिल होंगे।
संबंधित खबरें
मौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
44 mins agoअंकिता भंडारी के माता-पिता रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
1 hr agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
1 hr agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
1 hr agoLIVE: INDIA ब्लॉक की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
2 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
9 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
9 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
12 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
12 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines