Live Updates
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: दोहा में इजरायली हमले पर भारत ने जताई चिंता,
विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमने आज सुबह दोहा में इज़राइली हमलों की रिपोर्ट देखी है। हम इस घटनाक्रम और क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति पर इसके प्रभाव से बेहद चिंतित हैं। हम संयम और कूटनीति का पुरज़ोर आग्रह करते हैं, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को कोई ख़तरा न हो।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: पंजाब के लिए दिल्ली सरकार ने जारी किए 5 करोड़ रुपये
विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित पंजाब के परिवारजनों की मदद हेतु आज दिल्ली सरकार ने 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी की है।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: प्रधानमंत्री मोदी ने बाढ़ प्रभावित पंजाब का किया हवाई सर्वेक्षण
पंजाब में बाढ़ के हालात को देखते हुए पीएम मोदी ने हवाई सर्वेक्षण किया है। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से हुए नुकसान का आकंलन किया है।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: मालेगांव बम ब्लास्ट के पीड़ित पहुंच बंबई हाईकोर्ट
2008 के मालेगांव बम विस्फोट में मारे गए लोगों के 6 परिवार के सदस्यों ने बंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है, जिसमें विशेष एनआईए अदालत के सात आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती दी गई है, जिनमें प्रज्ञा सिंह ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित और अन्य शामिल हैं।
फोर्टिस अस्पताल में CM भगवंत मान की कैसी तबीयत? मोहाली के अस्पताल से सामने आया अपडेट
मुख्यमंत्री भगवंत मान को तबीयत बिगड़ने के कारण मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। अब वहां से उनका हेल्थ अपडेट सामने आया है। उन्हें तरल डाइट दी जा रही है। उनकी रिपोर्ट में हालत में सुधार बताया जा रहा है। अस्पताल से ही वह ऑफिशियल कार्य कर रहे हैं।
दिल्ली से 17 करोड़ की ड्रग्स बरामद, क्राइम ब्रांच ने दो सप्लायर दबोचे, सिंडिकेट का खुलासा
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग इलाकों से लगभग 17 करोड़ की ड्रग्स बरामद की। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ANTF ने ड्रग्स सप्लायर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। क्राइम ब्रांच ने इंटरस्टेट ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा किया। क्राइम ब्रांच ने 2 ड्रग्स सप्लायर को दिल्ली के अलग अलग इलाकों से गिरफ्तार किया है इनके पास से 3.5 किलो फाइन क्वालिटी स्मैक बरामद की है। बरामद की गई ड्रग्स की इंटरनेशनल मार्केट वैल्यू लगभग 17 करोड़ 80 लाख रुपए है। क्राइम ब्रांच दोनों ड्रग सप्लायर से पूछताछ कर रही है और इनके सिंडिकेट के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
सभी स्कूलों को देना होगा टैक्स, उत्तरप्रदेश के अमरोहा में नगर पालिका ने डाटा निकलवाया
उत्तरप्रदेश के अमरोहा में सभी स्कूलों को टैक्स देना होगा। नए जिओ के अनुसार सभी स्कूलों को टैक्स श्रेणी में रखा गया। नगर पालिका ने सभी स्कूलों का डाटा निकलवाया। स्कूल संचालकों से टैक्स जमा करने की अपील की। नगर पालिका ईओ ने अधिकारियों के साथ बैठक में यह फैसला लिया। यह पूरा मामला अमरोहा नगर पालिका का है।
हिमाचल प्रदेश के मंडी में लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। प्रशासन ने एहतियातन पूरा परिसर खाली करवाया दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हिमाचल दौरे के बीच इस तरह धमकी से सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क हो गई हैं। बताया जा रहा है अस्पताल प्रशासन को सुबह मेल पर यह धमकी मिली। मेडिकल काॅलेज प्राचार्य को यह मेल आई, जिसमें पूरे अस्पताल परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।
अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को भी बाहर निकाला गया। बम की धमकी के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मरीज अस्पताल भवन से दूर पेड़ की छाया में स्ट्रेचर और व्हील चेयर पर बैठाए गए हैं।
छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन डिब्बों से हुआ अलग, देवरिया के नूनखार रेलवे स्टेशन पर रेल हादसा टला
उत्तरप्रदेश में देवरिया-नूनखार रेलवे स्टेशन पर आज उस समय बड़ा रेल हादसा टल गया, जब छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन डिब्बों से अलग हो गया। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं। तकनीकी गड़बड़ी की आशंका के चलते 16 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू की।
हिमाचल प्रदेश और पंजाब के लिए रवाना हुए PM मोदी, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का लेंगे जायजा
उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने के बाद प्रधानमंत्री पीएम मोदी बाढ़ और भूस्खलन के बाद की स्थिति का जायजा लेने के लिए हिमाचल प्रदेश और पंजाब के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि भारत सरकार इस दुखद घड़ी में प्रभावित लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
Leaving for Himachal Pradesh and Punjab to review the situation in the wake of floods and landslides. The Government of India stands shoulder to shoulder with those affected in this tragic hour.— Narendra Modi (@narendramodi) September 9, 2025
राजस्थान के कांग्रेस विधायकों का विधानसभा में पैदल मार्च, निकाय और पंचायत चुनाव नहीं कराने का जताया विरोध
राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र जारी है और पांचवें दिन भी कांग्रेस विधायकों का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। आज कांग्रेस विधायकों ने पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव नहीं कराने के विरोध में जोरदार पैदल मार्च किया। जयपुर में मानसून सत्र के दौरान विपक्षी कांग्रेस एक के बाद एक मुद्दों पर सरकार को घेर रही है। पांचवें दिन कांग्रेस विधायक पंचायत और स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर सरकार पर हमलावर हुए। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में सभी विधायक विधानसभा तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे। हाथों में बैनर और फ्लेक्सी लिए ये विधायक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।
विधायक मार्च करते हुए विधानसभा पोर्च पर पहुंचने के बाद कांग्रेस विधायकों ने संविधान की प्रस्तावना भी पढ़ी। उनका आरोप है कि सरकार संवैधानिक प्रावधानों की अनदेखी कर पंचायत और निकाय चुनाव नहीं करा रही है। कांग्रेस का कहना है कि संविधान में स्पष्ट रूप से पांच साल में चुनाव कराने का प्रावधान है, लेकिन भजनलाल सरकार इस अवधि बीत जाने के बावजूद चुनाव टाल रही है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का 3 दिन का उत्तर बंगाल दौरा कल
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का 3 दिन का उत्तर बंगाल दौरा कल करेगी प्रशासनिक बैठक और आदिवासी समुदाय को जमीन पट्टे पर भी देंगे 2026 के विधानसभा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का अहम दौर मुख्यमंत्री ममता आज शाम जाएंगी उत्तर बंगाल, चाय बागान श्रमिकों को सौंपेंगी जमीन के पट्टे
अंबाला शहर स्थित विशाल मेगा मार्ट में लगी भयंकर आग, एक घंटे बाद भी उठ रहीं लपटें
हरियाणा के अंबाला शहर स्थित विशाल मेगा मार्ट में भयंकर आग लगने की खबर है। फायर ब्रिगेड की टीमें पिछले एक घंटे से आग पर काबू पाने के लिए जुटी हैं। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मौके पर मौजूद है।
बलिया में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह सहित 15 आरोपियों पर गिरफ्तारी वारंट हुआ जारी
उत्तरप्रदेश के बलिया में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह सहित 15 आरोपियों पर गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ। सीजीएम न्यायालय शैलेश कुमार पांडे की अदालत ने पुलिस को आदेश दिया कि तय तिथि तक वारंट को तामिल कराए। 9 सितंबर 2015 में परिवहन मंत्री ने धारा 144 का उल्लंघन किया था। कई बार न्यायालय ने पेश होने का नोटिस जारी होने के बावजूद भी वे न्यायालय मे नहीं हुए थे पेश।
निहाल विहार थाना क्षेत्र में एक अफ्रीकी नागरिक को पकड़ा
आउटर ज़िला पुलिस ने अवैध रूप से ठहरे विदेशी नागरिकों पर कार्रवाई जारी रखते हुए निहाल विहार थाना क्षेत्र में एक अफ्रीकी नागरिक को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, 08 सितम्बर को निहाल विहार थाना की पेट्रोलिंग टीम ने चंदर विहार इलाके में एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। पूछताछ में उसने अपना नाम सेबेस्टियन असी, निवासी कोट डी’आइवोर (Côte d’Ivoire) बताया। जब उससे पासपोर्ट और वीज़ा दस्तावेज़ मांगे गए, तो वह कोई वैध कागज़ात प्रस्तुत नहीं कर पाया और स्वीकार किया कि उसका वीज़ा पहले ही समाप्त हो चुका है। तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे थाने लाकर एफआरआरओ (Foreigners Regional Registration Office) से संपर्क किया और डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू की। वर्तमान में आरोपी को सेवा सदन डिटेंशन सेंटर, लम्पुर, नरेला भेज दिया गया है।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: आज गंगा जल साझेदारी संधि के नवीनीकरण पर वार्ता
आज दिल्ली में भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल साझेदारी संधि के नवीनीकरण पर वार्ता होगी। यह संधि दिसंबर 2026 में समाप्त हो रही है। 1996 में 30 साल के लिए हुआ यह समझौता Farakka Barrage पर गंगा के जल बंटवारे से जुड़ा है। वार्ता के दौरान दोनों देश पानी की मौसमी कमी और जलवायु परिवर्तन के असर जैसे मुद्दों पर भी चर्चा कर सकते हैं।
नमस्कार, आज 9 सितंबर दिन मंगलवार को खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 हैं। प्रधामनंत्री मोदी आज उपराष्ट्रपति चुनाव मतदान करने के बाद पंजाब के दौरे पर जाएंगे, जहां वे बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करके नुकसान और हालातों का जायजा लेंगे। भारत और बांग्लादेश के बीच आज नई दिल्ली में संयुक्त नदी आयोग की बैठक होगी, जिसमें गंगा जल साझेदारी संधि के नवीनीकरण पर चर्चा होगी।
आज से शुरू होगा एशिया कप
वहीं आज से UAE में एशिया कप 2025 का आगाज भी होने जा रहा है। 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। दूसरी ओर, आज मॉरीशस के प्रधानमंत्री नविनचंद्र रामगुलाम भारत दौरे पर आ रहे हैं और 16 सितंबर तक यहीं रहेंगे। राजस्थान विधानसभा में आज भजनलाल सरकार के विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक 2025 पर चर्चा होगी। इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
मौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
2 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
2 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
3 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
3 hrs agoLIVE: नोएडा पुलिस और बदमाश की मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली
3 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
10 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
11 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
13 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
13 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines