हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कुणाल घोष, डोला सेन और वैश्वानर के खिलाफ FIR दर्ज

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी के सेशेल्स दौरे का आज आखिरी दिन है. केंद्र सरकार आज ‘समग्र शिशु बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम’ (SSBSK) शुरू करेगी. बंगाल विधानसभा में आज UCC बिल पेश होगा. राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सभी 8 अभियुक्तों की आज कोर्ट में पेशी होगी. वहीं, राम मंदिर में दान गबन मामले में जांच के दौरान कई परतें खुल रही हैं, करीब तीन महीने पहले दान चोरी की भनक लगने पर गणनाकर्मियों को हटाने की सिफारिश एसबीआई बैंक ने की थी. लेकिन ट्रस्ट के पदाधिकारी ढाल बनकर खड़े हो गए थे.

विज्ञापन

Live Updates

21:33 (IST) 29 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अभिषेक बनर्जी के PA सुमित राय की तलाश जारी

अभिषेक बनर्जी के PA सुमित राय की तलाश जारी, HC ने 121 कालीघाट रोड स्थित आवास पर छापेमारी से जुड़े फुटेज सुरक्षित रखने के दिए निर्देश, बंगाल सरकार से मांगा हलफनामा.

21:33 (IST) 29 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कुणाल घोष, डोला सेन और वैश्वानर के खिलाफ FIR दर्ज

TMC विधायक कुणाल घोष, MP डोला सेन और वैश्वानर चटर्जी के खिलाफ हेयर स्ट्रीट थाना में FIR दर्ज, 21 जुलाई की रैली के मंच के लिए बेंटिंक स्ट्रीट पर नाप-जोख करते समय ट्रैफिक हुआ बाधित, CM शुभेंदु ने आज ही बिना अनुमति जाने के लिए साधा था निशाना.

19:01 (IST) 29 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ईरान ने किया मीटिंग का अनुरोध, कल होगी बैठक- डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है, "ईरान ने बैठक का अनुरोध किया है. यह बैठक कल दोहा में होगी."

18:03 (IST) 29 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वडोदरा में घर के गुप्त तहखाने से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

​वडोदरा शहर पुलिस की एलसीबी ज़ोन-3 की टीम ने वाघोडिया रोड पर स्थित जानकी डुप्लेक्स सोसाइटी के एक मकान में छापेमारी कर अवैध शराब के एक बड़े कारोबार का भंडाफोड़ किया है.

गुप्त सूचना के आधार पर जब पुलिस ने शैलेश भाई शंकरभाई कहार के मकान पर रेड की, तो वहां फर्श के नीचे छुपाकर बनाया गया एक गुप्त तहखाना मिला. इस सीक्रेट तहखाने से पुलिस ने अलग-अलग 24 ब्रांड की कुल 322 विदेशी शराब और बीयर की बोतलें बरामद कीं, जिनकी कीमत ₹3,26,884 आंकी गई है.

​इस सफल कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से मुख्य आरोपी शैलेश भाई कहार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी चेतन चंदूभाई कहार फिलहाल फरार है. पुलिस ने शराब के जत्थे के साथ एक मोबाइल फोन और तहखाने का ढक्कन उठाने वाला वैक्यूम लिफ्टर भी जब्त किया है.

16:14 (IST) 29 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी कल शाम सचिवों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को केंद्र सरकार के सचिवों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे ।

बैठक में शासन-प्रशासन में सुधार (Government Reforms) और बेहतर कार्यप्रणालियों (Best Practices) पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।

सभी मंत्रालयों के सचिव अपने-अपने विभागों की उपलब्धियों, सुधारों और भविष्य की कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण देंगे।

बैठक में सुशासन, सेवा वितरण में सुधार, तकनीक के बेहतर उपयोग और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने पर विशेष जोर रहने की उम्मीद है।

विभिन्न मंत्रालयों की सफल पहलों को साझा कर उन्हें अन्य विभागों में लागू करने पर भी विचार किया जा सकता है।

बैठक का उद्देश्य सरकार की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और परिणामोन्मुख बनाना माना जा रहा है।

14:58 (IST) 29 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र TET पेपर लीक के मास्टरमाइंड की हुई पहचान

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा के पेपर लीक मामले में SIT की जांच चल रही है. पेपर लीक के मास्टरमाइंड की पहचान बिहार के रहने वाले व्यक्ति के तौर पर हुई है. एक और मुख्य आरोपी हरियाणा का रहने वाला है. SIT अपनी जांच जारी रखे हुए है और आरोपियों को पकड़ने की कोशिशें चल रही हैं: SIT सूत्र

14:34 (IST) 29 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आमेर में निर्माणाधीन स्थल पर दीवार गिरी, 2 की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजस्थान के आमेर में निर्माणाधीन स्थल पर दीवार गिरने से अब तक दो मजदूरों की मौत हुई है जबकि चार घायल बताए जा रहे हैं. इनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

13:44 (IST) 29 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates:चढ़ावा चोरी से BJP का असली चेहरा सामने आया- अखिलेश यादव

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सपा चीफ अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार को जमकर घेरा है. अखिलेश ने कहा कि चढ़ावा चोरी से BJP का असली चेहरा सामने आया. बीजेपी कभी सांसदों की चोरी करती है तो कभी चढ़ावे की चोरी करती है. इनके लिए नेशन फर्स्ट नही डोनेशन फर्स्ट है. राम जी की कृपा है बीजेपी डोनेशन के मामले में फस गई.

13:06 (IST) 29 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: NEET UG 2026: 10 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 11 जुलाई तक बढ़ी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: NEET UG 2026 की परीक्षा में हुई धांधली मामले में गिरफ्तार 10 आरोपियों की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 11 जुलाई तक न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है. आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया.

12:03 (IST) 29 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली. राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन ने उन्हें अपने चैंबर में शपथ दिलाई. खरगे हाल में कर्नाटक से संसद के उच्च सदन के लिए लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुए हैं.

11:36 (IST) 29 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लालू-राबड़ी आवास खाली करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित लालू-राबड़ी आवास को खाली करने की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में पहुंच गई है। सोमवार सुबह से लगातार सामान नए आवास में शिफ्ट किया जा रहा है। सामने आई तस्वीरों में आवास लगभग खाली दिखाई दे रहा है और अब केवल औपचारिकताएं बाकी हैं।

सूत्रों के अनुसार, फर्नीचर, एसी और अन्य घरेलू सामान दो छोटे ट्रकों के जरिए कौटिल्य नगर स्थित नए आवास में पहुंचाया गया। इसी के साथ लालू परिवार के नए ठिकाने को लेकर चल रहा सस्पेंस भी लगभग खत्म होता दिख रहा है।

इस बीच, आवास खाली करने की प्रक्रिया के दौरान पहले तेजस्वी यादव और उसके कुछ देर बाद लालू प्रसाद यादव आवास से बाहर निकले। दोनों वहां से 1 पोलो रोड स्थित तेजस्वी यादव के सरकारी आवास के लिए रवाना हुए।

कौटिल्य नगर स्थित नए आवास में शिफ्टिंग का काम तेजी से जारी है। माना जा रहा है कि बहुत जल्द पूरा लालू परिवार नए आवास में स्थानांतरित हो जाएगा और 10 सर्कुलर रोड का आवास पूरी तरह खाली कर दिया जाएगा।

11:16 (IST) 29 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: सुप्रीम कोर्ट का जल्द सुनवाई से इनकार

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया है. शीर्ष अदालत ने कहा कि कोर्ट की छुट्टी खत्म होने के बाद मामले की सुनवाई होगी. मामले में सुप्रीम कोर्ट से स्वतंत्र जांच और एफआईआर की मांग की गई है.

10:38 (IST) 29 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राम मंदिर चंदा चोरी केस: पुलिस ने चंपत राय का बयान रिकॉर्ड किया

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राम मंदिर चंदा चोरी केस में पुलिस ने ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत राय का बयान रिकॉर्ड किया है. बता दें कि चंपत राय ने हाल ही में ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा दिया है.

10:03 (IST) 29 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम में बाढ़ का कहर, छह जिलों में 22,000 से ज्यादा लोग प्रभावित

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम और पड़ोसी राज्य अरुणाचल प्रदेश में लगातार भारी बारिश के कारण असम में बाढ़ आ गई है. इस पहली लहर से छह जिलों में 22,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं. धेमाजी, नलबाड़ी, डिब्रूगढ़, चिरांग, लखीमपुर और कोकराझार जिलों में कुल 22,124 लोग बाढ़ की चपेट में आए हैं. धेमाजी सबसे ज्यादा प्रभावित जिला बना हुआ है. यहां पानी का स्तर बढ़ने से 15,483 लोग प्रभावित हुए हैं. NDRF की 12वीं बटालियन ने धेमाजी के लखीपथर तिनियाली के पास बाढ़ग्रस्त डिकारी नदी में फंसे 24 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है. इसमें 9 पुरुष, 8 महिलाए, 5 बच्चे और 2 नवजात शामिल हैं.

09:53 (IST) 29 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक और भ्रामक टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक और भ्रामक टिप्पणी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर सिवान पुलिस ने कार्रवाई की है. आरोपी की पहचान रूपेश तिवारी उर्फ अजीत मणि त्रिपाठी के रूप में हुई है. वीडियो में मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप है. वहीं, ये वीडियो 22 जून को कैंडल मार्च के दौरान बनाया गया था.

09:47 (IST) 29 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: UP चुनाव में उतरेंगे बाहुबली डॉन बृजेश सिंह

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यूपी की सियासत में पहले से ही दखल रखने वाले बाहुबली और माफिया डॉन के रूप में विख्यात पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह ने अगला विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. वह किस सीट या किस पार्टी से दम ठोकेंगे अभी इसका खुलासा नहीं किया है. बृजेश सिंह के भतीजे सुशील सिंह भाजपा से विधायक हैं. परिवार की भी भाजपा से नजदीकियां हैं. हालांकि माना जा रहा है कि वह भाजपा की जगह एनडीए में शामिल किसी सहयोगी दल की तरफ से प्रत्याशी हो सकते हैं. सबसे ज्यादा चर्चा ओपी राजभर की सुभासपा से मैदान में उतरने की है.

09:12 (IST) 29 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ट्विशा केस में गिरिबाला के घर 'क्राइम सीन' पर चोरी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मध्यप्रदेश के भोपाल में ट्विशा शर्मा हत्या मामले की आरोपी रिटायर्ड जज गिरीबाला के घर शनिवार रात चोरी की वारदात हुई है. हाईप्रोफाइल मामले से जुड़े इस घर में हुई चोरी के बाद पुलिस की जांच तेज हो गई है. जानकारी के मुताबिक देर रात 2 बजे करीब तीन नकाबकोश चोर गिरीबाला के घर में घुसे और वहां से सोने के जेवरात समेत कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिए. बताया जा रहा है कि घटना के बाद इलाके में गश्त कर रहे चार्ली वाहन के पुलिसकर्मियों को कुछ संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली.

09:11 (IST) 29 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विमान के पंखे की चपेट में आई ट्रेनी महिला पायलट घायल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कानपुर में कैंट स्थित गर्ग एविएशन फ्लाइंग क्लब में नाइट फ्लाइंग ट्रेनिंग के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई. पायलट प्रशिक्षण ले रही गुरुग्राम की युवती ट्रेनी विमान का इंजन बंद होने से पहले ही उतरने लगी. इसके चलते वह प्रोपेलर (पंखे) की चपेट में आकर घायल हो गई. युवती को सर्वोदय नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना शुक्रवार रात की है. डाइरेक्ट्रेट जनरल आफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) की लखनऊ और दिल्ली की टीम ने रविवार को ट्रेनिंग एकेडमी पहुंचकर जांच की.

09:03 (IST) 29 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अरुणाचल के ईस्ट सियांग में बाढ़ और लैंडस्लाइड काफी नुकसान

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अरुणाचल प्रदेश के ईस्ट सियांग जिले में बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण बुरा हाल है. कई सड़कें, पुल, रिहायशी इमारतों के मुकसान की खबर है. खेती की जमीन और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है.

08:52 (IST) 29 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नियमों के खिलाफ राइफल चला रहे थे खान सर के गार्ड, लाइसेंस होगा निरस्त

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पटना फायरिंग केस: पटना के मुसल्लहपुर इलाके में कोचिंग संस्थानों के बीच हुए विवाद और फायरिंग मामले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. जांच के दौरान पता चला है कि खान कोचिंग सेंटर संचालक फैजल खान के दोनों निजी सुरक्षा गार्ड नियमों के विरुद्ध राइफल का इस्तेमाल कर रहे थे. इस खुलासे के बाद पुलिस दोनों हथियारों के लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा करने की तैयारी में है.

08:15 (IST) 29 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कल वार्ता की मेज पर मिलेंगे ईरान और अमेरिका

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कल कतर में ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत होनी है. इससे पहले कि बात हाथ से निकल जाए अमेरिका और ईरान ने Strait of Hormuz में एक दूसरे पर किए जा रहे सैन्य हमलों को रोकने पर सहमति व्यक्त की है. तनाव घटाने के लिए दोनों देश कल मंगलवार को दोहा की राजधानी कतर में बैठक करेंगे.

यह बैठक पहले से तय थी और मूल रूप से ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर होनी थी, लेकिन अब इसका फोकस Strait of Hormuz में व्यावसायिक जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना होगा. दोनों पक्ष सीधे सैन्य Hotline स्थापित करने पर भी चर्चा करेंगे ताकि भविष्य में इसी तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

07:40 (IST) 29 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अफगानिस्तान पर PAK की मिडनाइट स्ट्राइक, हमलों में 30 से ज्यादा मौतें

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में आधी रात को हमला कर दिया. इस हमले में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. मुनीर की सेना ने अफगानिस्तान के घरों को निशाना बनाया. हमलों से कई घर तबाह हो गए. टोलो न्यूज के मुताबिक, इस हमले को लेकर अफगानिस्तान ने कहा है कि बेकसूरों की मौत का बदला लेगें.

07:12 (IST) 29 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार की राजधानी पटना में डालडा गोदाम में लगी भीषण आग

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजधानी पटना में डालडा गोदाम में लगी आग. दर्जनों दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी. आग लगने का कारण स्पष्ट नही है. वहीं करोड़ों के नुकसान का आकलन किया जा रहा है. पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र के महुली इलाके की घटना.

07:12 (IST) 29 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बंगाल विधानसभा में आज UCC बिल पेश होगा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बंगाल विधानसभा में आज UCC बिल पेश होगा. बीजेपी ने इसका वादा किया था. बीजेपी ने कहा कि सरकार बनने के 6 महीने के अंदर यूसीसी लागू करेंगे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी के सेशेल्स दौरे का आज आखिरी दिन है. केंद्र सरकार आज ‘समग्र शिशु बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम’ (SSBSK) शुरू करेगी. बंगाल विधानसभा में आज UCC बिल पेश होगा. राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सभी 8 अभियुक्तों की आज कोर्ट में पेशी होगी. वहीं, राम मंदिर में दान गबन मामले में जांच के दौरान कई परतें खुल रही हैं, करीब तीन महीने पहले दान चोरी की भनक लगने पर गणनाकर्मियों को हटाने की सिफारिश एसबीआई बैंक ने की थी. लेकिन ट्रस्ट के पदाधिकारी ढाल बनकर खड़े हो गए थे. वहीं, वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप के चार दिन बाद भी मलबे में फंसे लोगों की तलाश युद्धस्तर पर जारी है.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: आरोपियों की पैरवी से वकीलों का इनकार, कोर्ट में आज पेशी होनी है. वहीं, पश्चिम बंगाल की शुभेंदु सरकार आज विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) बिल पेश करेगी. पंजाब में आम आदमी पार्टी के सभी विधायक और मंत्री श्री अकाल तख्त साहिब में आज पेश होंगे. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आज ‘समग्र शिशु बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम’ (SSBSK) को लॉन्च करेंगे. आज केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुणे पुलिस आरोपी सिया और चेतन को वडगांव के कोर्ट में पेश करेगी.

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola