हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar: संजय दत्त को हरियाणा, लालजी देसाई को ओडिशा और राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस प्रभारी नियुक्त किया गया

Aaj Ki Taaza Khabar: RS छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए 10 विधायकों के दलबदल मामले पर तेलंगाना हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी. वहीं, आंध्र प्रदेश के भोगापुरम ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का आज संचालन शुरू होगा. चंदा विवाद के बीच अरविंद केजरीवाल आज अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज नार्को-कोऑर्डिनेशन सेंटर की अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे. उत्तर प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक आज शाम 4 बजे लखनऊ में आयोजित की जाएगी.

विज्ञापन

Live Updates

23:40 (IST) 26 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज दिल्ली और जींद के बीच हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल रन हुआ। इस ट्रायल में इमरजेंसी ब्रेकिंग दूरी और ऑसिलेशन पर ध्यान दिया गया

22:41 (IST) 26 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई के गोरेगांव में पुलिस ने 3.75 करोड़ रुपये की हेरोइन ज़ब्त की

watch | मुंबई, महाराष्ट्र: गोरेगांव में 3.75 करोड़ रुपये की हेरोइन ज़ब्त की गई।

मुंबई पुलिस के नारकोटिक सेल की DCP पूर्णिमा चौगुले श्रृंगी ने कहा, "...लगभग 750 ग्राम हेरोइन ज़ब्त की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में अनुमानित कीमत 3 करोड़ 75 लाख रुपये है। यह ऑपरेशन गुप्त सूचना… pic.twitter.com/Wt7yq6d24t
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 26, 2026
22:02 (IST) 26 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संजय दत्त को हरियाणा, लालजी देसाई को ओडिशा और राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश के लिए AICC प्रभारी नियुक्त किया गया

21:04 (IST) 26 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजेंद्र पाल गौतम यूपी कांग्रेस के प्रभारी बनाए गए

राजेंद्र पाल गौतम यूपी कांग्रेस के प्रभारी बनाए गए हैं. अविनाश पांडे को प्रभार से हटा दिया गया है. गौतम हाल ही में मायावती से बिना बुलाए मिलने घर जाने के मामले चर्चा में आए थें राजेंद्र गौतम दिल्ली में टीम केजरीवाल का हिस्सा थे बाद में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए.

20:50 (IST) 26 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोलकाता के तारातला में बन रहे गोदाम शेड के गिरने की जगह पर FSL की टीम पहुंची

19:33 (IST) 26 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में मुस्लिम समुदाय के लोग मुहर्रम के जुलूस में शामिल हुए

17:55 (IST) 26 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शिमला के कई हिस्सों में बारिश हुई

17:30 (IST) 26 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एस्ट्रोमेडिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया

16:53 (IST) 26 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वो बागी नहीं, गद्दार हैं- संजय राउत

16:37 (IST) 26 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में आज दो साल पूरे हुए- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा- लोककसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में आज दो साल पूरे हुए। इन दो सालों का हर दिन एक ही काम रहा - हर भारतीय की आवाज़ को सत्ता तक पहुँचाना। NEET के छात्रों की लड़ाई हो, वोट चोरी का पर्दाफाश हो या संविधान की रक्षा, हर मोर्चे पर आपके साथ खड़ा रहा, आज भी हूं, हमेशा रहूंगा। सड़क से संसद तक, आपका भरोसा ही मेरी सबसे बड़ी ताक़त है। सफ़र लंबा है, पर संकल्प वही, आपके लिए हर लड़ाई लड़ता रहूँगा।

15:54 (IST) 26 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के मुंडका इलाके में एक सेप्टिक टैंक से तीन लोगों के शव निकाले गए

15:00 (IST) 26 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अब तक कोई इस्तीफा नहीं हुआः गोपाल राव

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी मामले में चंपत राय के करीबी गोपाल राव ने कहा है कि अब तक कोई इस्तीफा नहीं हुआ है. गोपाल राव भी ट्रस्ट में हैं.

14:52 (IST) 26 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु में बम की धमकी मिलने के बाद जांच शुरू

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु में बम की धमकी वाला मेल मिलने के बाद BDDS (बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड) और डॉग स्क्वॉड यूनिट तिरुचिरापल्ली डिस्ट्रिक्ट कलेक्ट्रेट पहुंची. सुरक्षा जांच चल रही है. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

14:38 (IST) 26 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत ने वेनेजुएला में हुए विनाशकारी भूकंप के बाद भेजी मानवीय सहायता

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वेनेजुएला में बुधवार को आए दो भूकंपों के बाद भारत ने आज मानवीय सहायता के तौर पर दो भारतीय वायुसेना C-17 विमान वेनेज़ुएला के लिए रवाना किए हैं. विमानों में आपातकालीन राहत सामग्री रखी गई है जिनमें

* IA पैराफील्ड अस्पताल

* BHISHM क्यूब्स और चिकित्सकीय सप्लाई शामिल हैं.

14:31 (IST) 26 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CM देवेंद्र फडणवीस से केतन के माता-पिता से करेंगे मुलाकात

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केतन अग्रवाल के माता पिता आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करेंगे. दोनों पुणे के एक कार्यक्रम में मिलेंगे. अपने बेटे के हत्या की जांच और दोषियों को कड़ी सजालदेने की मांग की जाएगी. साथ ही केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग करेंगे.

14:18 (IST) 26 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जापान की प्रधानमंत्री करेंगी भारत की आधिकारिक यात्रा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विदेश मंत्रालय के अनुसार, जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची 1 से 3 जुलाई तक 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगी.

प्रधानमंत्री ताकाइची की भारत की यह पहली आधिकारिक यात्रा होगी। यह यात्रा अगस्त 2025 में प्रधानमंत्री मोदी की टोक्यो यात्रा के बाद हो रही है.

13:50 (IST) 26 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केतन मर्डर केस चौंकाने वाली घटनाः CM फडणवीस

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “यह बहुत ही चौंकाने वाली घटना है, सोच से भी परे है. यह ऐसी घटना है जो हमें एक समाज के तौर पर, गंभीरता से सोचने पर मजबूर करती है. पढ़े-लिखे और अच्छे परिवारों के बच्चे ऐसी बुरी और नुकसान पहुंचाने वाली सोच क्यों अपना लेते हैं? इस सोच के पीछे क्या कारण हैं? हमें इस बारे में गहराई से सोचने की जरूरत है. असल में, इस मामले को सिर्फ एक अपराध के तौर पर नहीं बल्कि समाज के नजरिए से भी देखना चाहिए. समाज को सोचना चाहिए कि कैसा माहौल और व्यवस्था बनाने की ज़रूरत है ताकि इतनी कम उम्र में बच्चों में ऐसे क्रूर और बदले की भावना वाले विचार न आएं. यह घटना सच में बहुत चौंकाने वाली है.”

12:47 (IST) 26 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: खुले नाले में गिरने से युवक की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के नरेला में DDA के खुले नाले में गिरकर एक युवक की मौत हो गई. सुबह जब लोग घूमने के लिए निकले तो नाले में पड़ा हुआ एक शव देखा. स्थानीय लोगों ने दिल्ली पुलिस को इस बात की जानकारी दी. मृतक युवक सेक्टर A5 पॉकेट,4 का रहने वाला बताया जा रहा है.

12:19 (IST) 26 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बंगाल में लागू होगा UCC: CM शुभेंदु

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू होगा. एक प्रक्रिया है जिसके बारे में हम आपको विधानसभा में बताएंगे. मौजूदा जांच के तहत एक समिति बनाई जाती है, जिस तरह से गुजरात, उत्तराखंड और असम में हुआ था, उसी प्रक्रिया के तहत यह किया जाएगा.

11:20 (IST) 26 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुख्य आरोपी अभी भी ट्रस्ट में काम कर रहे हैं- चंदे मामले में संजय राउत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले में 8 लोगों के खिलाफ दर्ज FIR पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, "मुख्य आरोपी अभी भी ट्रस्ट में काम कर रहे हैं. जो लोग खुद को 'हिंदुत्ववादी' मानते हैं, वे मंदिर से करोड़ों रुपये चुराते हैं और यह पैसा राजनीति में जाता है, जहां इसका इस्तेमाल सांसदों को खरीदने और राजनीतिक पार्टियों को तोड़ने के लिए किया जाता है. आपने राम मंदिर से चुराए गए 2000 करोड़ रुपये का इस्तेमाल TMC और शिवसेना (UBT) के सांसदों को तोड़ने के लिए किया."

10:24 (IST) 26 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोलकाता में गोदाम ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या 14

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोलकाता के तारातला में 24 जून को निर्माणाधीन गोदाम ढहने की घटना में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हुए हैं.

09:48 (IST) 26 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अयोध्या चंदा चोरी मामले में हिरासत में लिए गए 8 आरोपी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अयोध्या में चंदा चोरी के मामले में टिन्नू यादव समेत सभी 8 लोगों को अयोध्या पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. हिरासत में लेकर सभी से पूछताछ हो रही है. माना जा रहा है कि जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

09:48 (IST) 26 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक आज

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक आज शाम 4 बजे लखनऊ में आयोजित की जाएगी. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी करेंगे. बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री भी उपस्थित रहेंगे.

08:46 (IST) 26 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: झारखंड में सड़क हादसे में 7 की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: झारखंड में बड़ा सड़क हादसा हो गया है. राज्य के रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी के पास सवारी से भरी गाड़ी और ट्रक की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, रामगढ़ के रजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी में रामगढ़-बोकारो रोड पर रात करीब 12 बजे एक ट्रक और गाड़ी की टक्कर हो गई. गाड़ी में सवार ‘ताशा पार्टी’ के लोगों को गंभीर चोटें आईं. 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत रामगढ़ सदर अस्पताल ले जाया गया. रामगढ़ पुलिस के मुताबिक, मरने वालों में रजरप्पा थाना क्षेत्र के मारंगमार्चा के लोग भी शामिल हैं.

08:17 (IST) 26 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रतलाम में मोहर्रम जुलूस में हादसा, 3 की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा-पिपलोदा क्षेत्र के ग्राम हतनारा में मोहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. ताजिया निकालते समय उसकी ऊपरी छत हाइटेंशन बिजली लाइन से टकरा गई, जिससे पूरे ताजिए में करंट फैल गया. हादसे में कुल 12 लोग करंट की चपेट में आ गए, जिसमें 3 की मौत हो गई तो 9 लोग घायल हो गए.

07:57 (IST) 26 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: Seychelles का राजकीय दौरा करेंगे पीएम मोदी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27–29 जून के बीच Seychelles का राजकीय दौरा करेंगे और वहां के National Day की 50वीं सालगिरह के गोल्डन जुबली कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे.

वे राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जिसमें दोनों पक्ष पूर्ण सहयोग और क्षेत्रीय-अंतरराष्ट्रीय मुद्दों की समीक्षा करेंगे.

मोदी Seychelles की नेशनल असेंबली को संबोधित करेंगे और स्थानीय भारतवंशियों को सम्बोधित करेंगे. सुरक्षा साझेदारी दिखाने के लिए भारतीय रक्षा बलों का एक दस्ता और दो भारतीय नौसेना के जहाज Seychelles के समारोहों में भाग लेंगे.

07:43 (IST) 26 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: UCC से सभी को समानता से न्याय मिलेः शायना एनसी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई में शिवसेना की राष्ट्रीय प्रवक्ता शायना एनसी ने NCP विधायिका सना मलिक के बयान पर कहा, “UCC की आवश्यकता है क्योंकि हिंदू, सिख और ईसाई सभी को एक समानता के साथ न्याय मिलना चाहिए. मैं सना मलिक से केवल एक बात पूछना चाहती हूं कि क्या आप अपने पति को अनुमति देंगी कि वे 4 बार शादी करें?

07:43 (IST) 26 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजस्थान में बड़ा सड़क हादसा हो गया है. रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी के पास सवारी से भरी गाड़ी और ट्रक की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, रामगढ़ के रजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी में रामगढ़-बोकारो रोड पर रात करीब 12 बजे एक ट्रक और गाड़ी की टक्कर हो गई. गाड़ी में सवार ‘ताशा पार्टी’ के लोगों को गंभीर चोटें आईं. 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत रामगढ़ सदर अस्पताल ले जाया गया. रामगढ़ पुलिस के मुताबिक, मरने वालों में रजरप्पा थाना क्षेत्र के मारंगमार्चा के लोग भी शामिल हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar: RS छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए 10 विधायकों के दलबदल मामले पर तेलंगाना हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी. वहीं, आंध्र प्रदेश के भोगापुरम ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का आज संचालन शुरू होगा. चंदा विवाद के बीच अरविंद केजरीवाल आज अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज नार्को-कोऑर्डिनेशन सेंटर की अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे. उत्तर प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक आज शाम 4 बजे लखनऊ में आयोजित की जाएगी.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव तक नहीं पहुंची FIR की आंच

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के प्रकरण में जिन पर केस दर्ज हुआ है, वे सभी छोटी मछलियां हैं. आशंका थी कि एफआईआर की आंच किसी बड़े तक नहीं पहुंचेगी, वैसा ही हुआ. ट्रस्ट के बड़े नाम चंपत राय और अनिल मिश्रा व निर्माण समिति के सहायक गोपाल राव का केस में कहीं कोई जिक्र नहीं है. साफ है कि फिलहाल उन्हें बचा लिया गया है. यह इसलिए भी क्योंकि केस ट्रस्ट की तरफ से ही दर्ज कराया गया है.

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में भूकंप ने अब तक छीनीं 188 जिंदगिया

वेनेजुएला में आए दो शक्तिशाली भूकंपों के बाद गुरुवार को लोग मलबे में दबे जीवित लोगों की तलाश में जुटे रहे. वहीं, बचाव दल सबसे अधिक प्रभावित उत्तरी तटीय इलाकों की ओर रवाना हुए. अधिकारियों के अनुसार, इस आपदा में कम से कम 188 लोगों की मौत हो चुकी है. उन्होंने बताया कि 200 से अधिक लोग अब भी मलबे में फंसे हैं और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है.

विज्ञापन

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola