Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: कर्नाटक विधानसभा में आरसीबी भगदड़ का जिक्र
आरसीबी भगदड़ पर कर्नाटक विधानसभा में बोलते हुए गृह मंत्री परमेश्वर ने कहा कि कर्नाटक के खेल इतिहास में ऐसी घटना पहले कभी नहीं हुई। चिन्नास्वामी स्टेडियम में जो कुछ हुआ, उसे पूरे देश ने देखा। भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई। यह बहुत ही दुखद घटना है। समाज इसे हल्के में नहीं ले सकता।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: राहुल गांधी ने फिर वोट चोरी का उठाया मुद्दा
वोटर अधिकार यात्रा में बिहार के मुंगेर में है। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वे वोट चुरा रहे हैं क्योंकि वे आपका पैसा, भविष्य चुराना चाहते हैं और अडानी और अंबानी का भविष्य बनाना चाहते हैं। लेकिन हम उन्हें बिहार में रोकेंगे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: प्रशांत किशोर ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
बिहार में प्रधानमंत्री मोदी के आगामी दौरे पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पिछले 3-4 महीनों में तीन बार बिहार आ चुके हैं। उनके हर दौरे पर बिहार की गरीब जनता के करोड़ों रुपये खर्च हुए। बिहार में बेरोजगारी कैसे खत्म होगी? बिहार से पलायन कब रुकेगा? बिहार के बच्चों को मजदूरी के लिए गुजरात कब नहीं जाना पड़ेगा? पिछले 15 सालों से प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने बिहार से पलायन रोकने के लिए कोई काम नहीं किया, न ही बाढ़ की समस्या का कोई समाधान निकाला। प्रधानमंत्री मोदी के दौरों का यहां कोई फायदा नहीं हुआ है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: बीजेपी विधायक अग्निमित्रा पाल अस्पताल में भर्ती
BJP प्रदेश महासचिव और विधायक अग्निमित्रा पाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: मेरठ में सेना के जवान पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार
मेरठ में सरूरपुर के भुनी टोल पर सेना के जवान पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही टोल कंपनी का ठेका भी निरस्त कर दिया गया। मामले में अबतक 8 आरोपी जेल जा चुके हैं। नए ठेके तक सभी वाहन फ्री में टोल से निकलेंगे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: बी सुदर्शन रेड्डी को मिला आप का समर्थन
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने उपराष्ट्रपति पद के लिए सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी की उम्मीदवारी का समर्थन किया है। कहा कि हमने चुनावी रणनीति पर चर्चा की। हम बी सुदर्शन रेड्डी की जीत सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश करेंगे। जस्टिस रेड्डी का करियर प्रभावशाली रहा है। अगर उनके जैसा व्यक्ति देश का उपराष्ट्रपति बनता है, तो उपराष्ट्रपति पद का सम्मान बढ़ेगा।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: असम के उरियमघाट में 12 हजार बीघा में होगा पौधारोपण
कैबिनेट के फैसलों पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि आज की कैबिनेट ने असम को आईआईएम देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उरियमघाट में बेदखली अभियान के बाद, हमने उस क्षेत्र में 12,000 बीघा जमीन पर वृक्षारोपण करने का फैसला किया है। राज्य कैबिनेट ने राज्य के 3,14,773 नए लाभार्थियों को पीएमएवाई घर देने का फैसला किया है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: उपराष्ट्रपति चुनाव में समर्थन के लिए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शरद पवार और उद्धव ठाकरे को किया फोन
उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के समर्थन के लिए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रयास किया है। सीएम ने शरद पवार और उद्धव ठाकरे को फोन किया। सीपी राधाकृष्णन महाराष्ट्र के राज्यपाल थे, इस वजह से उन्हें समर्थन देने के लिए दोनों नेताओं से आग्रह किया गया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: दिल्ली में सीएम आवास के बाहर सीसीटीवी अपडेट
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के बाद उनके आवास स्थित जन सेवा सदन के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति बदली जा रही है। अब कैमरे को इस हिसाब से मूव किया जा रहा है, जिससे ज्यादा से ज्यादा एरिया सीसीटीवी से कवर हो सके।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: अरविंद केजरीवाल से मिलेंगे सुदर्शन रेड्डी
इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे। आज शाम करीब साढ़े 4 बजे अरविंद केजरीवाल के आवास पर यह मुलाकात होगी। मीटिंग में उपराष्ट्रपति के चुनाव में समर्थन को लेकर चर्चा हो सकती है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: राहुल-तेजस्वी के ड्राइवर के खिलाफ FIR
बिहार के नवादा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के ड्राइवर पर केस दर्ज हुआ है, क्योंकि उसने एक पुलिसकर्मी के पैर पर पहिया चढ़ा दिया था, जिस वजह से उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। बता दें कि बिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा चल रही है, जो 20 जिलों से गुजरेगी।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: भिवानी की टीचर मनीषा का अंतिम संस्कार हुआ
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: हरियाणा के भिवानी जिले की महिला अध्यापक मनीषा का अंतिम संस्कार आज हो गया। अंतिम संस्कार के बाद धरने को खत्म करने का भी फैसला उसके परिजनों और ग्रामीणों ने किया है। कल एम्स में मनीषा की डेड बॉडी का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन और अन्य लोग अंतिम संस्कार के लिए तैयार हो गए थे। मनीषा का शव 13 अगस्त को मिला था और 8 दिन में 3 बार उसका अंतिम संस्कार हो चुका है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: सांबा में तीर्थयात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त
जम्मू कश्मीर के सांबा में तीर्थयात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हुई है और 40 घायल हुए हैं। श्री माता वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस सांबा जिले के जटवाल इलाके में हादसे का शिकार हुई। बस उत्तर प्रदेश से कटरा जा रही थी और दुर्घटना के समय उसमें लगभग 60 लोग सवार थे। आपातकालीन सेवाएँ और स्थानीय लोग घायलों को बचाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। सभी 40 घायल यात्रियों को तुरंत इलाज के लिए पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: रामलिंगम हत्याकांड में NIA की बड़ी कार्रवाई
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: रामलिंगम हत्याकांड में तमिलनाडु में NIA की 9 जगह छापेमारी हुई और एक आरोपी गिरफ्तार किया गया। यह मामला साल 2019 के चर्चित रामलिंगम मर्डर केस से जुड़ा है, जो प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से लिंक्ड बताया गया था।
NIA ने इम्तियाजुल्लाह नामक शख्स को पकड़ा है, जो अंबूर बिरयानी होटल्स का मालिक है। उस पर आरोप है कि उसने जानबूझकर 2021 से फरार चल रहे आरोपियों को अपने होटल में शरण दी। छापेमारी के दौरान एजेंसी को कई अहम दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस भी मिले हैं।
इम्तियाजुल्लाह तीन फरार आरोपियों को छिपा रहा था। इनमें से दो अब्दुल मजीद और शाहुल हामिद को NIA ने इसी साल जनवरी 2025 में गिरफ्तार किया था, जबकि तीसरा आरोपी मोहम्मद अली जिन्ना अब भी फरार है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: दिल्ली पुलिस ने पकड़े 3 विदेशी नागरिक
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: दिल्ली पुलिस ने वीजा नियमों का उल्लंघन करने वाले 3 अफ्रीकी नागरिकों को पकड़ा है। निहाल विहार थाना पुलिस की गश्ती टीम ने शुकर बाजार रोड, चंदर विहार इलाके में संदिग्ध विदेशियों से पूछताछ की। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान क्रिश्चियन एमुह (घाना निवासी), स्टीवन एंथनी (सिएरा लियोन निवासी) और मोहम्मद निआंग (सेनेगल निवासी) के रूप में हुई।
जांच के दौरान पता चला कि तीनों लोगों के वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी थी और वे बिना वैध दस्तावेज के दिल्ली में रह रहे थे। पुलिस ने तुरंत तीनों को हिरासत में लेकर विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय के समन्वय से डिपोर्टेशन की कार्रवाई शुरू कर दी है। तीनों लोगों से दिल्ली पुलिस ने गहन पूछताछ की और नरेल के सेवा सदन डिटेंशन सेंटर में भेज दिया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: सुदर्शन रेड्डी आज भरेंगे चुनाव नामांकन
उपराष्ट्रपति पद के लिए INDIA ब्लाॅक के उम्मीदवार घोषित किए सुदर्शन रेड्डी आज चुनाव नामांकन भरेंगे। सुबह ठीक 11 बजे वे नामांकन भरने जाएंगे और इस दौरान उनके साथ INDIA ब्लॉक के कई बड़े नेता हो सकते हैं। बता दें कि BJP-NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन बीते दिन चुनाव नामांकन भर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: CP राधाकृष्णन ने किया नामांकन, पीएम मोदी बने पहले प्रस्तावक
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नमस्कार, आज 21 अगस्त 2025 दिन गुरुवार को खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज INDIA गठबंधन के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी चुनाव नामांकन भरेंगे। आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजधानी पटना के बापू सभागार में अल्पसंख्यक संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। वहीं आज भारत के विदेश मंत्री जयशंकर रूस में अपने समकक्ष विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात करेंगे।
ब्रेक के बाद शुरू हुई राहुल गांधी की यात्रा
दूसरी ओर, राहुल गांधी की वोट अधिकारी जारी आज फिर से शुरू हो गई है। एक दिन के ब्रेक के बाद राहुल गांधी यात्रा पर निकले हैं और आज उनकीय यात्रा बिहार के लखीसलाय से मुंगेर जिले तक पहुंचेगी। वहीं आज दोपहर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह गगनयान मिशन को लेकर अहम जानकारी देशवासियों से शेयर करेंगे। मौसम की बात करें तो मानसून के बादल मुंबई में खूब बरस रहे हैं। मुंबई के लिए अगले 24 घंटे में 2 बार हाईटाइड आने का अलर्ट है। इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की खबरों के लिए जुड़े रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
4 mins agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
2 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
2 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
2 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
2 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
3 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
3 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
4 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
5 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines