Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पार्टी के 60वें स्थापना दिवस में शामिल हुए
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तिहाड़ और मंडोली जेल में 5 साल या उससे ज़्यादा समय से तैनात 39 डॉक्टरों के ट्रांसफर का प्रस्ताव लेफ्टिनेंट गवर्नर तरनजीत सिंह संधू को भेजा गया- CM रेखा गुप्ता
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तेजस्वी यादव के बेहद करीबी नेता और RJD के पूर्व विधायक मुकेश रौशन को जान से मारने की धमकी मिली
तेजस्वी यादव के बेहद करीबी नेता और RJD के पूर्व विधायक मुकेश रौशन को जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी देने वाले शख्स ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया. पूर्व विधायक मुकेश रौशन ने इसकी जानकारी पटना के SSP और स्थानीय आगमकुआ थाना को दी है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर के रामबन में अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लेबनान में खतरनाक तनाव बढ़ने के बाद इजराइल और हिज़्बुल्लाह युद्धविराम पर सहमत हुए
लेबनान में खतरनाक तनाव बढ़ने के बाद इजराइल और हिज़्बुल्लाह युद्धविराम पर सहमत हुए
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 48 घंटों में दूसरी बार ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ
अमेरिकी राष्ट्रपति Trump ने 48 घंटों में दूसरी बार प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की है. G7 की बैठक से अमेरिका लौटने के बाद एक इंटरव्यू में Trump ने कहा कि वे जिन वैश्विक नेताओं की सबसे ज्यादा तारीफ करते हैं- उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शामिल हैं. प्रधानमंत्री मोदी के बारे में उन्होंने कहा कि वो मज़बूत इरादे वाले व्यक्ति हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुजरात के मोरबी में एक पेपर मिल में लगी आग
watch | मोरबी, गुजरात: वांकानेर में माटेल रोड पर पेपर मिल में आग लगी, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
(सोर्स: अग्निशमन विभाग) pic.twitter.com/BZteD0vjG4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 19, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शशि थरूर और विदेश सचिव विक्रम मिस्री पार्लियामेंट हाउस एनेक्सी एक्सटेंशन बिल्डिंग में विदेश मामलों की पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमिटी की बैठक के लिए पहुंचे
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज दिल्ली में लोकसभा स्पीकर से मुलाकात करेंगे अभिषेक बनर्जी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कर्नाटक में बीजेपी विधायकों के क्रॉस वोटिंग को लेकर आला कमान नाराज
कर्नाटक में बीजेपी विधायकों के क्रॉस वोटिंग को लेकर आला कमान नाराज है. प्रदेश अध्यक्ष बी वाई विजेंद्र , नेता प्रतिपक्ष आर अशोक और प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास को 23 तारीख को दिल्ली में तलब किया. गौरतलब है कि कर्नाटक में एनडीए के लगभग 10 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग किया जिससे बीजेपी आलाकमान नाखुश है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शिवसेना के स्थापना दिवस पर आदित्य ठाकरे का ट्वीट
शिवसेना के स्थापना दिवस पर आदित्य ठाकरे का ट्वीट लिखा कि आज हमारा 60वां स्थापना दिवस है! एक बार फिर हम गंदी राजनीति का एक भयावह उदाहरण देख रहे हैं। एहसान फरामोश और बिकाऊ मानसिकता वाले कुछ लोग, जो 2024 में जिनकी बदौलत जीतकर आए थे, आज उन्हीं के साथ विश्वासघात कर रहे हैं! चाहे कितने भी कारण गिनाए जाएं, सच्चाई सिर्फ एक है। आपने बेशर्मी से खुद को बेच दिया है। केवल खुद को ही नहीं बेचा, बल्कि अपनी प्रतिष्ठा, अपना नाम और अपने परिवार के नाम को भी दांव पर लगा दिया है। महाराष्ट्र इस गंदी राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेगा। इस अंधकार में प्रकाश देने वाली सिर्फ और सिर्फ हमारी मशाल होगी!
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्लीः बेटे पार्थ के साथ अमित शाह से मिलीं DyCM सुनेत्रा पवार
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने कल अपने बेटे पार्थ पवार के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. राज्य में जारी ऑपरेशन टाइगर के बीच अब अजीत पवार की एनसीपी की ओर से शरद पवार की एनसीपी के सांसदों से संपर्क की खबर आ रही है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु में विश्वास मत से जुड़ी याचिका SC से खारिज
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु विधानसभा में 13 मई को हुए विश्वास मत के दौरान कथित अनियमितताओं की जांच कराने संबंधी याचिका खारिज की.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: NEET री-टेस्ट के लिए रेप आरोपी को कोर्ट ने दी बेल, पीड़िता से ली गई अनुमति
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई की एक विशेष पॉक्सो अदालत ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में जेल में बंद 18 साल के आरोपी को बड़ी राहत देते हुए चार दिन की अस्थायी जमानत दे दी है. अदालत ने यह फैसला आरोपी को 21 जून को होने वाली NEET री-टेस्ट परीक्षा में शामिल होने का अवसर देने के लिए सुनाया.
आरोपी फिलहाल नवी मुंबई की तलोजा सेंट्रल जेल में बंद है. अदालत ने उसे 18 जून से 21 जून तक के लिए 50 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की जमानत पर अस्थायी राहत प्रदान की है. साथ ही उसे निर्देश दिया गया है कि वह परीक्षा के बाद 22 जून को दोपहर दो बजे से पहले संबंधित अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण करे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जापान के स्कूल में अचानक लगी आग, 300 बच्चों का रेस्क्यू
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जापान की राजधानी टोक्यो में शुक्रवार को एक प्राथमिक स्कूल में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग लगने के समय स्कूल में करीब 330 छात्र और शिक्षक मौजूद थे. राहत की बात यह रही कि सभी लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.
यह घटना टोक्यो के किता वार्ड स्थित टाकिनोगावा डेसन एलिमेंट्री स्कूलमें सुबह करीब 11 बजे हुई. टोक्यो फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, आग स्कूल की चार मंजिला इमारत की ऊपरी मंजिल पर स्थित संगीत कक्ष के पास से शुरू हुई. देखते ही देखते आग ने चौथी मंजिल के लगभग 200 वर्ग मीटर क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पूर्व मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ममता को एक और बड़ा झटका लगा है. मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने TMC के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. पिछले सप्ताह ही उन्हें पार्टी की नेशनल वर्किंग कमिटी का सदस्य बनाया गया था. सिलीगुड़ी पालिका के मेयर गौतम देब ने भी पद से इस्तीफा दे दिया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली आ रही बस पलटी, 20 घायल
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के बनारस से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस गंगा एक्सप्रेसवे पर बदायूं में पलट गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक चालक को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ. बस में करीब 100 यात्री सवार थे, जिनमें से 20 यात्री घायल बताए जा रहे हैं. हादसा वजीरगंज क्षेत्र में हुआ, जहां राहत और बचाव कार्य जारी है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शिंदे के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे बागी सांसद!
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सूत्रों के हवाले के खबर है कि शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के बागी सांसद आज उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे. पहले कयास लगाए जा रहे थे कि ये सांसद आज शिंदे के कार्यक्रम में शामिल होंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी ने राहुल गांधी को दी जन्मदिन की बधाई
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनके जन्मदिन की बधाई दी.
उन्होंने एक पोस्ट में कहा, 'लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हापुड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश एनकाउंटर ढेर
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर हो गया.
थाना हापुड़ नगर पुलिस टीम द्वारा बुलंदशहर रोड पर चेकिंग कर रही थी, तभी एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया. पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया तो पुलिस टीम ने पीछा करते हुए घेर लिया तो दोनों ने खुद को घिरता देख पुलिस कर्मियों पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोलकाता में ‘स्वच्छता और योग के लिए दौड़’
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोलकाता में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता नगर निगम से राइटर्स बिल्डिंग तक आयोजित मैराथन ‘स्वच्छता और योग के लिए दौड़’ को हरी झंडी दिखाई.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की स्विट्जरलैंड यात्रा टली
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरानी वार्ताकारों के साथ बातचीत के लिए स्विट्जरलैंड की अपनी यात्रा टाल दी है. व्हाइट हाउस ने इसके लिए लॉजिस्टिकल दिक्कतों का हवाला दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाइट हाउस ने ईरान के बातचीत करने वालों से चर्चा के लिए वेंस को स्विट्जरलैंड भेजने में देरी के लिए लॉजिस्टिकल दिक्कतों को वजह बताया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार 27 IPS अफसरों का ट्रांसफर, 13 जिलों के SP-SSP बदले
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 27 आईपीएस समेत 29 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इस व्यापक बदलाव में राज्य के 13 जिलों के SP-SSP बदल दिए गए हैं, जबकि राजधानी पटना के तीनों सिटी एसपी को भी एक साथ बदल दिया गया है. सरकार के इस फैसले को कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
तबादला सूची के अनुसार, पूर्णिया की एसएसपी स्वीटी सहरावत को विशेष शाखा में एसपी बनाया गया है. उनकी जगह शौर्य सुमन को पूर्णिया का नया वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नियुक्त किया गया है. वहीं पटना में पूर्वी, पश्चिमी और मध्य- तीनों सिटी एसपी बदल दिए गए हैं, जिससे राजधानी की पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के मंगोलपुरी के S-ब्लॉक में फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के मंगोलपुरी के S-ब्लॉक में फर्नीचर मार्केट में भीषण आग लग गई. हालांकि, आग पर काबू पा लिया गया है. फायर ऑफिसर भूपिंदर शर्मा ने कहा कि फर्नीचर मार्केट में 11 दुकानें हैं और इसके पीछे खड़ी कुछ गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गई थीं. आग पर काबू पा लिया गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar: प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस से लौटकर आज दिल्ली में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत 2400 करोड़ रुपए का प्रोत्साहन वितरित करेंगे. आज राहुल गांधी का जन्मदिन है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नागपुर में ‘एल्युमीनियम एक्सट्रूज़न प्रेस’ का भूमि पूजन करेंगे. शिवसेना का स्थापना दिवस है, जहां दोनों गुट शक्ति प्रदर्शन करेंगे.
TMC में टूट मामले में अभिषेक बनर्जी आज लोकसभा स्पीकर से मुलाकात करेंगे. वहीं, केरल के CM सतीशन आज विधानसभा में बजट पेश करेंगे. उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर रहेंगे. शिवसेना का स्थापना दिवस है, जहां दोनों गुट शक्ति प्रदर्शन करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी आज दिल्ली में 43 लाख युवाओं को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत 2400 करोड़ रुपए का प्रोत्साहन वितरित करेंगे. वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नागपुर में ‘एल्युमीनियम एक्सट्रूज़न प्रेस’ का भूमि पूजन करेंगे. टेलीग्राम पर अस्थायी बैन मामले में आज दिल्ली हाईकोर्ट से अहम फैसला आएगा. अदालत ने सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा है.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
मां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
10 mins agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
2 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
3 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
3 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
3 hrs agoLIVE: नोएडा पुलिस और बदमाश की मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली
3 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
11 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
11 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
13 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines