Live Updates
अलगाववादी नेता शब्बीर शाह जम्मू में NIA कोर्ट के सामने पेश
अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को जम्मू में NIA कोर्ट के सामने पेश किया गया। NIA ने शबीर शाह को पहले 1996 में कश्मीर में दर्ज हिंसा से जुड़े एक पुराने मामले के सिलसिले में गिरफ़्तार किया था। इस मामले की जांच लंबे समय से चल रही थी, और अब एजेंसी ने शब्बीर शाह को हिरासत में लेकर अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है। दिल्ली में गिरफ़्तारी के बाद, शब्बीर शाह को ट्रांज़िट रिमांड पर जम्मू लाया गया, जहाँ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोर्ट के सामने पेश किया गया। जम्मू में NIA कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख़ 27 अप्रैल तय की है।
कांग्रेस और DMK की वजह से महिलाओं को नुकसान : वित्तमंत्री
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक्स पर पोस्ट कर तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पडी के. पलानीस्वामी के बयान का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस और डीएमके की वजह से तमिलनाडु महिलाओं के संसद और विधानसभा में प्रतिनिधित्व का सुनहरा मौका गंवा बैठा. उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध के कारण राज्य की महिलाओं और भविष्य दोनों को नुकसान हुआ है. सीतारमण ने कहा कि डीएमके की हठधर्मिता और अदूरदर्शिता की वजह से तमिलनाडु को फायदा मिलने के बजाय और नुकसान हो सकता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए ‘विन-विन’ प्रस्ताव को ठुकरा दिया गया.
बिहार विधानसभा का विशेष सत्र 24 को, बहुमत साबित करेगी नई सरकार
बिहार विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 24 अप्रैल 2026 को बुलाया गया है. नई सरकार ने यह सत्र बुलाया है, जिसमें नई सरकार विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेगी. सत्र के दौरान कुछ अन्य विधायी कार्य भी किए जा सकते हैं. विधानसभा सचिवालय ने सभी विधायकों को इस संबंध में पत्र जारी कर सूचना दे दी है.
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को Z श्रेणी की सुरक्षा मिली
राज्यसभा मेंबर नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को Z श्रेणी की सुरक्षा प्रदान कर दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनके लिए Z कैटेगरी सुरक्षा मंजूर की है, जिसमें CRPF के कमांडो सुरक्षा प्रदान करेंगे। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को भी Z श्रेणी की सुरक्षा दी है। पूर्व मंत्री श्रवण कुमार को Y प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। इस संबंध में आदेश निर्गत कर दिया गया है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चारधाम यात्रा पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का बयान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चार धाम यात्रा आज से शुरू हो गई है और कल से आधिकारिक रूप से संपन्न होगी। कल गंगोत्री और यमुनात्री के द्वार खुलेंगे। केदारनाथ और बद्रीनाथ के द्वार 22 अप्रैल को खुलेंगे। इसके बाद हेमकुंड साहिब के द्वार खुलेंगे। तीर्थयात्रियों के लिए सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से आयोजित की जाएंगी। इसके लिए कई व्यवस्थाएं और समीक्षाएं की गई हैं। हम भारत और विदेश से आने वाले सभी तीर्थयात्रियों और भक्तों का देवभूमि में स्वागत करते हैं। हर साल यह यात्रा एक नया मुकाम हासिल करती है। इस साल भी एक और अच्छा मुकाम हासिल किया जाएगा
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच 20 मिनट तक बातचीत हुई है बैठक हुई है। बिहार के वर्तमान राजनीतिक स्थिति के साथ-साथ सरकार को लेकर भी नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी से मुलाकात की है और कह सकते हैं कि उनकी हौसला अफजाई किया है। मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी से पहली बार पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मिलने पहुंचे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कैबिनेट की बैठक में पीएम मोदी का संबोधन
कैबिनेट की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन करने से विपक्ष का इनकार एक ऐसी गलती है, जिसका उसे भविष्य में राजनीतिक रूप से नुकसान उठाना पड़ेगा। इस रुख की राजनीतिक कीमत विपक्ष को चुकानी होगी। प्रधानमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि यह संदेश देश के हर गांव तक पहुंचाया जाना चाहिए कि विपक्ष की सोच महिलाओं के प्रति नकारात्मक है। विपक्षी दल अब अपने इस रुख को सही ठहराने और उसे छिपाने के तरीके खोजने में लगे हुए हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गंगोत्री धाम के कपाट कल से खुलेंगे
अक्षय तृतीया के अवसर पर कल से गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए आधिकारिक रूप से खुल जाएंगे, जो यमुनात्री के साथ 2026 की चार धाम यात्रा का प्रारंभ है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अयोध्या में बढ़ते तापमान के मद्देनजर हाई अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बढ़ते तापमान के मद्देनजर दमकल सेवाएं हाई अलर्ट पर हैं। अयोध्या के मुख्य वित्तीय अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि तापमान हर साल बढ़ता है और गर्मी भी बढ़ती है। हम पानी के स्रोतों की पहचान करते हैं और उनके अनुसार योजना बनाते हैं। शहर के मल्टीप्लेक्स मॉल में हमेशा पानी उपलब्ध रहता है, और हम उस पानी का उपयोग आग बुझाने के लिए करते हैं। हम उनसे पहले ही मुलाकात करते हैं और समन्वय स्थापित करते हैं.। राम मंदिर में एक सुव्यवस्थित अग्नि सुरक्षा योजना है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई है। वहीं संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि बिल का गिरना देश के लिए काला दिवस है। महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद संसद भवन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ऑफिस में बड़ी बैठक हुई, जिसमें मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, टीएमसी से डेरेक ओ ब्रायन, एनसीपी से सुप्रिया सुले, CPM से जॉन ब्रिटास सहित विपक्ष के नेता मौजूद रहे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राहुल गांधी की आज तमिलनाडु में 3 चुनावी जनसभा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज तमिलनाडु में 3 चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पहली सभा पोन्नेरी में होगी, फिर वह रानीपेट और थुरैयुर जनसभा को संबोधित करेंगे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दक्षिण दिल्ली के सीआर पार्क इलाके में डबल मर्डर में बड़ा खुलासा
दक्षिण दिल्ली के सीआर पार्क इलाके में शुक्रवार रात हुए डबल मर्डर केस में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। यह वारदात पुरानी रंजिश के चलते हुई बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, 17 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, साकेत से सूचना मिली कि सीआर पार्क के ताराअपार्टमेंट, अलकनंदा से तीन लोगों को अस्पताल लाया गया है।
डॉक्टरों ने जांच के बाद 62 वर्षीय राकेश सूद और उनके 27 वर्षीय बेटे करण सूद को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके रिश्तेदार राहुल घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है। जांच के दौरान सामने आया कि यह हमला पुरानी दुश्मनी के चलते हुआ। आरोपी की पहचान असद के रूप में हुई है, जो उसी सोसायटी का रहने वाला है। उसने धारदार हथियार से हमला किया था।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ सीआर पार्क थाने में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: श्रीनगर में लाल चौक पर होटल में आग लगी
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में घंटाघर के पास लाल चौक में एक होटल में आग लग गई है। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। फायर अधिकारी मुजफ्फर अली भट के अनुसार, सुबह करीब 7:15 बजे आग लगी। कूलिंग ऑपरेशन जारी है और घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। छत पर 15 कमर्शियल गैस सिलेंडर मिले हैं। मामले की जांच जारी है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली से हज यात्रा के लिए आज 371 यात्री रवाना होंगे
हज यात्रा के लिए आज यात्रियों का पहला जत्था रवाना होगा, जिसमें करीब 371 यात्री होंगे। दिल्ली हज कमेटी की चेयरपर्सन कौसर जहां ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हज यात्रा पर जाने के लिए मैं सभी को दिल से बधाई देना चाहती हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यात्रा के इंतजाम किए गए और यात्रियों को सभी सुविधाएं दी जाएंगी। यात्रा आसान और सुखद हो, यही कामना है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिका और ईरान की शांति वार्ता सोमवार को होगी
ईरानी अधिकारियों के अनुसार, इस्लामाबाद में सोमवार को अमेरिका-ईरान वार्ता का नया दौर निर्धारित है। यह पहली वार्ता के बाद दूसरे दौर की वार्ता होगी। इस्लामाबाद दूसरे दौर की मेजबानी के लिए तैयार है और तारीख 20 अप्रैल तय बताई गई है। बातचीत के तय विषय में होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखना, प्रतिबंध हटाना और लेबनान में युद्धविराम आदि होंगे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भाजपा आज देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी
महिला आरक्षण से जुड़े बिल का विरोध करने के विरोध में BJP देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी। NDA के घटक दल भी विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे और कैबिनेट मीटिंग भी बुलाई गई है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु के कोयंबटूर में खाई में गिरी पर्यटक वैन
तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। वालपराई पहाड़ियों पर पर्यटकों से भरी वैन खतरनाक मोड़ पर बैलेंस बिगड़ने से खाई में गिर गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर खाई से निकालकर अस्पताल तक पहुंचाया।
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 18 अप्रैल दिन शनिवार है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो महिला आरक्षण से जुड़े बिल का विरोध करने के विरोध में BJP देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी। NDA के घटक दल भी विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे और कैबिनेट मीटिंग भी बुलाई गई है। आज मध्य प्रदेश के भोपाल में भेल दशहरा मैदान में अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले मुख्यमंत्री अनुरोध यात्रा निकालकर TET अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षक प्रदर्शन करेंगे।
इधर तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी आज कांग्रेस के चुनाव प्रचार की चेन्नई से शुरुआत करेंगे। उधर आज देशभर के हज यात्रियों का पहला जत्था सऊदी अरब के लिए रवाना होगा। इसके अलावा आज देश-दुनिया से जुड़ी दिनभर की छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
मां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
12 mins agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
2 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
3 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
3 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
3 hrs agoLIVE: नोएडा पुलिस और बदमाश की मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली
3 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
11 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
11 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
13 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines