Live Updates
09:44 (IST) 17 Apr 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार में नई सरकार बनते ही प्रशासन भी सख्त

बिहार में नई सरकार बनते ही प्रशासन भी सख्त हो गया है। शुक्रवार की सुबह सुबह बिहार के 6 बड़े जेलों में छापेमारी की गई। इस दौरान कई अपतीजनक सामान भी मिले है। यह छापेमारी मुजफ्फरपुर, बक्सर, नालंदा,औरंगाबाद और भोजपुर के जेलों में की गई। छापेमारी सभी जेलों में सुबह 4 बजे से शुरू हुई और 7 बजे तक कार्रवाई चलती रही।दरअसल मुख्यालय के आदेश बाद इन जिलों में जिलाधिकारी और एसपी को छापेमारी का निर्देश दिया गया था।

09:21 (IST) 17 Apr 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम पर सम्राट चौधरी का बड़ा अभियान

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में महिला सशक्तिकरण को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की है। नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में पहुंचे सम्राट चौधरी ने कहा कि भारत सरकार ने जो महिला आरक्षण बिल लाया है वह बिल पत्थर का मिल साबित होने वाला है। बिहार में नीतीश कुमार ने जिस तरीके से महिला आरक्षण और नारी सशक्तिकरण को लेकर काम किया है, वह बहुत बड़ी बात है।

09:01 (IST) 17 Apr 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में हॉस्पिटल की खिड़की से कूदकर सुसाइड की धमकी

दिल्ली के कड़कड़डूमा में स्थित दीपक कैलाश हॉस्पिटल में एडमिट एक मरीज पांचवें फ्लोर के बालकनी में आकर बैठ गया है और लगातार कूदने की धमकी दे रहा है। हॉस्पिटल स्टाफ और अन्य लोग इसे मनाने की कोशिश में लगे हैं, लेकिन वह लगातार धमकी दे रहा है। पिछले आधे घंटे से इसी तरह बैठा है, लेकिन उसके यह कदम उठाने की वजह पता नहीं चल पाई है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

08:38 (IST) 17 Apr 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को तेलंगाना हाई कोर्ट ने अग्रिम जमानत दी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी थी। पवन खेड़ा ने आदेश वापस लेने की मांग करते हुए याचिका दायर की है जिस पर आज सुनवाई होगी। पवन खेड़ा ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी पर आरोप लगाए थे. कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया था कि हिमंता की पत्नी रिंकी भुइयां शर्मा के पास कई पासपोर्ट और विदेशी संपत्ति है, जिनका उल्लेख मुख्यमंत्री के चुनावी हलफनामे में नहीं किया गया है। इसी मामले में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 17 अप्रैल दिन शुक्रवार है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत पर आदेश को वापस लेने की मांग से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। वहीं आज पंजाब में किसानों का रेल रोको आंदोलन चलेगा और किसान 18 जिलों में करीब 3 घंटे तक ट्रेनें रोकेंगे।

इधर केंद्र सरकार आज कमर्शियल कोयला खदानों की 15वीं नीलामी शुरू करेगी। इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कथित दोहरी नागरिकता विवाद से जुड़े मामले की सुनवाई करेगी। इसके अलावा अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी मामले में भी सुनवाई हो सकती है। इसके अलावा आज देश-दुनिया से जुड़ी दिनभर की छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---