Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भूकंप के तेज झटकों से कांपी जम्मू-कश्मीर की धरती, 4.6 मैग्नीट्यूड रही तीव्रता

Breaking News in Hindi LIVE Updates:

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: Apr 12, 2026 08:46 IST
Breaking News
Credit- News 24 GFX

Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 12 फरवरी दिन रविवार है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी पर दर्ज मानहानि केस की उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर कोर्ट में सुनवाई हो सकती है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी आज पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में सुबह 11 बजे कावाखाली मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 जनसभाएं सोनमुखी, नंदकुमार और कांथी दक्षिण करेंगे।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी आज बंगाल में पार्टी उम्मीदवारों के लिए रैलियां करेंगी। इधर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 3 दिवासिय दौरे पर लखनऊ में हैं ओर आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। उधर राहुल गांधी आज दिल्ली में रन फॉर अंबेडकर, रन फॉर कॉन्स्टिट्यूशन मैराथन का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा आज देश-दुनिया से जुड़ी दिनभर की छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

---विज्ञापन---

08:46 (IST) 12 Apr 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पाकिस्तान से अमेरिका के लिए रवाना हुए जेडी वेंस

अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में चल रही वार्ता फेल हो गई है। वहीं उपराष्ट्रपति वेंस अमेरिका के लिए रवाना भी हो गए हैं। रवाना होने से पहले उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके वार्ता फेल होने की पुष्टि की। साथ ही ये भी कहा कि अब आगे का फैसला राष्ट्रपति ट्रंप लेंगे।

08:12 (IST) 12 Apr 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके लगे

जम्मू-कश्मीर की धरती आज सुबह भूकंप के तेज झटकों से कांप गई। आज सुबह जब लोग नींद के आगोश में थे, जोरदार कंपन महसूस हुआ तो लोग घरों से बाहर दौड़े आए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई है। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जान माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

First published on: Apr 12, 2026 08:08 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.