Live Updates
22:30 (IST) 02 Oct 2025
Aaj Ki Taaza Khabar Live Updates: दिल्ली पहुंचे मप्र के सीएम, गृहमंत्री से की मुलाकात

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार शाम को दिल्ली आए थे। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान आरक्षण मामले में सीएम ने अपना पक्ष रखा।

21:39 (IST) 02 Oct 2025
Aaj Ki Taaza Khabar Live Updates: चेन्नई में आरआरएस के 39 सदस्य हिरासत में

तमिलनाडु के चेन्नई के पोरुर के पास आरआरएस पर बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने 39 आरएसएस सदस्यों को हिरासत में लिया है। हालांकि अभी तक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

---विज्ञापन---

21:16 (IST) 02 Oct 2025
Aaj Ki Taaza Khabar Live Updates: झारखंड में बड़ा हादसा, 5 बाइक सवारों की मौत

झारखंड में गुरुवार दोपहर हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र में चरही-घाटो रोड पर एक वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो और मोटरसाइकिल सवारों की मौत हो गई। पलामू जिले में एक राज्य सरकार के कर्मचारी की मोटरसाइकिल की एक एसयूवी से आमने-सामने टक्कर हो जाने से मौत हो गई।

20:53 (IST) 02 Oct 2025
Aaj Ki Taaza Khabar Live Updates: दिल्ली में एक्टर बॉबी देओल ने फूंका रावण का पुतला

दिल्ली में अभिनेता बॉबी देओल ने लव कुश रामलीला द्वारा आयोजित विजयादशमी समारोह में प्रतीकात्मक रूप से रावण के पुतले को जलाने के लिए तीर चलाया।

---विज्ञापन---

20:42 (IST) 02 Oct 2025
Aaj Ki Taaza Khabar Live Updates: मूर्ति विसर्जन में शामिल हुआ जर्मन नागरिक

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में लाल मोहन मौलिक निरंजन घाट पर देवी दुर्गा की मूर्तियों के विसर्जन में जर्मन नागरिक शामिल हुआ। उन्होंने कहा कि मैं जर्मनी से हूं और मैं इस दुर्गा पूजा उत्सव का आनंद लेने के लिए पश्चिम बंगाल तक आया हूं क्योंकि मैंने इसके बारे में सुना था। यह कुछ ऐसा है जो मैंने पहले कभी अनुभव नहीं किया। यह बहुत यादगार और रोमांचक है। मैं इसे जीवन भर याद रखूंगा। यह पूरी तरह से सामुदायिक चीज है।

20:33 (IST) 02 Oct 2025
Aaj Ki Taaza Khabar Live Updates: राजस्थान के श्रीगंगानगर में बड़ा हादसा

राजस्थान के श्री गंगानगर के सूरतगढ में दशहरा उत्सव के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कुंभकरण का जलता पुतला फोटोग्राफर पर गिर पड़ा। रावण के पुतले का दहन करते समय घटना हुई। हादसे में फोटोग्राफर लक्ष्मण राठौड़ जख्मी हो गए। उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

---विज्ञापन---

20:04 (IST) 02 Oct 2025
Aaj Ki Taaza Khabar Live Updates: इंदौर में शुक्रवार को रहेगा स्थानीय अवकाश

इंदौर में प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। इंदौर जिले में दशहरे के दूसरे दिन 3 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश रहेगा। हालांकि यह अवकाश बैंक और कोषालय में लागू नहीं होंगे।

19:07 (IST) 02 Oct 2025
Aaj Ki Taaza Khabar Live Updates: दशहरा पर MP में बड़ा हादसा, कई की मौत

मप्र के खंडवा में माता प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर नदी में गिर पड़ा। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रेस्कयू अभियान शुरू कर दिया है। घटना खंडवा जिले के पंधाना थाना क्षेत्र का है।

---विज्ञापन---

18:48 (IST) 02 Oct 2025
Aaj Ki Taaza Khabar Live Updates: दशहरा में शामिल नहीं होंगे पीएम मोदी

दशहरा के मौके पर पीएम मोदी का आईपी एक्शटेशन के कार्यक्रम में शामिल होना था। लेकिन वह पीएम मोदी का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। बारिश के चलते यह फैसला लिया गया है।

18:39 (IST) 02 Oct 2025
Aaj Ki Taaza Khabar Live Updates: दशहरा पर राष्ट्रपति ने किया ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र

दिल्ली के परेड ग्राउंड की विजयादशमी कार्यक्रम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि मानवता अच्छाई की जीत से फलती-फूलती है। जब आतंकवाद रूपी दानव मानव जाति पर आक्रमण करता है, तो उसका सफाया करना आवश्यक हो जाता है। भारतीय सेना द्वारा चलाया गया ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद रूपी रावण पर मानवता की विजय का प्रतीक है। इसके लिए हम भारत माता की रक्षा करने वाले प्रत्येक योद्धा के समक्ष नतमस्तक हैं और उन्हें धन्यवाद देते हैं।

---विज्ञापन---

18:16 (IST) 02 Oct 2025
Aaj Ki Taaza Khabar Live Updates: दशहरा उत्सव में शामिल हुईं राष्ट्रपति

दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू श्री धार्मिक लीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुईं।

18:14 (IST) 02 Oct 2025
Aaj Ki Taaza Khabar Live Updates: भारत में बन रहा पहला डिजिटल यूनिवर्सिटी, केंद्रीय मंत्री ने किया खुलासा

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हम लगभग तीन साल से राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, NIELIT का एक डिजिटल विश्वविद्यालय संस्करण बनाने पर काम कर रहे हैं। मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज NIELIT को एक डिजिटल विश्वविद्यालय बनाने का सपना हकीकत में बदल गया है। हमने एक साथ पांच नए NIELIT केंद्र भी शुरू किए हैं, एक ओडिशा में, एक मुजफ्फरपुर, बिहार में, एक दमन में, एक मिजोरम में और एक तिरुपति, आंध्र प्रदेश में। NIELIT डिजिटल विश्वविद्यालय का फोकस उद्योग जगत को आवश्यक शिक्षा प्रदान करना होगा। देश के गांव के हर छोटे से छोटे हिस्से तक शिक्षा पहुंचाना प्रधानमंत्री का सपना है और जब यह एक डिजिटल विश्वविद्यालय होगा तो यह देश के दूरदराज के इलाकों तक पहुंच सकेगा।

---विज्ञापन---

17:20 (IST) 02 Oct 2025
Aaj Ki Taaza Khabar Live Updates: कांग्रेस ने सांसद को जारी किया नोटिस, सीएम सिद्धारमैय को हटाने पर दिया था बयान

कांग्रेस ने पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता एलआर शिवराम गौड़ा को नोटिस जारी कर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बदलने के संबंध में उनके बयानों पर एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा है। कांग्रेस ने पत्र जारी करते हुए कहा कि मीडिया के माध्यम से पता चला है कि एलआर शिवराम गौड़ा ने कल मुख्यमंत्री बदलने के संबंध में मीडिया को एक बयान दिया था। आपने यह बयान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशों के बावजूद दिया है कि इस मुद्दे पर कोई भी सार्वजनिक बयान न दें जिससे पार्टी को कोई भ्रम या शर्मिंदगी हो। इस संबंध में आपके मीडिया बयानों से न केवल पार्टी को शर्मिंदगी हुई है, बल्कि पार्टी अनुशासन का भी उल्लंघन हुआ है। हमने आपके अनर्गल बयानों को गंभीरता से लिया है और आपको इसका कारण पूछते हुए एक नोटिस जारी किया है। आपको यह नोटिस मिलने के एक सप्ताह के भीतर अपने बयानों पर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है।

16:04 (IST) 02 Oct 2025
Aaj Ki Taaza Khabar Live Updates: जुमे की नमाज को लेकर बरेली में 48 घंटे नेट बंद

बरेली हिंसा के बाद प्रशासन अलर्ट पर है। जुमे की नमाज को देखते प्रशासन ने बरेली में 48 घंटे के लिए नेट बंद करने का आदेश जारी किया है। 4 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नेट बंद रहेगा। यूपी के गृह सचिव ने आदेश जारी किया है।

---विज्ञापन---

15:35 (IST) 02 Oct 2025
Aaj Ki Taaza Khabar Live Updates: सपा नेता अबू आजमी ने बीजेपी पर साधा निशाना

मुंबई में सपा नेता अबू आजमी ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा जो भी करेगी, वह मुसलमानों के खिलाफ होगा। उन्होंने एक भी मुसलमान को टिकट नहीं दिया, एक भी मुस्लिम मंत्री नहीं बनाया। आरएसएस संविधान की अवज्ञा करने वाले लोगों का समूह है। कहा कि वे पूरे देश को एक रंग में रंगना चाहते हैं।

15:27 (IST) 02 Oct 2025
Aaj Ki Taaza Khabar Live Updates: चेन्नई में आरआरएस के 39 सदस्य हिरासत में

तमिलनाडु के चेन्नई के पोरुर के पास आरआरएस पर बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने 39 आरएसएस सदस्यों को हिरासत में लिया है। हालांकि अभी तक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

---विज्ञापन---

14:37 (IST) 02 Oct 2025
Aaj Ki Taaza Khabar Live Updates: 'RSS ने देश की आजादी के लिए नहीं लड़ी लड़ाई', सीपीआई महासचिव डी राजा

सीपीआई महासचिव डी राजा ने कहा, “आरएसएस ने कभी देश की आजादी के लिए लड़ाई नहीं लड़ी। हमारी पार्टी का गठन उसी वर्ष 1925 में हुआ था। हमारी पार्टी स्वतंत्रता आंदोलन में सबसे आगे थी और उसने सर्वोच्च बलिदान दिए। वास्तव में हमारी पार्टी ने ही सबसे पहले पूर्ण स्वतंत्रता और औपनिवेशिक शासन को समाप्त करने का आह्वान किया था। आरएसएस कहां था? सामाजिक और सांस्कृतिक इतिहास में आरएसएस का क्या योगदान है? यह प्रतिक्रियावादी, विभाजनकारी, सांप्रदायिक है, लोगों का ध्रुवीकरण कर रहा है और देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा पैदा कर रहा है। मैं प्रधानमंत्री को चुनौती देता हूं कि वे स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान आरएसएस की भूमिका बताएं। उन्हें लोगों को समझाने दीजिए।

13:36 (IST) 02 Oct 2025
Aaj Ki Taaza Khabar Live Updates: सुदर्शन पटनायक ने RSS के 100 वर्ष पूरे होने पर बनाई रेत कलाकृति

ओडिशा के पुरी में रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पुरी समुद्र तट पर एक बड़ी रेत कलाकृति बनाई।

---विज्ञापन---

13:32 (IST) 02 Oct 2025
Aaj Ki Taaza Khabar Live Updates: 'हर परिवार को सलाना खरीदनी चाहिए 5000 रुपये की खादी', केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि हर परिवार को सालाना कम से कम 5000 रुपये की खादी खरीदनी चाहिए। चाहे वह चादरें हों, तकिये के गिलाफ हों, पर्दे हों या फिर तौलिए। जब ​​आप ये चीज़ें खरीदते हैं तो आप किसी के लिए रोज़गार पैदा करते हैं और हज़ारों गरीबों के जीवन में उजाला लाते हैं। और जब आप स्वदेशी को अपनाते हैं, तो आप 2047 तक भारत को दुनिया में शीर्ष स्थान पर पहुँचाने के एक महत्वाकांक्षी अभियान से जुड़ जाते हैं।

13:18 (IST) 02 Oct 2025
Aaj Ki Taaza Khabar Live Updates: दिल्ली में बड़ी मात्रा में पकड़े गए अवैध पटाखे

दिल्ली में आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ पटाखों का गोदाम चलाया जा रहा है। क्राइम ब्रांच ने 693 किलो प्रतिबंधित पटाखे जब्त किए है।

---विज्ञापन---

आज पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से विजयादशमी मनाई जा रही है. बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर रावण के पुतले का दहन किया जाएगा. जगह-जगह बड़े मेले का आयोजन किया गया है. इसके साथ आज ही संघ की स्थापना के 100 साल पूरे हो गए हैं. इस उपलक्ष्य पर RSS आज अपना शताब्दी वर्ष समारोह मनाएगा. यह समारोह नागपुर में आयोजित होने वाला है, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चीफ गेस्ट होंगे.

---विज्ञापन---

इसके साथ ही पंजाब में आज सेहत बीमा योजना की शुरुआत की जा रही है, इसके तहत 10 लाख रुपये का हेल्थ कवर मिलेगा. देर रात महाराष्ट्र के भिवंडी में एक कागज फैक्ट्री में आग लग गई. आग इतनी भीषण है कि इसका धुआं दूर से नजर आ रहा है. हालांकि अभी आग से कोई हताहत या घायल की खबर नहीं है. यहां पढ़ें देश-दुनिया की ताजा खबरें.

---विज्ञापन---