Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE update: हाथरस में हादसा, कई लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के हाथरस में बड़ा हादसा हुआ है. हादसा दूध टैंकर और यात्री बस के बीच हुआ है. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि 17 से अधिक लोग घायल हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE update: तमिलनाडु में चुनाव आयोग के SIR के खिलाफ डीएमके गठबंधन का प्रदर्शन 11 नवंबर को
तमिलनाडु में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) की प्रक्रिया शुरू करने के चुनाव आयोग के फैसले का डीएमके के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन (Secular Progressive Alliance) ने कड़ा विरोध किया है।
गठबंधन ने आरोप लगाया है कि आयोग ने इस निर्णय को तत्काल वापस लेने की अपीलों को नजरअंदाज करते हुए प्रक्रिया लागू कर दी है। इसके विरोध में डीएमके गठबंधन ने 11 नवंबर, मंगलवार को सुबह 10 बजे राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर विशाल प्रदर्शन आयोजित करने की घोषणा की है।
गठबंधन नेताओं का कहना है कि यह कदम लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत है और इससे निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठते हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE update: मुंबई में हादसा, चलती ट्रेन से गिर कई यात्री
मुंबई में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर कई यात्री घायल हो गए हैं, घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.मध्य रेलवे के मस्जिद स्टेशन के पास यात्री ट्रेन से गिर पड़े. बताया जा रहा है कि भीड़ अधिक होने की वजह से हादसा हुआ है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE update: 8-13 नवंबर के बीच विदेश यात्रा पर जाएंगी भारत की राष्ट्रपति
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, विदेश मंत्रालय (MEA) के आधिकारिक प्रवक्ता और अतिरिक्त सचिव (एक्सपी) रणधीर जायसवाल ने बताया, "यह ब्रीफिंग भारत के राष्ट्रपति की आगामी अंगोला और बोत्सवाना यात्रा के बारे में है। यह यात्रा 8-13 नवंबर के दौरान होगी।"
विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्वी क्षेत्र) सुधाकर दलेला ने बताया, "राष्ट्रपति 8-13 नवंबर के दौरान अंगोला और बोत्सवाना की राजकीय यात्रा पर रहेंगे, यह किसी राष्ट्राध्यक्ष की अंगोला और बोत्सवाना की पहली राजकीय यात्रा होगी. अफ्रीका के साथ भारत का जुड़ाव सभी प्रमुख स्तंभों पर बढ़ रहा है, चाहे वह राजनीतिक हो, व्यापार और अर्थव्यवस्था हो, विकास साझेदारी हो, और लोगों के बीच संबंध हों. राष्ट्राध्यक्षों, सरकाराध्यक्षों, प्रधानमंत्रियों, विदेश मंत्रियों के स्तर पर कई उच्च स्तरीय राजनीतिक बैठकें हुई हैं. इन मुलाकातों ने हमें अफ्रीकी क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रों में अपने सहयोग को गहरा करने में मदद की है.
VIDEO | In a press conference, Randhir Jaiswal (@MEAIndia), the official spokesperson and additional secretary (XP) in the Ministry of External Affairs (MEA) informs, "This briefing is about the upcoming visit of President of India to Angola, and Botswana. The visit will take… pic.twitter.com/JezC29sGar
— Press Trust of India (@PTI_News) November 6, 2025
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE update: महिला की सिर और हाथ कटी लाश नाले में मिलने से फैली सनसनी, शव के शिनाख्त के लिए तीन टीमो का गठन
नोएडा के थाना 39 क्षेत्र में स्थित सेक्टर 82 नोएडा कट के पास स्थित नाले में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव के शरीर पर कोई वस्त्र नही था और महिला के दोनों हाथ और सिर भी गायब था। सूचना मिलते ही थाना 39 पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस महिला शव के शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
महिला के शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम सेक्टर 82 के पास नाले पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। शव हालत को देखकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए, क्योंकि शव निर्वस्त्र तथा और उसकी गर्दन कटी हुई थी और सिर भी गायब था। महिला की पूरे शरीर में केवल पैरो में पहने हुए बिछुए मिले. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को यहां पर फेका गया है और शव का पहचान छुपाने के लिए ही उसके सर और हाथ को काटा कर गायब किया गया है।
एडिशनल डीसीपी सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि शव मिलने की सूचना के बाद तत्काल कार्रवाई की गई है और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज भेजा गया है मृतिका के शव के शिनाख्त के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। तथा आसपास के सीसीटीवी की भी जांच की जा रही है, इसके अलावा जिले में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की भी पड़ताल की जा रही है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE update: 4 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 नवंबर को वाराणसी का दौरा करेंगे और 4 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE update: लखनऊ में 3 बैंक मैनेजर गिरफ्तार
यूपी के लखनऊ में फर्जी फर्म और साइबर ठगी का पर्दाफाश हुआ है। बैंक मैनेजर समेत 3 गिरफ्तार हुए।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE update: हरियाणा में रोडवेज ने कई छात्रों को मारी टक्कर
हरियाणा के यमुना नगर में प्रताप नगर बस स्टैंड पर बड़ा हादसा हो गया। पांवटा साहिब से यमुनानगर जा रही रोडवेज की बस ने 6 कॉलेज स्टूडेंट्स को कुचल दिया। जिनमें से 3 छात्रों की हालत गंभीर बताई जाती है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE update: नितीश कटारा हत्याकांड में हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
नितीश कटारा हत्याकांड में दिल्ली उच्च न्यायालय ने दोषी विकास यादव की 21 दिन की फर्लो की मांग वाली याचिका पर नोटिस जारी किया है। उच्च न्यायालय ने दिल्ली राज्य और अन्य प्राधिकारियों से जवाब मांगा है। अगली सुनवाई 27 नवंबर को होगी। विकास यादव नितीश कटारा हत्याकांड में दोषी है और सजा काट रहा है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE update: राजस्थान पुलिस ने राहुल की पोस्ट की किया रिपोस्ट
राजस्थान की डीडवाना पुलिस ने अजीब काम किया है। पुलिस ने एक्स हैंडल से राहुल गांधी की पोस्ट को रीपोस्ट किया है। राहुल की पोस्ट वोट चोरी से संबंधित है। फिलहाल ऑपरेटर को लाइन हाजिर किया गया है। मामले की जाँच की जा रही है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE update: फेक डिग्री सर्टिफिकेट बनाने वाले माफियाओं और संस्थानों पर ED का एक्शन
फेक डिग्री बनाने वाले माफियाओं के ठिकानों और संस्थानों पर ED की रेड हुई है। मनी लॉन्ड्रिंग के तहत ED ने केस दर्ज किया है। ईडी ने हापुड़, उन्नाव, फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत, दिल्ली समेत देशभर में 15 जगहों पर छापेमारी की है। हापुड़ में Monad University में और उसके चेयरपर्सन विजेंद्र हुड्डा के ठिकाने पर रेड की। विजेंद्र फेक डिग्री का सबसे बड़ा माफिया है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE update: फरीदाबाद में छात्रा को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद पुलिस ने 3 नवंबर को थाना शहर बल्लभगढ़ के क्षेत्र के इलाके में छात्रा को गोली मारने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 की टीम ने आरोपी जितेंद्र उर्फ जतिन को गिरफ्तार किया है। पीड़ित छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 3 नवंबर को शाम के समय वह कोचिंग के बाद सहेलियों के साथ अपने घर की तरफ जा रही थी तभी रास्ते में श्याम कॉलोनी की गली में आरोपी पहले से ही मोटरसाइकिल लेकर खड़ा था, जिसने छात्रा पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया, जिसमें वह घायल हो गई। जिस शिकायत पर थाना शहर बल्लभगढ़ में हत्या के प्रयास की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE update: तमिलनाडु में SOP को लेकर सर्वदलीय बैठक शुरू
तमिलनाडु में SOP को लेकर सर्वदलीय बैठक शुरू हो गई है। मंत्री नेहरू, रघुपति और एमए सुब्रमण्यम बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE update: यूपी के फतेहपुर में पूजा करने जा रही महिलाओं व पुलिस के बीच झड़प
यूपी के फतेहपुर में एक बार फिर मंदिर- मकबरा विवाद गर्मा गया है। देव दीपावली के मौके पर आधा सैकड़ा महिलाएं विवादित स्थल के समीप पहुंच गई। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया।इस दौरान पुलिस और महिलाओं के बीच तीखी झड़प भी हुई। महिलाओं ने महिला पुलिसकर्मियों पर बदसलूकी के समेत कई गंभीर आरोप लगाए,वहीं पुलिस ने हालात संभालते हुए महिलाओं को आगे बढ़ने से रोक दिया लेकिन इसके बाद महिलाओं ने वहीं सड़क पर खड़े होकर आरती और पूजा- अर्चना की। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिलाओं और पुलिस के बीच झड़प होती दिख रही है।आपको बता दें कि इसी विवादित स्थल पर 11 अगस्त को बड़ा बवाल हुआ था, जिसमें विवादित स्थलों में तोड़फोड़ और हंगामे के बाद कई बीजेपी और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों व नेताओं पर एफआईआर दर्ज की गई थी। और इस विवादित स्थल का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आज फिर से मामला गरमाने के बाद पुलिस अतिरिक्त फोर्स के साथ मौके पर तैनात है और इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, और प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE update: केजरीवाल जाएंगे तरन तारन
आम आदमीं पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान का आज तरन तारन दौरा करेंगे। तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के लिए आप उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के समर्थन में मेगा रोड शो करेंगे।
रोड शो के दौरान लोगों को संबोधन राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE update: भारत अमेरिका के बीच हुई नई डील
भारत ने लैटिन अमेरिका के साझेदार देशों के साथ व्यापार वार्ता के दो प्रमुख दौर सफलतापूर्वक संपन्न किए हैं, जो इस क्षेत्र के साथ आर्थिक सहयोग बढ़ाने और व्यापार संबंधों को गहरा करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। भारत-पेरू व्यापार समझौते की वार्ता का 9वां दौर 3 से 5 नवंबर 2025 तक लीमा, पेरू में आयोजित किया गया। प्रस्तावित समझौते के प्रमुख अध्यायों, जिनमें वस्तुओं और सेवाओं का व्यापार, उत्पत्ति के नियम, व्यापार में तकनीकी बाधाएँ, सीमा शुल्क प्रक्रियाएँ, विवाद निपटान और महत्वपूर्ण खनिज शामिल हैं, पर चर्चा में ठोस प्रगति देखी गई।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE update: पश्चिम बंगाल में केंद्रीय मंत्री पर हमला
पश्चिम बंगाल के नवद्वीप में केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार के काफिले पर हमला हुआ है। इसमें दो BJP के लोग घायल हो गए हैं। हादसे में गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। हमले का आरोप टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर लगा है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE update: जालंधरमें सोनू खतरी गैंग के 2 बदमाश गिरफ्तार
पंजाब में जालंधर देहात के थाना गोराया की पुलिस ने सोनू खतरी गैंग के 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया हुआ एक ट्रैक्टर और एक मारूति कार बरामद की है। इसी वाहनों के जरिए आरोपियों ने गोराया इलाके में लूट, चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। इसके बाद मंडाली के एक लंबरदार पर फायरिंग भी की गई थी। हालांकि इस घटना में वह बाल-बच्चे बच गए थे। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद गोराया पुलिस ने कई वारदातों का ट्रेस किया है।
Breaking News: आज 6 नवंबर है। पंजाब पुलिस ने जालंधर देहात के थाना गोराया क्षेत्र में सोनू खतरी गैंग के 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया हुआ एक ट्रैक्टर और एक मारूति कार बरामद की है। बिहार चुनाव में आज पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो गए हैं। पीएम मोदी ने लोगों से मतदान की अपील की है। उन्होंने अपील की है कि पहले मतदान फिर जलपान।
आज की हर छोटी-बड़ी अपडेट पाने के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ…
संबंधित खबरें
SIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
1 hr agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
1 hr ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
1 hr agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
1 hr agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
2 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
2 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
3 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
3 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
6 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines