Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: सपा नेता किरणमय नंदा ने पश्चिम बंगाल में SIR पर कहा, “SIR तो होता ही है लेकिन ये जो SIR हो रहा है, यह बहुत बड़ी साजिश है. चुनाव से पहले बंगाल में जो SIR हो रहा है और चुनाव के समय बिहार में जो SIR हुआ, यह साजिश है. जिसके द्वारा भाजपा जीत दर्ज करना चाहती है. BLO पर बहुत ज्यादा दबाव डाला जा रहा है. क्या 1 महीने के अंदर SIR की प्रक्रिया को पूर्ण करना संभव है?”
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग G-20 समिट में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के लिए रवाना हुए.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि “कनाडा के प्राइम मिनिस्टर मार्क कार्नी के साथ बहुत अच्छी मीटिंग हुई. हमने कनाडा की मेज़बानी में हुए G7 समिट के दौरान हुई हमारी पिछली मीटिंग के बाद से हमारे बाइलेटरल रिश्तों में आई अच्छी रफ़्तार की तारीफ़ की. हम आने वाले महीनों में अपने रिश्तों को और आगे बढ़ाने पर राज़ी हुए, खासकर ट्रेड, इन्वेस्टमेंट, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन, एनर्जी और एजुकेशन में। भारत और कनाडा में ट्रेड और इन्वेस्टमेंट लिंकेज को मज़बूत करने का बहुत पोटेंशियल है. हमने अपने बाइलेटरल ट्रेड के लिए 2030 तक 50 बिलियन USD का टारगेट रखा है. कैनेडियन पेंशन फंड भी इंडियन कंपनियों में गहरी दिलचस्पी दिखा रहे हैं. हम डिफेंस और स्पेस सेक्टर में गहरे कोऑपरेशन के पोटेंशियल को अनलॉक करने और जल्द ही फिर से मिलने पर भी राज़ी हुए.”
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G-20 समिट के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ बाइलेटरल मीटिंग की.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी के बयान पर कहा कि “यदि कोई गैर कानूनी काम करता है, भारत के कानून के खिलाफ काम करता है तो क्या उसके खिलाफ कानून की कार्रवाई नहीं होनी चाहिए? याद रहे भाजपा ने डॉ. अब्दुल कलाम को देश के राष्ट्रपति के तौर पर चुना. आज भी देश में कई ऐसे विश्वविद्यालय हैं जहां के कुलपति मुस्लिम समाज के हैं. यह देश को बांटने वाली, भारत के खिलाफ काम करने वाली ताकतें हैं. याद रहे, ये नया भारत है. यहां पर ऐसी ताकतों को नजरअंदाज नहीं किया जाता है, बल्कि उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाती है.”
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर 1 स्थित गौर सिटी 1 के B टावर बिल्डिंग में रविवार शाम अचानक भीषण आग लग गई. यह आग बिल्डिंग के 19 फ्लोर पर स्थित एक घर में लगी. आग लगने से घर का समान जल कर राख हो गया. इस आग की घटना में कोई जनहानि नहीं है. आग पर दमकल विभाग ने काबू पा लिया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि “पड़ोसी देशों में माइनॉरिटी कम्युनिटी सालों से परेशान हैं. उनके घर जला दिए गए, उनके बच्चों को मार दिया गया, उनकी बेटियों के साथ क्रूरता और टॉर्चर किया गया, और लोगों का ज़बरदस्ती धर्म बदलवाया गया. जब उनमें से कई किसी तरह बचकर भारत आए, तो तुष्टीकरण चाहने वाली सरकारों ने उनके साथ जो बर्ताव किया, उसकी जितनी निंदा की जाए कम है. उन्हें सिर्फ़ एक खास कम्युनिटी के वोट बैंक को खुश करने के लिए बेइज्जत किया गया. पड़ोसी देशों से आने वाले एक खास तरह के लोगों को पनाह दी गई. लेकिन इस हिंदू कम्युनिटी के लोग, जो सच में इसके हकदार थे, उन्हें वो हक नहीं दिए गए जिनके वे हकदार थे. उनकी तकलीफ को हमदर्दी से नहीं समझा गया. लेकिन अगर किसी ने इस दर्द को समझा, तो वो हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे. इसीलिए हमने सिटिज़नशिप अमेंडमेंट बिल पेश किया.”
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सिंधी समाज सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि “मैंने देखा है कि लखनऊ में जब भी कोई राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम होता है, तो उसमें सिंधी समाज के लोग बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी करते हैं. रामायण में लिखे श्लोक से साफ हो जाता है कि सिंध प्रदेश राजा दशरथ के राज्य का हिस्सा था. सिंध वह क्षेत्र भी है, जहां वेद ज्ञान सबसे पहले आया था. हमारी संस्कृति में मां गंगा को सबसे पूजनीय माना गया है. दूसरे देशों में भारत की पहचान भी सिंधु नदी से ही है.”
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 25 नवंबर को श्री राम जन्मभूमि मंदिर के ध्वजारोहण समारोह से पहले तैयारियां जोरों पर हैं. भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर ने कार्यक्रम की रिहर्सल के दौरान हवाई सर्वेक्षण किया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: उत्तर प्रदेश के हापुड़ स्थित चित्तौली रोड पर स्थित बनी एक स्क्रैप फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरील रामाफोसा के साथ बैठक की। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति रामाफोसा और दक्षिण अफ्रीका को G20 की सफल अध्यक्षता के लिए बधाई दी। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, खनन, महत्वपूर्ण खनिज, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, कौशल विकास और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा हुई। बैठक में युवाओं के बीच तकनीकी सहयोग और people to people संपर्क बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिनिधिमंडलों के आदान-प्रदान की शुरुआत पर भी विचार किया गया।
बेंगलुरु में BPO कंपनी के चार मैनेजरों के अपहरण मामले में 8 लोग गिरफ्तार हुए हैं।
चंडीगढ़ को आर्टिकल 240 में शामिल करने की चर्चा के बीच केंद्र सरकार का जवाब आया है। कहा कि संघ राज्य क्षेत्र चंडीगढ़ के लिए सिर्फ केंद्र सरकार द्वारा कानून बनाने की प्रक्रिया को सरल बनाने का प्रस्ताव अभी केंद्र सरकार के स्तर पर विचाराधीन है| इस प्रस्ताव पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है| इस प्रस्ताव में किसी भी तरह से चंडीगढ़ की शासन-प्रशासन की व्यवस्था या चंडीगढ़ के साथ पंजाब या हरियाणा के परंपरागत संबंधों को परिवर्तित करने की कोई बात नहीं है| चंडीगढ़ के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी हितधारकों से पर्याप्त विचार विमर्श के बाद ही उचित निर्णय लिया जाएगा| इस विषय पर चिंता की आवश्यकता नहीं है| आने वाले संसद के शीतकालीन सत्र मे इस आशय का कोई बिल प्रस्तुत करने की केंद्र सरकार की कोई मंशा नहीं है|
संघ राज्य क्षेत्र चंडीगढ़ के लिए सिर्फ केंद्र सरकार द्वारा कानून बनाने की प्रक्रिया को सरल बनाने का प्रस्ताव अभी केंद्र सरकार के स्तर पर विचाराधीन है| इस प्रस्ताव पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है| इस प्रस्ताव में किसी भी तरह से चंडीगढ़ की शासन-प्रशासन की व्यवस्था या चंडीगढ़…
— PIB – Ministry of Home Affairs (@PIBHomeAffairs) November 23, 2025
विजय की टीवीके (तमिलनाडु वेत्री कझगम) पार्टी ने तमिलनाडु में मतदाता सूची के एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) कराने के लिए भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।
पंचकूला में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमने आज 2 पोर्टल लॉन्च किए हैं – स्वप्न डिजिटल ग्राम ई-बाजार पोर्टल और सांझ बाजार सेल्स पोर्टल। इससे महिलाएं अपने स्वयं के बिक्री केंद्रों पर ऑनलाइन और ऑफलाइन उत्पाद बेच सकेंगी। सांझ बाज़ार 8 जिलों में शुरू किया गया है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि भाजपा की वोट चोरी अब जानलेवा रूप ले चुकी है। काम के भार से BLO और Polling Officers आत्महत्या करने पर मजबूर है। मेरी हर एक परिवार, जिसने अपनों को खोया है, उनको गहरी संवेदनाएं। ज़मीनी हकीकत के मुताबिक़ ये संख्या रिपोर्टों से कहीं अधिक है, जो बेहद चिंताजनक है। इन परिवारों को न्याय कौन दिलाएगा?
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का राजस्थान आगमन पर किशनगढ़ हवाई अड्डे (अजमेर) पर भाजपा पदाधिकारियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि कल जोहान्सबर्ग में जी-20 शिखर सम्मेलन की कार्यवाही फलदायी रही। मैंने दो सत्रों में भाग लिया और प्रमुख मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। कई विश्व नेताओं के साथ भी उपयोगी बैठकें हुईं।
इजरायल में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आज भारत दुनिया का एक भरोसेमंद दोस्त और विश्वसनीय साझेदार बनकर उभर रहा है। विभिन्न देशों के साथ हमारे संबंध बेहतर और विकसित हो रहे हैं। कई मुक्त व्यापार समझौतों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इससे पता चलता है कि आज हर कोई यह महसूस कर रहा है कि भारत के साथ संबंध बढ़ाने में दोनों देशों का लाभ है। भारत के युवाओं में अच्छा कौशल और अच्छे गुण हैं। एक तरह से, दोनों देश इस समय आसानी से उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने में व्यस्त हैं।
उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
Breaking News: आज 23 नवंबर है। आज भारत के 52 सीजेआई बीआर गवई रिटायर हो रहे हैं। कल जस्टिस सूर्यकांत नए चीफ जस्टिस के रूप में शपथ लेंगे। पीएम मोदी जी-20 समिट के लिए दक्षिण अफ्रीका दौरे पर हैं। आज पीएम मोदी IBSA नेताओं की बैठक करेंगे। इधर, इजरायल दौरे के बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि FTA वार्ता के रास्ते खुले, उद्योग और सरकार दोनों में भारत को लेकर उत्साह है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जम्मू में उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में सिन्हा जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा, नियंत्रण रेखा पर स्थिति, सर्दियों की तैयारियों की समीक्षा करेंगे और जम्मू-कश्मीर में आतंकी तंत्र को नष्ट करने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी देंगे।
आज की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ…
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---